अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
'PM मोदी ने बिहार भेजा है', बाढ़ में डूबे खेतों तक ट्रैक्टर से पहुंचे शिवराज, किसानों को दिया भरोसाSujeet Paswan: बिहार के विधायक सुजीत पासवान कौन हैं, जिन्हें रूस के चुनाव में बनाया गया पर्यवेक्षकबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारपश्चिम बंगाल चिकित्सा परिषद ने रद्द किया बिहार के फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करने वाले 5 डॉक्टरों का पंजीकरण"प्रश्न-पत्र की फोटो असली या नकली", बिहार दारोगा भर्ती धांधली में EOU को BPSSC से चाहिए इन 6 सवालों बड़े के...JDU का नीतीशकरण तो बहाना है, असली मकसद 'निशांत उदय'! बिहार की राजनीति चलाएंगे सियासी पुत्रबिहार में किसानों के लिए बड़ी राहत, सरकार ने घटाई ड्रोन छिड़काव की दर,जानें नई कीमतबिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण का नया फॉर्मूला, पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का बड़ा बयान, परिसीमन पर ...SSB ने 9.5 किलो गांजा जब्त किया, सीमा पर हाई अलर्टबिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण की तैयारी, कहार-कुम्हार-धानुक-लोहार-तेली समेत 122 जातियों को फायदाक्या नाराज हैं बिहार के DGP विनय कुमार? आखिर क्यों गए हैं 20 दिनों की छुट्टी पर'PM मोदी ने बिहार भेजा है', बाढ़ में डूबे खेतों तक ट्रैक्टर से पहुंचे शिवराज, किसानों को दिया भरोसाSujeet Paswan: बिहार के विधायक सुजीत पासवान कौन हैं, जिन्हें रूस के चुनाव में बनाया गया पर्यवेक्षकबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारपश्चिम बंगाल चिकित्सा परिषद ने रद्द किया बिहार के फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करने वाले 5 डॉक्टरों का पंजीकरण"प्रश्न-पत्र की फोटो असली या नकली", बिहार दारोगा भर्ती धांधली में EOU को BPSSC से चाहिए इन 6 सवालों बड़े के...JDU का नीतीशकरण तो बहाना है, असली मकसद 'निशांत उदय'! बिहार की राजनीति चलाएंगे सियासी पुत्रबिहार में किसानों के लिए बड़ी राहत, सरकार ने घटाई ड्रोन छिड़काव की दर,जानें नई कीमतबिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण का नया फॉर्मूला, पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का बड़ा बयान, परिसीमन पर ...SSB ने 9.5 किलो गांजा जब्त किया, सीमा पर हाई अलर्टबिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण की तैयारी, कहार-कुम्हार-धानुक-लोहार-तेली समेत 122 जातियों को फायदाक्या नाराज हैं बिहार के DGP विनय कुमार? आखिर क्यों गए हैं 20 दिनों की छुट्टी पर

Article Advertisement

Entertainment

Met Gala 2025: Kiara Advani की ड्रेस का होने वाले बच्चे से कैसा कनेक्शन? डिजाइन का गहरा है मतलब

Met Gala 2025: Kiara Advani की ड्रेस का होने वाले बच्चे से कैसा कनेक्शन? डिजाइन का गहरा है मतलब कियारा आडवाणी का मेट गाला लुक टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। आपने इस ड्रेस पर दो दिल और एक चेन नोटिस की होगी, इसका एक खास मतलब है। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का मेट गाला 2025 में डेब्यू हुआ है। दुनिया के स

Met Gala 2025: Kiara Advani की ड्रेस का होने वाले बच्चे से कैसा कनेक्शन? डिजाइन का गहरा है मतलब

Article Advertisement

Met Gala 2025: Kiara Advani की ड्रेस का होने वाले बच्चे से कैसा कनेक्शन? डिजाइन का गहरा है मतलब कियारा आडवाणी का मेट गाला लुक टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। आपने इस ड्रेस पर दो दिल और एक चेन नोटिस की होगी, इसका एक खास मतलब है। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का मेट गाला 2025 में डेब्यू हुआ है। दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट में प्रेग्नेंट कियारा ने चार चांद लगा दिए। मॉम टू बी कियारा का लुक सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है। एक्ट्रेस के फेस पर जो प्रेग्नेंसी ग्लो दिख रहा है, वो उन्हें बाकी स्टार्स से ज्यादा खूबसूरत दिखा रहा है। ऊपर से कियारा आडवाणी की ड्रेस में कुछ ऐसी बात है कि आप उससे नजरें नहीं हटा पाएंगे। अब इस ड्रेस का उनके होने वाले बच्चे से खास कनेक्शन सामने आया है। कियारा ने मेट गाला में पहना गौरव गुप्ता का आउटफिट आपको बता दें, कियारा आडवाणी ने मेट गाला 2025 में मशहूर इंडियन डिजाइनर गौरव गुप्ता के कस्टम कॉउचर आउटफिट को कैरी किया। जब ब्लैक, व्हाइट और गोल्डन कलर की इस खूबसूरत ड्रेस का गहरा मतलब आपको समझ आएगा, तो आपको ये और भी अच्छी लगने लगेगी। कियारा आडवाणी के लुक को अब उनके डिजाइनर गौरव गुप्ता ने डिस्क्राइब किया है। उन्होंने कियारा आडवाणी का लुक शेयर करते हुए खास डिटेल्स दी हैं। कियारा आडवाणी की ड्रेस का क्या है मतलब? गौरव गुप्ता ने लिखा, ‘कियारा आडवाणी के इस मेट गाला आउटफिट का टाइटल ‘ब्रेवहार्ट्स’ है। चुनौती, विरासत और नई शुरुआत के लिए एक ट्रिब्यूट। ब्रेवहार्ट्स ब्लैक डैंडी की भावना पर बनाया गया है- जिन्होंने मानदंडों को चुनौती दी और ग्रेस, ताकत और व्यक्तित्व के साथ संस्कृति को नया आकार दिया। प्रेग्नेंट कियारा आडवाणी के इस लुक का गहरा मतलब है। ये दर्शाता है कि कैसे पहचान विरासत में मिलती है और पीढ़ियों के जरिए उसकी पुनर्कल्पना की जाती है। एक सोने की नक्काशीदार ब्रेस्टप्लेट है, जिसमें दो दिल हैं- मां और बच्चा, जो एक गर्भनाल से जुड़े हुए हैं।’   कियारा आडवाणी की ड्रेस का बेबी से कनेक्शन रिवील यानी कियारा की ड्रेस पर जो दिल बने हैं, उनमें से एक दिल उनका है और दूसरा छोटा दिल उनके होने वाले बच्चे का है। साथ ही ये दोनों दिल गर्भनाल से जुड़े हुए हैं। यानी कियारा आडवाणी का मेट गाला डेब्यू बेहद सोच समझकर किया गया है। एक्ट्रेस की ड्रेस के पीछे एक बड़ी और गहरी सोच है। वहीं, फैंस भी कियारा के लुक से इम्प्रेस नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने इस इवेंट में आसानी से लाइमलाइट चुरा ली है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read