गुर्म्ही गांव में मंगलवारी नदी धार पर बना पुल क्षतिग्रस्त जिला मुख्यालय व फारबिसगंज अनुमंडल से गुर्म्ही गांव आना हुआ मुश्किल फोटो:44-विरोध प्रकट करते ग्रामीण. प्रतिनिधि, सिमराहा फारबिसगंज प्रखंड के आरटी मोहन पंचायत के गुर्म्ही गांव से सदर प्रखंड अररिया के सीमा क्षेत्र से नहर के पास जुड़े एप्रोच पुल का पाया तीन ओर से ढह गया है. जिससे कभी भी यह पुल पानी के दबाव में बह जायेगा. जिससे दर्जनों गांव का आना-जाना जिला मुख्यालय से संपर्क कट जायेगा. हालांकि अभी बाढ़ जैसी हालत तो नहीं है, लेकिन जलस्तर के बढ़ने से कहीं ना कहीं लोगों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. लोग दहशत में जी रहे हैं. वहीं स्थानीय ग्रामीणों में समाज सेवी पंकज कुमार सिंह, वार्ड सदस्य मो शमशाद आलम, सरपंच मो सादिक, अजीम ट्रेडर्स के प्रोपराइटर मो अजीम भाई, मो रईस, हदीस, मो जुम्मन, मो फिरोज, अनवर खान आदि ने बताया कि इस पुल से आधा दर्जन पंचायत के लोग इसी पुल से होकर गुजरते हैं. अगर यह पुल ध्वस्त हो गया तो इस पंचायत के कई पंचायतों का जिला व प्रखंड मुख्यालय से आना जाना बिल्कुल बंद हो जायेगी. ग्रामीणों ने यह भी कहा कि इस मार्ग से कई पंचायतों से होते हुए मुरबल्ला के रास्ते अररिया व फारबिसगंज अनुमंडल आना जाना होता है. वहीं गुर्म्ही गांव स्थित शनिवार को मंगलवारी धार के तेज बहाव में एप्रोच पुल का कटान काफी तेजी से हो रहा था, हालांकि पास में ही नया आरसीसी पुल बना है. लेकिन उनके दक्षिण तरफ जो अररिया सीमा पर स्थित धार व नहर पर जर्जर पुल है वह लगभग ध्वस्त होने के कगार पर है. समय रहते अगर कोई उपाय नहीं किया गया तो गुर्म्ही गांव का संपर्क अररिया जिला मुख्यालय व फारबिसगंज अनुमंडल मुख्यालय से जाने वाली पहुंच पथ एनएच मुख्य सड़क से टूट जायेगा. जब इसकी सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय सांसद, स्थानीय एमएलए, जिला पार्षद को दी तो उन्होंने कोई संतोषप्रद आश्वासन भी नहीं दिया. साथ हीं ग्रामीणों ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि क्षतिग्रस्त पुल पर किसी भी तरह के वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह से रोक दें अन्यथा कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है. लोगों ने डीएम से उक्त जर्जर पुल को जल्द मरम्मत कराने की मांग की है.
Article Advertisement
Seemanchal
गुर्म्ही गांव में मंगलवारी नदी धार पर बना पुल क्षतिग्रस्त
गुर्म्ही गांव में मंगलवारी नदी धार पर बना पुल क्षतिग्रस्त जिला मुख्यालय व फारबिसगंज अनुमंडल से गुर्म्ही गांव आना हुआ मुश्किल फोटो:44-विरोध प्रकट करते ग्रामीण. प्रतिनिधि, सिमराहा फारबिसगंज प्रखंड के आरटी मोहन पंचायत के गुर्म्ही गांव से सदर प्रखंड अररिया के सीमा क्षेत्र से नहर के पास जुड़े एप्र

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
सीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्ट

Seemanchal
पूर्णिया, अररिया और कटिहार में बाढ़ जैसी स्थिति: महानंदा समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में चिंता

Seemanchal
बिहार में बाढ़ के बीच फिर भारी बारिश का अलर्ट: 8 सितंबर को बिगड़ेगा मौसम, सीमांचल के 4 जिलों पर भी नजर

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
