मधेपुरा रात्री गश्ती के दौरान तीन अवैध हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार मधेपुरा से विकास कुमार की रिपोर्ट मधेपुरा बिहार सदर प्रखंड के समीप वाहन चेकिंग के दौरान सदर थाना की पुलिस के द्वारा दो व्यक्तियों को अवैध हथियार एवं गोली तथा मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार व्यक्तियों पर आर्म्स एक्ट के तहत सदर थाना में मामला दर्ज किया गया. इस आशय की जानकारी मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने दी. https://youtu.be/8z-tlEZ97Q8 पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों से सदर थाने की पुलिस ने कड़ी से पूछताछ की जिसके बाद अनुसंधान के क्रम में उनकी एक अन्य सहयोगी को भी गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों के स्वीकार बयान के आधार पर घैलाढ़ प्रखंड के महुआ गांव में इन लोगों के सहयोगी बिंपल कुमार के घर पर छापेमारी कर, दो अवैध हथियार बरामद किया गया तथा बिंपल कुमार के भाई अमित कुमार को मौके पर से गिरफ्तार किया गया. रात्रि गश्ती के दौरान पकड़े गये थे तीन अपराधी : मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए जिले के सभी थानाध्यक्षों एवं ओपी प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि रात्रि गस्ती करें. थानाध्यक्ष भी स्वयं रात्रि गश्ती करें. साथ ही जिले के दोनों अनुमंडल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भी इनकी निगरानी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि रात्रि गश्ती के दौरान ही रविवार की रात सदर थाना पुलिस को सफलता हासिल हुई है. जिसमें तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके बाद उन लोगों से पूछताछ की गई तथा उनके अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी ली गई. जिसके बाद सोमवार को पूरे दिन कई जगह पर छापेमारी की गई. इस छापेमारी में भी अवैध हथियार के साथ एक अपराधी की गिरफ्तारी की गई. इस प्रकार से इसमें तीन हथियार व गोली मिली है एवं चार अपराधी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है. तीन अवैध हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार : पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में घैलाढ़ प्रखंड के महुआ वार्ड नंबर 11 निवासी संजीव कुमार सिंह के पुत्र साहिल कुमार, सहरसा जिले के सौरबाजार प्रखंड व पतरघट ओपी धबौली वार्ड नंबर दो निवासी राजेश कुमार सिंह के पुत्र पारस कुमार गोविंद, घैलाढ़ प्रखंड के महुआ वार्ड नंबर 13 निवासी ज्योति प्रसाद सिंह के पुत्र नवनीत कुमार एवं घैलाढ़ प्रखंड के महुआ वार्ड नंबर 12 निवासी संजय यादव के पुत्र अमित कुमार शामिल हैं. साथ ही सदर प्रखंड के समीप वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देसी पिस्टल मैगजीन सहित एवं दो जिंदा गोली तथा एक मोटरसाइकिल एवं तीन मोबाइल फोन बरामद किया गया. साथ ही घैलाढ़ प्रखंड के महुआ गांव से गिरफ्तार अमित कुमार के पास से दो देशी पिस्टल बरामद किया गया. पुरस्कृत किये जायेंगे रात्रि गश्ती टीम : पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि इसमें पैदल रात्रि गश्ती की जो टीम थी, उन्होंने अच्छा काम किया है. जिन्हें पुरस्कृत भी किया जायेगा. साथ ही सभी थानाध्यक्षों एवं ओपी प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि अपराध पर लगाम लगाने के लिए रात्रि गस्ती का जो कार्य किया जा रहा था, उसका और कराई के साथ पालन करें. इसमें जो भी उपलब्धि होगी उसके आधार पर उनके टीम को पुरस्कृत किया जायेगा. साथ में जो भी पुलिस कर्मी इस कार्य में कोताही करेगा उन पर कड़ी कार्रवाई भी की जायेगी.
Article Advertisement
Bihar
मधेपुरा रात्री गश्ती के दौरान तीन अवैध हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार
मधेपुरा रात्री गश्ती के दौरान तीन अवैध हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार मधेपुरा से विकास कुमार की रिपोर्ट मधेपुरा बिहार सदर प्रखंड के समीप वाहन चेकिंग के दौरान सदर थाना की पुलिस के द्वारा दो व्यक्तियों को अवैध हथियार एवं गोली तथा मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार व्यक्तियों पर आर्म्स एक

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने पूरी की उम्मीदवारों की सूची, 8 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Bihar
बिहार में बाढ़ से मिलेगी स्थायी राहत? गंगा, कोसी और गंडक को लेकर सरकार ने बनाया बड़ा प्लान

Bihar
भागलपुर में जमीन के अंदर दफन मिला शव, 24 घंटे बाद भी पहचान नहीं; CCTV खंगाल रही पुलिस

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Seemanchal
कटिहार में फिर बारिश का अलर्ट, धान की फसल को लेकर किसानों की बढ़ी चिंता
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15144 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15144 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
