महाराष्ट्र में लॉक डाउन के निकास रणनीति को लेकर राज्य के सत्तारूढ़ सहयोगी के दरार के खबरों के बीच बीते सोमवार को महारष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और एन सी पी प्रमुख शरद पवार ने एक दूसरे से मुलाक़ात की।
दोनों नेता के मुख्यमंत्री के मुंबई निवास, माटोश्री में एक दुसरे से मुलाक़ात करने के बाद सत्तारूढ़ सहयोगी के बीच के तनाव की ख़बरों ने जोर पकड़ लिया।
इनके बीच के तनाव के खबरों का जोर तब पकड़ा जब एन सी पी प्रमुख शरद पवार ने महाराष्ट्र को लॉक डाउन से धीरे धीरे खोलने का सुझाव दिया था ताकि महाराष्ट्र में धीरे धीरे आर्थिक गतिविधियां शुरू किया जा सके।
रिपोर्ट के अनुसार शरद पवार मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के महाराष्ट्र में लागू लॉक डाउन को न खोलने के विचार से असहमत थे।
शरद पवार चाहते थे की उद्धव ठाकरे एक बार उनके दिए गए सुझावों पर भी विचार करे।
दोनों पार्टियों का मुलाक़ात के बाद ये कहना था की मीटिंग में महाराष्ट्र में चल रही कोरोना वायरस से फैली महामारी और उसके प्रभाव पर विचार विमर्श किया गया।
शिव सेना प्रमुख संजय राउत ने मीटिंग के बाद ट्वीट करते हुए कहा, "चिंता करने वाली कोई बात नहीं है।
महाराष्ट्र की सरकार मजबूती के साथ खड़ी है।" शरद पवार और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बीच माटोश्री निवास पर लगभग डेढ़ घंटे मीटिंग चली जिसके बाद शिव सेना प्रमुख संजय राउत ने कहा, "अगर कोई महाराष्ट्र के सरकार के स्थिरता पर सवाल उठा रहा है तो वो उनके अपने पेट दर्द का नतीजा है।
महाराष्ट्र की सरकार मजबूत है और चिंता करने वाली कोई बात नहीं है।" मुख्यमंत्री से मुलाक़ात से पहले शरद पवार ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भी मुलाक़ात की थी।
एन सी पी के नेता प्रफुल पटेल ने इस मीटिंग को बस एक विनम्र मुलाक़ात बताया।
प्रफुल पटेल ने कहा, "शरद पवार जी और राज्यपाल के बीच हुई मुलकात बस एक विनम्र मुलाक़ात थी।
हम बस राज्यपाल साहब के यहाँ चाय पीने गए थे जिसका निमंत्रण राज्यपाल साहब ने खुद दिया था।
इस मुलाक़ात में कहीं से कोई भी राजनीती नहीं थी।" हालाँकि ये मुलाक़ात ने सबका अपनी ओर ध्यान खींचा क्यूंकि इससे पहले शरद पवार ने कई बार महाराष्ट्र सरकार के काम में बार बार राज्यपाल के दखल अंदाज़ी को लेकर महाराष्ट्र के राज्यपाल के खिलाफ आवाज़ उठाई है।
हाल में ही राजयपाल ने राज्य के मंत्री उदय सामंत के द्वारा यु जी सी को लिखे खत के खिलाफ भी आपत्ति जताई थी, जिसमे कहा गया था की फिलहाल यूनिवर्सिटी के होने वाले सारे परीक्षाओं को रद्द कर दिया जाये।
राज्यपाल कोश्यारी ने इसके बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को खत लिखकर कहा था की साल के फाइनल परीक्षाओं को रद्द करना यु जी सी के दिशा निर्देशों के खिलाफ होगा।
उन्होंने मुख्यमंत्री से राज्य के नेता समंत को इस अवांछित हस्तक्षेप करने के लिए समझाने को कहा था।
इन सब के बीच बी जे पी नेता नारायण राणे ने भी राज्यपाल से मुलाक़ात की और कहा की राज्य की शिव सेना सरकार कोविद-19 से लड़ने बिलकुल विफल रही है, इसीलिए उन्होंने मांग रखी की महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन जल्द से जल्द लागू किया जाए।
Article Advertisement
Politics
उद्धव ठाकरे और शरद पवार के मुलाक़ात के बाद शिव सेना प्रमुख ने कहा, "महाराष्ट्र की सरकार मजबूत"
महाराष्ट्र में लॉक डाउन के निकास रणनीति को लेकर राज्य के सत्तारूढ़ सहयोगी के दरार के खबरों के बीच बीते सोमवार को महारष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और एन सी पी प्रमुख शरद पवार ने एक दूसरे से मुलाक़ात की। दोनों नेता के मुख्यमंत्री के मुंबई निवास, माटोश्री में एक दुसरे से मुलाक़ात करने के बाद सत्तारूढ

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Bihar
बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने पूरी की उम्मीदवारों की सूची, 8 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Seemanchal
कटिहार में फिर बारिश का अलर्ट, धान की फसल को लेकर किसानों की बढ़ी चिंता
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
