अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार की आज की 10 बड़ी खबरें, 9 सितंबर 2026: बिहार में नदियों के जलस्तर में गिरावट, 14 जिलों के 40 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावितबिहार में खत्म होगी शराबबंदी? मंत्री श्रवण कुमार के 'पढ़ी-लिखी लड़कियों' वाले बयान से चर्चाएं तेजBihar MLC Election : अनंत सिंह किसके साथ? नीरज कुमार और अनुज सिंह पर फिर बढ़ा सस्पेंसभारत-नेपाल सीमा पर खाद तस्करी के खिलाफ SSB की कार्रवाई: 52 बोरी यूरिया जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; चार साइकिल ...नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया नया नामबिहार का मशहूर ‘डॉक्टरों का स्कूल’, यहां पढ़े छात्र बने डॉक्टर, इंजीनियर और CO-BDO, कई सालों से रिकॉर्ड काय...बाइक की डिक्की में ले जा रहा था 2.80KG चरस: बेतिया में SSB ने दबोचा, इनरवा SSB की 47वीं वाहिनी की कार्रवाईभारत-नेपाल सीमा पर 14.40 क्विंटल चाइनीज लहसुन बरामद: झोपड़ी में 72 बोरियों में छिपाकर रखा था माल; तस्कर अंध...आधी आबादी बनाम खजाना खाली, 'वचन' पर मन में कसक और दिल में डर, किस दुविधा में सम्राट सरकार?बॉर्डर पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 2340KG यूरिया पकड़ी: नेपाल ले जा रहे दो तस्कर अरेस्ट, 7 साइकिल-1 बाइक मिली; ...बहराइच: भारत-नेपाल सीमा पर 60 लाख की अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तारबिहार की आज की 10 बड़ी खबरें, 9 सितंबर 2026: बिहार में नदियों के जलस्तर में गिरावट, 14 जिलों के 40 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावितबिहार में खत्म होगी शराबबंदी? मंत्री श्रवण कुमार के 'पढ़ी-लिखी लड़कियों' वाले बयान से चर्चाएं तेजBihar MLC Election : अनंत सिंह किसके साथ? नीरज कुमार और अनुज सिंह पर फिर बढ़ा सस्पेंसभारत-नेपाल सीमा पर खाद तस्करी के खिलाफ SSB की कार्रवाई: 52 बोरी यूरिया जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; चार साइकिल ...नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया नया नामबिहार का मशहूर ‘डॉक्टरों का स्कूल’, यहां पढ़े छात्र बने डॉक्टर, इंजीनियर और CO-BDO, कई सालों से रिकॉर्ड काय...बाइक की डिक्की में ले जा रहा था 2.80KG चरस: बेतिया में SSB ने दबोचा, इनरवा SSB की 47वीं वाहिनी की कार्रवाईभारत-नेपाल सीमा पर 14.40 क्विंटल चाइनीज लहसुन बरामद: झोपड़ी में 72 बोरियों में छिपाकर रखा था माल; तस्कर अंध...आधी आबादी बनाम खजाना खाली, 'वचन' पर मन में कसक और दिल में डर, किस दुविधा में सम्राट सरकार?बॉर्डर पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 2340KG यूरिया पकड़ी: नेपाल ले जा रहे दो तस्कर अरेस्ट, 7 साइकिल-1 बाइक मिली; ...बहराइच: भारत-नेपाल सीमा पर 60 लाख की अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Article Advertisement

Crime

पटना मेट्रो के जूनियर इंजीनियर को भोजपुर में अपराधियों ने मारी गोली, तिलक से लौट रहे थे घर - METRO ENGINEER SHOT IN BHOJPUR

पटना मेट्रो के जूनियर इंजीनियर को भोजपुर में अपराधियों ने मारी गोली, तिलक से लौट रहे थे घर - METRO ENGINEER SHOT IN BHOJPUR भोजपुर में तिलक समारोह से लौट रहे मेट्रो रेल के जूनियर इंजीनियर को अपराधियों ने गोली मार दी. उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. भोजपुर: जिले के आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के शिवगंज

पटना मेट्रो के जूनियर इंजीनियर को भोजपुर में अपराधियों ने मारी गोली, तिलक से लौट रहे थे घर - METRO ENGINEER SHOT IN BHOJPUR

Article Advertisement

पटना मेट्रो के जूनियर इंजीनियर को भोजपुर में अपराधियों ने मारी गोली, तिलक से लौट रहे थे घर - METRO ENGINEER SHOT IN BHOJPUR भोजपुर में तिलक समारोह से लौट रहे मेट्रो रेल के जूनियर इंजीनियर को अपराधियों ने गोली मार दी. उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. भोजपुर: जिले के आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के शिवगंज मोहल्ले के समीप सोमवार की रात फायरिंग हुई है. इस दौरान तिलक समारोह से घर वापस लौट रहे पटना मेट्रो रेलवे में कार्यरत जेई को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं. मेट्रो इंजीनियर को अपराधियों ने मारी गोली: इसके बाद परिजन द्वारा उन्हें आरा शहर के एक निजी अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार जख्मी युवक हसन बाजार थाना क्षेत्र के सहेजनी गांव निवासी अखिलेश राय का 25 वर्षीय पुत्र प्रकाश राय है. वह वर्तमान में टाउन थाना क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ले में रहता है. "युवक को बाएं साइड में छाती में गोली लगी है. ब्लीडिंग काफी हो चुका है. हमलोग गोली निकालने की तैयारी कर रहे हैं."- डॉ. विकास, चिकित्सक, सदर अस्पताल 'दो लोग कर रहे थे फायरिंग': वहीं जख्मी पटना मेट्रो रेलवे में कार्यरत जेई प्रकाश राय ने बताया कि शादी में चंदवा गए थे. पापा,मैं और मेरा भतीजा साथ थे. वापसी के दौरान सदर अस्पताल के थोड़ा आगे दो लोग फायरिंग कर रहे थे. गोली मुझे लग गई. "ऐसे ही दो लोग फायरिंग कर रहे थे. कहां से फायरिंग कर रहे थे, मैंने नहीं देखा."- प्रकाश राय, जख्मी तिलक समारोह से घर लौटने के दौरान फायरिंग: प्रकाश राय पटना मेट्रो रेलवे में जेई के पद पर कार्यरत हैं. घटना को लेकर आस-पास के इलाके में सनसनी मच गई है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही टाउन थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ निजी अस्पताल पहुंचे और जख्मी से मिलकर घटना की जानकारी ली. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. "पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पायेगा. दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा."- देवराज राय, टाउन थानाध्यक्ष घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं: फिलहाल इस गोलीकांड के पीछे का कारण क्या है, इसका खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. सवाल उठ रहा है कि आखिर मेट्रो परियोजना से जुड़े इंजीनियर को क्यों निशाना बनाया गया है. पुलिस का कहना है कि वह इस मामले के सारे एंगल की जांच कर रही है.  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read