अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
पूर्णिया विश्वविद्यालय की परीक्षा में बड़ा बदलाव, 3 अक्टूबर की परीक्षा हुई स्थगित; अब 9 अक्टूबर को होगा पेपरनीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला मोर्चा, जन सुराज प्रत्याशी के नामांकन में पहुंचे; अब JDU क्या करेगी?जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोरजोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोपबिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरूभारत में CCTV कैमरों पर बड़ा सवाल: 700 से ज्यादा कैमरे बिना BIS मंजूरी के, Amazon और Flipkart ने शुरू की जांचएशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान फाइनल, श्रीलंका को 124 रन से हराकर टीम इंडिया ने पक्की की जगहनानी की The Paradise ने पहले हफ्ते में मचाया धमाल, 150 करोड़ के पार कमाई; आलोचनाओं पर अभिनेता ने तोड़ी चुप्पीअरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तारईरान ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, हमले की स्थिति में जवाब का दायरा बढ़ाने की तैयारी; दुनिया की नजरें तेल और सुरक्षा परभारत-नेपाल सीमा पर SSB-APF की बैठक: तस्करी रोकने को बढ़ाएंगे निगरानी, संदिग्ध गतिविधियों की सूचनाएं रियल टा...लेटी सीमा चौकी पर SSB-APF की बैठक हुई: भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने और सुरक्षा बढ़ाने पर जोर दिया गयाभारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी की सघन चेकिंग: संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त, संदिग्ध लोगों और वाहनों की ज...जिउतिया पर्व स्थानीय विरासत और लोक परंपराओं को नई पीढ़ी से जोड़ने का बना माध्यम, देखें बिहार की पुरानी संस्कृतिपूर्णिया विश्वविद्यालय की परीक्षा में बड़ा बदलाव, 3 अक्टूबर की परीक्षा हुई स्थगित; अब 9 अक्टूबर को होगा पेपरनीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला मोर्चा, जन सुराज प्रत्याशी के नामांकन में पहुंचे; अब JDU क्या करेगी?जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोरजोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोपबिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरूभारत में CCTV कैमरों पर बड़ा सवाल: 700 से ज्यादा कैमरे बिना BIS मंजूरी के, Amazon और Flipkart ने शुरू की जांचएशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान फाइनल, श्रीलंका को 124 रन से हराकर टीम इंडिया ने पक्की की जगहनानी की The Paradise ने पहले हफ्ते में मचाया धमाल, 150 करोड़ के पार कमाई; आलोचनाओं पर अभिनेता ने तोड़ी चुप्पीअरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तारईरान ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, हमले की स्थिति में जवाब का दायरा बढ़ाने की तैयारी; दुनिया की नजरें तेल और सुरक्षा परभारत-नेपाल सीमा पर SSB-APF की बैठक: तस्करी रोकने को बढ़ाएंगे निगरानी, संदिग्ध गतिविधियों की सूचनाएं रियल टा...लेटी सीमा चौकी पर SSB-APF की बैठक हुई: भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने और सुरक्षा बढ़ाने पर जोर दिया गयाभारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी की सघन चेकिंग: संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त, संदिग्ध लोगों और वाहनों की ज...जिउतिया पर्व स्थानीय विरासत और लोक परंपराओं को नई पीढ़ी से जोड़ने का बना माध्यम, देखें बिहार की पुरानी संस्कृति

Article Advertisement

Sports

INDvsBAN: कोलकाता टेस्ट होगा भारत का पहला डे-नाइट मैच- सौरव गांगुली

INDvsBAN: कोलकाता टेस्ट होगा भारत का पहला डे-नाइट मैच- सौरव गांगुली India vs Bangladesh: भारत और बांग्लादेश के बीच 22 नवंबर से ईडन गार्डन में खेला जाने वाला दूसरा टेस्ट मैच दिन-रात्रि होगा। इस बात की पुष्टि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कर दी है। बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के बाद से ही सौरव गांगुली चा

INDvsBAN: कोलकाता टेस्ट होगा भारत का पहला डे-नाइट मैच- सौरव गांगुली

Article Advertisement

INDvsBAN: कोलकाता टेस्ट होगा भारत का पहला डे-नाइट मैच- सौरव गांगुली India vs Bangladesh: भारत और बांग्लादेश के बीच 22 नवंबर से ईडन गार्डन में खेला जाने वाला दूसरा टेस्ट मैच दिन-रात्रि होगा। इस बात की पुष्टि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कर दी है। बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के बाद से ही सौरव गांगुली चाह रहे थे कि कोलकाता में खेला जाने वाला मैच डे-नाइट हो। बीसीसीआई ने दिन रात के टेस्ट मैच के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के आगे प्रस्ताव रखा था। बीसीबी ने बीसीसीआई के इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। अब कोलकाता में खेला जाने वाला मैच डे-नाइट होगा। सौरव गांगुली ने कहा, 'यह अच्छा डेवलपमेंट है। टेस्ट क्रिकेट में इसकी जरुरत थी। मैं और मेरी टीम विराट कोहली को इसके लिए धन्यवाद देते हैं, जो दिन-रात टेस्ट मैच के लिए तैयार हुए।' गांगुली ने हमेशा से पिंक बॉल क्रिकेट की वकालत की है। वह 2016-17 में जब तकनीकी समिति के सदस्य थे, तब उन्होंने घरेलू क्रिकेट में भी पिंक बॉल के उपयोग की सिफारिश की थी। गांगुली ने उसी समय दिन-रात के मैच की वकालत की थी। बांग्लादेश टीम के कोच रसेल डोमिंगो ने कहा, “ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भारत के खिलाफ एक बड़ा मैच होगा। यह शानदार अवसर है। भारत ने भी अब तक दिन-रात का टेस्ट नहीं खेला है। यह दोनों टीमों के लिए नया है और दोनों को एक दूसरे के करीब लाएगा।” यह भारत का पहला दिन-रात का टेस्ट मैच होगा। साथ ही यह भारत में खेला जाने वाला पहला दिन-रात का टेस्ट होगा। भारतीय टीम हालांकि इससे पहले दिन-रात के टेस्ट मैच को लेकर राजी नहीं थी। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने बीसीसीआई अध्यक्ष पद सम्भालने के बाद दिन-रात का टेस्ट खेलने को लेकर कप्तान विराट कोहली को मना लिया था। बता दें कि इस टेस्ट मैच के दौरान अभिनव बिंद्रा, एमसी मैरीकॉम और पीवी सिंधु जैसे दिग्गज ओलंपिक पदक विजेताओं को आमंत्रण करने की योजना है। गांगुली ने कहा था, ''हमें उन्हें आमंत्रित करना चाहते है और उन्हें सम्मानित करने की योजना बना रहे हैं। इसमें स्कूली बच्चों को भी स्टेडियम लाने की योजना है, जिसके लिए उन्हें मुफ्त पास दिए जाएंगे।''

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read