मेयर ने विभाग के सचिव के सामने रखा डंपिंग जोन का मुद्दा शहर में डंपिंग जोन, मुख्यनाला और फ्लाइ ओवर की समस्या को लेकर मेयर सविता देवी ने नगर आवास विभाग के मंत्री सुरेश शर्मा और सचिव आनंद किशोर से मुलाकात किया।
मेयर ने उनको बताया कि शहर की आवादी को देखते हुए कचरा प्रबंधन के लिए डंपिंग जोन और जाम से बचने के लिए फ्लाई ओवर की सख्त जरूरत है।
इसके अलावा वेंडिंग जोन समस्या बनती जा रही है।नगर निगम की मेयर सविता देवी ने पटना में आयोजित एक दिवसीय राज्य स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में भाग लिया।
उक्त कार्यशाला में नगर निकायों के अंतर्गत राज्य एवं केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं तथा राज्य के नगर निकाय क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न विकास योजनाओं से संबंधित विषय पर जानकारी दी गई एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा भी की गई।
इसी दौरान मेयर ने नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव आनंद किशोर से खास मुलाकात की।
इस मुलाकात में मेयर ने शहर की सबसे बड़ी समस्या डंपिंग जोन को उनके सामने रखा।
उन्होंने बताया कि आयुक्त कार्यालय से जमीन को एप्रूवल मिल गया लेकिन विभाग से अभी तक एप्रुवल के इंतजार में डंपिंग जोन की जमीन तय नहीं हो पा रही है।
इसके अलावा मेयर ने उनके सामने मुख्य नाले की समस्या को रखा।
मेयर ने बताया कि मुख्य नाला तथा ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कराने के संबंध में डीपीआर तैयार कर दिनांक 27 फरवरी 2019 को नगर आयुक्त नगर निगम पूर्णिया द्वारा मुख्य अभियंता बुडको पटना को भेजा गया है।
लेकिन जवाब अभी तक नहीं मिला।
इस पर आवास मंत्री सुरेश शर्मा ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस पर कार्रवाई होगी।
सचिव आनंद किशोर ने कहा कि वो खुद उस फाइल को देखेंगे और जल्द कार्रवाई का निर्देश देंगे।
मेयर ने मंत्री और सचिव का ध्यान सौरा नदी की तरफ भी खींचा।
उन्होंने बताया कि जल जीवन हरियाली के तहत सौरा नदी तट का सौन्दर्यीकरण कराया जाए।
मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि अब नगर निगम में कर्मचारियों का स्थानांतरण किया जाएगा जो कि आज से पहले कभी नहीं होता था।
अब बहुत जल्दी नगर निगम के कर्मचारियों का स्थानांतरण एक नगर निकाय से दूसरे नगर निकाय में किया जाएगा।
जिसका दिशा निर्देश एक सप्ताह के अंदर सभी नगर निगम को दे दी जाएगी।
HINDUSTAAN
Article Advertisement
Politics
मेयर ने विभाग के सचिव के सामने रखा डंपिंग जोन का मुद्दा
मेयर ने विभाग के सचिव के सामने रखा डंपिंग जोन का मुद्दा शहर में डंपिंग जोन, मुख्यनाला और फ्लाइ ओवर की समस्या को लेकर मेयर सविता देवी ने नगर आवास विभाग के मंत्री सुरेश शर्मा और सचिव आनंद किशोर से मुलाकात किया। मेयर ने उनको बताया कि शहर की आवादी को देखते हुए कचरा प्रबंधन के लिए डंपिंग जोन और जाम से बच

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Bihar
बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने पूरी की उम्मीदवारों की सूची, 8 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Seemanchal
कटिहार में फिर बारिश का अलर्ट, धान की फसल को लेकर किसानों की बढ़ी चिंता
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
