तेघरा बाजार में लगातार अपराधियों के निशाने पर रहे स्वर्ण व्यवसायियों के साथ दिनदहाड़े हथियार के बल पर लुटपाट की घटनाओं के खिलाफ स्वर्ण व्यवसायियों नें पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
अब तक तो ये स्वर्ण व्यवसायी आपस में हीं एक जुट होकर संघर्ष कर रहे थे।
मगर अब कयी राजनीतिक पार्टियों ने भी इन व्यवसायियों का समर्थन करते हुए एक साथ कदम ताल करते देखे जा रहे हैं।
समर्थन की इस कड़ी में बुधवार को राजद के जिला प्रवक्ता श्याम प्रसाद दास नें भी जिला पुलिस प्रशासन पर जम कर हमला बोलते हुए खुब खड़ीखोटी सुनाई।
जिला प्रशासन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जिले की पुलिस एकदम पंगु बना हुआ है।
पुलिस का इकबाल खत्म हो चुका है।
ऐसा माहौल हो गया है जैसे जिले में अपराधियों का राज चल रहा है।
पुलिस के सामने अपराधी घटना पर घटना करते जा रहे हैं और पुलिस इन अपराधियों पर हाथ डालना भी मुनासिब नहीं समझ रही है।
सप्ताह भर गुजरने को है तेघरा बाजार के स्वर्ण व्यवसायी मोहन साह के ज्वेलरी दुकान में लूट की घटना का उसी दिन चमथा में भी अपराधियों नें एक महिला को गोली मारी, ठीक उसी दिन बेगूसराय शहर में पान दुकानदार को अपराधियों नें गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
मगर पुलिस के हाथ बिल्कुल खाली है।
अपराधी सलाखों के भीतर होने के बजाए बाहर अगली घटना का प्लानिंग कर रहा है।
इलाके के व्यवसायी अब पलायन को मजबुर हैं।
इस क्रम में अन्य व्यवसायियों नें बताया कि आए दिन हम व्यवसायियों के लिए समुचित माहौल मुहैया कराने में पुलिस प्रशासन बिल्कुल हीं नाकाम है।
ऐसी विषम परिस्थितियों में हम अपनी गाढ़ी कमाई की जमा पूंजी को व्यवसायिक रूप देकर निवेश करने में सक्षम नहीं है।
समय रहते अगर जिले की पुलिस प्रशासन हम व्यवसायियों के प्रति सुरक्षा के साथ उचित माहौल नहीं पैदा करती है तो धंधे को बंद कर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
इस मौके पर महेश्वर साह, संजीव साह, श्याम दास, नरेश साह, दीपक साह, शंकर सर्राफ, श्याम प्रसाद दास, मनोज साह, राहुल सोनी, रोहित सोनी, संजीव साह, अभिषेक कुमार, सुवोध कुमार, मोनू कुमार, सोनू कुमार, संतोष दास नें अपनी अपनी दुकानें बंद रखी एवं पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर गुस्से का इजहार किया।
Article Advertisement
Crime
बेगूसराय में प्रशासन का इकबाल खत्म, कायम है अपराधियों का राज: श्याम
तेघरा बाजार में लगातार अपराधियों के निशाने पर रहे स्वर्ण व्यवसायियों के साथ दिनदहाड़े हथियार के बल पर लुटपाट की घटनाओं के खिलाफ स्वर्ण व्यवसायियों नें पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अब तक तो ये स्वर्ण व्यवसायी आपस में हीं एक जुट होकर संघर्ष कर रहे थे। मगर अब कयी राजनीतिक पार्टियों ने भी

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Bihar
बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने पूरी की उम्मीदवारों की सूची, 8 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15144 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5238 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15144 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5238 views
