अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
अररिया में नौकरी का मौका: 26 और 28 सितंबर को दो जॉब कैंप, 80 पदों पर भर्तीफरक्का संधि के नवीनीकरण के खिलाफ JDU का अभियान, बिहार के 12 जिलों में चलेगा नीतीश संवादSIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाबNani की The Paradise रिलीज, पहले शो के बाद सामने आया दर्शकों का रिएक्शन; जानिए फिल्म में क्या है खासSIR विवाद पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी ने फिर उठाए सवाल; चुनाव आयोग ने अपने फैसलों पर दिया जवाबBhagalpur News: सुपौल : बिहार नंबर के लिए 15 हजार घूस लेते डीटीओ कार्यालय का डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तारहरीश को बिहार भाजपा प्रभारी बनाए जाने पर बधाई₹2.77 लाख नेपाली करेंसी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार: जोगबनी में एसएसबी ने नेपाल बॉर्डर पर की कार्रवाई, कस्टम व...जन सुराज ने पटना स्नातक से अनुज सिंह को बनाया पार्टी उम्मीदवार, JDU MLA अनंत सिंह पहले ही कर चुके हैं समर्थनभारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी निगरानी: पुलिस-एसएसबी ने संयुक्त गश्त कर खंगाले संवेदनशील क्षेत्रनहाते समय महिला का वीडियो बनाया, वायरल करने की धमकी देकर 3 साल तक किया रेप, आरोपी गिरफ्तारअररिया में नौकरी का मौका: 26 और 28 सितंबर को दो जॉब कैंप, 80 पदों पर भर्तीफरक्का संधि के नवीनीकरण के खिलाफ JDU का अभियान, बिहार के 12 जिलों में चलेगा नीतीश संवादSIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाबNani की The Paradise रिलीज, पहले शो के बाद सामने आया दर्शकों का रिएक्शन; जानिए फिल्म में क्या है खासSIR विवाद पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी ने फिर उठाए सवाल; चुनाव आयोग ने अपने फैसलों पर दिया जवाबBhagalpur News: सुपौल : बिहार नंबर के लिए 15 हजार घूस लेते डीटीओ कार्यालय का डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तारहरीश को बिहार भाजपा प्रभारी बनाए जाने पर बधाई₹2.77 लाख नेपाली करेंसी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार: जोगबनी में एसएसबी ने नेपाल बॉर्डर पर की कार्रवाई, कस्टम व...जन सुराज ने पटना स्नातक से अनुज सिंह को बनाया पार्टी उम्मीदवार, JDU MLA अनंत सिंह पहले ही कर चुके हैं समर्थनभारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी निगरानी: पुलिस-एसएसबी ने संयुक्त गश्त कर खंगाले संवेदनशील क्षेत्रनहाते समय महिला का वीडियो बनाया, वायरल करने की धमकी देकर 3 साल तक किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

Article Advertisement

Crime

तीनों कृषि कानून किसानों के लिए ‘डेथ वारंट’ : अखिलेश

समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कहना है कि केंद्र सरकार के तीनों नए कृषि कानून किसानों के लिए ‘डेथ वारंट’ साबित हो रहे हैं लेकिन उन्हें वापस नहीं लिया जा रहा है। अखिलेश ने किसानों के समर्थन में नए कृषि कानूनों का विरोध करते रहने की प्रतिबद्धता जताते हुए

तीनों कृषि कानून किसानों के लिए ‘डेथ वारंट’ : अखिलेश

Article Advertisement

समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कहना है कि केंद्र सरकार के तीनों नए कृषि कानून किसानों के लिए ‘डेथ वारंट’ साबित हो रहे हैं लेकिन उन्हें वापस नहीं लिया जा रहा है। अखिलेश ने किसानों के समर्थन में नए कृषि कानूनों का विरोध करते रहने की प्रतिबद्धता जताते हुए बृहस्पतिवार की शाम को वृंदावन में संवाददाताओं से कहा ‘‘वर्तमान में खेती घाटे का सौदा बन गई है। उस पर तीनों कृषि कानून किसानों के लिए डेथ वारंट साबित हो रहे हैं।’’ उन्होंने कहा ‘‘केंद्र सरकार नए कानूनों के जरिये खेती को पैसे वालों के हाथों में सौंप देना चाहती है। उस स्थिति में किसान या तो मजदूर बन कर रह जाएगा, या फिर आत्महत्या करने को मजबूर हो जाएगा।’’ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा ‘‘केंद्र की भाजपा नीत सरकार अन्नदाताओं को आतंकवादी करार देती है। उनको विरोध करने से रोकने के लिए ऐसे हथकण्डे अपनाती है जैसे कि वे कोई दूसरे देश से आए हुए घुसपैठिए हों और देश को तबाह कर देना चाहते हों।’’ उन्होंने कहा ‘‘देश पर अचानक थोपी गयी नोटबंदी और गलत समय पर किए गए लॉकडाउन ने बड़ी संख्या में युवाओं को बेरोजगार बना दिया। महंगाई बेहताशा व बेलगाम बढ़ रही है जिसको कम करने का कोई भी रास्ता केंद्र सरकार के पास नहीं है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार कुछ उद्योगपतियों को ही बढ़ावा दे रही है जिससे देश में कॉर्पोरेट संस्कृति को बढ़ावा मिल रहा है जबकि जीएसटी की जटिलताओं ने छोटे व्यापारियों को मानसिक तनाव दे दिया है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा ‘‘ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं लैपटॉप चलाना नहीं जानते। इसलिए वे विद्यार्थियों को लैपटॉप नहीं बांट रहे हैं। वर्तमान सरकार केवल नाम बदलने और पूर्व की योजनाओं का उद्घाटन करने में ही लगी है जबकि विकास कार्यों के नाम पर उसका योगदान शून्य है।’’ इससे पूर्व उन्होंने मथुरा में आयोजित दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया और प्रथम सत्र में कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने का प्रयास किया। अखिलेश ने कहा ‘‘उत्तर प्रदेश की जनता महंगाई, डीजल-पेट्रोल व रसोई गैस के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि से परेशान हो गई है।’’ इससे पूर्व उन्होंने वृन्दावन के ठाकुर बांकेबिहारी के मंदिर में पहुंच कर पूजा अर्चना की ।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read