नरपतगंज : एसएसबी 56 वीं वाहिनी पथराहा एवं पथरदेवा बीओपी के जवानों द्वारा मिली गुप्त सूचना के आधार पर दो अलग-अलग स्थानों पर बड़ी मात्रा में जहां तस्करी का हरा मटर जप्त किया गया,तो वहीं दो तस्करों को भी धर दबोचा।
फुलकाहा बीओपी के सब इंस्पेक्टर एवं कैंप प्रभारी अंशुजी ने बताया कि पथराहा बीओपी के प्रभारी मूलराज शर्मा के नेतृत्व में जवानों ने दिनांक 15/9/2020, मंगलवार को शाम 5:10 बजे भवानीपुर वार्ड संख्या-05,अचरा रोड पर बॉर्डर पिलर संख्या 190/5 से करीब 3 किलोमीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में नेपाल से भारतीय क्षेत्र में टाटा आरएक्स पिक अप रजिस्ट्रेशन संख्या BR-11S 0579 पर लादकर ला रहे 105 बोरी हरा मटर को जप्त कर लिया एवं इसके साथ ही एक तस्कर को भी धर दबोचा।
गिरफ्तार तस्कर अनिल मेहता,पिता लक्ष्मीनारायण मेहता,ग्राम- ठुट्ठी ,वार्ड संख्या 10,थाना भीमपुर, जिला सुपौल का निवासी बताया जाता है।
वहीं जप्त किए गए मटर तथा टाटा पिकअप का अनुमानित मूल्य करीब ₹2,63,000 बताया जाता है।
जबकि पथरदेवा बीओपी के प्रभारी सत्येंद्र यादव के नेतृत्व में जवानों ने बॉर्डर पिलर संख्या 186 /1 से करीब 4 किलोमीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में भंगही चौक पर टाटा ऐस रजिस्ट्रेशन संख्या-BR 11GA 4522 पर लादकर नेपाल से तस्करी हेतु ला रहे 100 बोरी हरा मटर को जप्त कर लिया तथा एक तस्कर को भी धर दबोचा।
पूछताछ करने पर तस्कर ने अपना नाम इजरैल बैठा,पिता मोहम्मद ताहिर बैठा, वार्ड संख्या 2,पथरदेवा (सोनापुर) जिला अररिया बताया।चौपहिया वाहन तथा हरा मटर का अनुमानित मूल्य करीब ₹2,20,000 बताया जाता है।
दोनों बीओपी द्वारा जप्त सामग्रियों की कागजी कार्रवाई करते हुए जवानों ने आज बुधवार को कस्टम कार्यालय फारबिसगंज को सुपुर्द कर दिया।
पथरदेवा बी.ओ.पी सब इंस्पेक्टर सतेन्द्र यादव ने बताया कि तस्करों पर हमारी पैनी नजर चौबीसों घंटे रहती है।
पेट्रोलिंग कर रहे प्रवीण कुमार,रामप्रवेश सिंह,प्रेम कुमार खातीक आदि जवान चौबीसों घंटे निगरानी में लगे रहते हैं।जैसे ही कोई तस्करी में संलिप्त पाया जाएगा,उसे धर दबोचा जायगा।
संवाददाता - विनय ठाकुर
Article Advertisement
Seemanchal
अररिया : एसएसबी ने चायनीज मटर लदे वाहन सहित दो तस्कर को किया गिरफ्तार
नरपतगंज : एसएसबी 56 वीं वाहिनी पथराहा एवं पथरदेवा बीओपी के जवानों द्वारा मिली गुप्त सूचना के आधार पर दो अलग-अलग स्थानों पर बड़ी मात्रा में जहां तस्करी का हरा मटर जप्त किया गया,तो वहीं दो तस्करों को भी धर दबोचा। फुलकाहा बीओपी के सब इंस्पेक्टर एवं कैंप प्रभारी अंशुजी ने बताया कि पथराहा बीओपी के प्रभारी

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
कटिहार में फिर बारिश का अलर्ट, धान की फसल को लेकर किसानों की बढ़ी चिंता

Seemanchal
अररिया-किशनगंज-पूर्णिया-कटिहार पहुंचेगी बिहार विधानसभा की समिति, सरकारी कामकाज की होगी पड़ताल

Seemanchal
सहरसा से रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, इंटरसिटी रद्द और राज्यरानी एक्सप्रेस डायवर्ट; पांच ट्रेनें भी लेट

Bihar
बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने पूरी की उम्मीदवारों की सूची, 8 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15144 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5238 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15144 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5238 views
