अभिनेता आर माधवन ने बृहस्पतिवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
अभिनेता (50) ने अपनी फिल्म ' 3 इडियट्स' का जिक्र करते हुए ट्विटर पर अपने स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी।
अभिनेता ने ट्वीट किया, ‘‘ फरहान को रैंचो का पीछा करना ही था ... वायरस हमेशा हमारे पीछे था और इस बार उसने हमें अपनी चपेट में ले ही लिया।
लेकिन परेशानी की कोई बात नहीं है ....।’’ माधवन और अभिनता आमिर खान ने 2009 में आई फिल्म ‘3 इडियट्स’ में एक साथ काम किया था।
यह तीन दोस्तों की कहानी थी, जिसमें माधवन ने फरहान, आमिर ने रैंचो और शरमन जोशी ने राजू की भूमिका निभाई थी।
आमिर खान बुधवार को संक्रमित पाए गए थे।
माधवन ने कहा कि वह नहीं चाहते कि उनका दोस्त राजू उनका यहां पीछा करे।
अभिनेता ने साथ ही सभी प्रशंसकों का शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया भी अदा किया।
माधवन ने सोमवार को अपनी आने वाली फिल्म ‘अमरीकी पंडित’ के सेट की एक वीडियो साझा करते हुए लिखा था, ‘‘ भोपाल में तमाम एहतियात के साथ शूटिंग की जा रही है।’’ मध्य प्रदेश में बुधवार को कोविड-19 के 1,712 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,80,289 हो गई थी।
कार्तिक आर्यन, मनोज बाजपेयी, रणबीर कपूर और सतीश कौशिक जैसे अभिनेता भी हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।
कौशिक अभी शहर के एक अस्पताल में भर्ती हैं।
मुम्बई में बुधवार को कोविड-19 के 5,185 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,74,611 हो गई थी।
Article Advertisement
India
अभिनेता आर माधवन कोरोना वायरस से संक्रमित
अभिनेता आर माधवन ने बृहस्पतिवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। अभिनेता (50) ने अपनी फिल्म ' 3 इडियट्स' का जिक्र करते हुए ट्विटर पर अपने स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी। अभिनेता ने ट्वीट किया, ‘‘ फरहान को रैंचो का पीछा करना ही था ... वायरस हमेशा हमारे पीछे था और इस बार उसने हमें अपन

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
SIR विवाद पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी ने फिर उठाए सवाल; चुनाव आयोग ने अपने फैसलों पर दिया जवाब

India
SIR को लेकर चुनाव आयोग में मतभेद की रिपोर्ट पर घमासान, आयोग ने कहा- सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए

India
आधी रात को रिकवरी एजेंटों ने ट्रक उठाया, सुप्रीम कोर्ट ने फाइनेंस कंपनी को 15 लाख रुपये देने का आदेश दिया

Seemanchal
अररिया में नौकरी का मौका: 26 और 28 सितंबर को दो जॉब कैंप, 80 पदों पर भर्ती

Entertainment
Nani की The Paradise रिलीज, पहले शो के बाद सामने आया दर्शकों का रिएक्शन; जानिए फिल्म में क्या है खास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
