अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
किशनगंज में स्कूल-कॉलेज के आसपास मनचलों पर पुलिस की नजर, छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदमजमुई मामले में बड़ा अपडेट: राष्ट्रीय महिला आयोग ने DGP से मांगी रिपोर्ट, वीडियो वायरल करने वालों पर भी कार्रवाई के निर्देशअब मोबाइल वीडियो से पता चलेगी गांव की सड़क की हालत, सरकार कर रही AI सिस्टम का परीक्षणएशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगहआधी रात को रिकवरी एजेंटों ने ट्रक उठाया, सुप्रीम कोर्ट ने फाइनेंस कंपनी को 15 लाख रुपये देने का आदेश दियाभारत का तेल आयात बिल 48 प्रतिशत बढ़कर 75 अरब डॉलर के करीब, महंगे कच्चे तेल का आम आदमी पर क्या असरबिहार में आज बदलेगा मौसम: पटना, गया... 18 जिलों में बारिश का अलर्ट, आंधी-वज्रपात का भी है खतरा160 किलो सूखी मछली के साथ दो नेपाली को पकड़ा: चार बोरियों में मिली मछली, दो बाइक भी जब्त; कस्टम कार्यालय बढ...भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और नेपाल पुलिस की हुई बैठकककरहवा सीमा पर 2 बोरी यूरिया के साथ तस्कर गिरफ्तार: भारत से नेपाल ले जा रहा था, एसएसबी ने कार्रवाई कीDhanbad News: बिहार के मंत्री का जदयू नेताओं ने किया स्वागतकिशनगंज में स्कूल-कॉलेज के आसपास मनचलों पर पुलिस की नजर, छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदमजमुई मामले में बड़ा अपडेट: राष्ट्रीय महिला आयोग ने DGP से मांगी रिपोर्ट, वीडियो वायरल करने वालों पर भी कार्रवाई के निर्देशअब मोबाइल वीडियो से पता चलेगी गांव की सड़क की हालत, सरकार कर रही AI सिस्टम का परीक्षणएशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगहआधी रात को रिकवरी एजेंटों ने ट्रक उठाया, सुप्रीम कोर्ट ने फाइनेंस कंपनी को 15 लाख रुपये देने का आदेश दियाभारत का तेल आयात बिल 48 प्रतिशत बढ़कर 75 अरब डॉलर के करीब, महंगे कच्चे तेल का आम आदमी पर क्या असरबिहार में आज बदलेगा मौसम: पटना, गया... 18 जिलों में बारिश का अलर्ट, आंधी-वज्रपात का भी है खतरा160 किलो सूखी मछली के साथ दो नेपाली को पकड़ा: चार बोरियों में मिली मछली, दो बाइक भी जब्त; कस्टम कार्यालय बढ...भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और नेपाल पुलिस की हुई बैठकककरहवा सीमा पर 2 बोरी यूरिया के साथ तस्कर गिरफ्तार: भारत से नेपाल ले जा रहा था, एसएसबी ने कार्रवाई कीDhanbad News: बिहार के मंत्री का जदयू नेताओं ने किया स्वागत

Article Advertisement

Sports

मिताली एकदिवसीय रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार

मिताली एकदिवसीय रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार दुबई, 21 सितंबर (भाषा) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज मंगलवार को जारी आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) महिला एकदिवसीय रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर बरकरार है जबकि न्यूजीलैंड की एमी सैटरथवेट ने शीर्ष पांच में वापसी की। मिताली के नाम 762 रेटि

मिताली एकदिवसीय रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार

Article Advertisement

मिताली एकदिवसीय रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार दुबई, 21 सितंबर (भाषा) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज मंगलवार को जारी आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) महिला एकदिवसीय रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर बरकरार है जबकि न्यूजीलैंड की एमी सैटरथवेट ने शीर्ष पांच में वापसी की। मिताली के नाम 762 रेटिंग अंक हैं। इस सूची में शीर्ष 10 में स्मृति मंधाना भी शामिल है जो सातवें स्थान पर है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में नाबाद 79 रन की पारी खेलने वाली सैटरथवेट ने शीर्ष पांच में वापसी की। पिछली रैंकिंग सूची में मिताली के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर काबिज दक्षिण अफ्रीका की सलामी बल्लेबाज लिजेल ली नवीनतम रैंकिंग में दूसरे स्थान पर खिसक गयीं है। वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम दो एकदिवसीय मैचों से बाहर रहने के कारण उनका एक रेटिंग अंक घट गया। इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट ने रैंकिंग में पांच स्थान का सुधार किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ 107 गेंदों में 89 रन की मैच जिताने वाली पारी के दम पर वह शीर्ष 10 खिलाड़ियों में जगह बनाने में सफल रही। वह नताली साइवर और लौरा वोल्वार्ड्ट के साथ संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर है। अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी एक स्थान के फायदे से चौथे स्थान पर पहुंच गयी हैं जबकि स्पिनर पूनम यादव गेंदबाजों में नौवें स्थान पर बनी हुई हैं। भारत की दीप्ति शर्मा ऑस्ट्रेलिया की एलिसे पेरी की अगुवाई वाली हरफनमौला खिलाड़ियों की रैंकिंग में चौथे स्थान पर बनी हुई है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read