बिहार के सभी 243 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़ा करेगा यूडीए - पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा।
- भाजपा में नहीं है कोई मुख्यमंत्री का चेहरा नीतीश कुमार को ढो रही है एनडीए।
- फारबिसगंज पहुंचे पूर्व वित्त मंत्री सहित अन्य नेताओं ने एनडीए पर बोला जमकर हमला।
- कहा सुशांत सिंह पर पूरे बिहार को था नाज बीजेपी मुद्दे को भटका कर कर रही गुमराह।
फोटो संख्या 22, कैप्शन - फारबिसगंज में एनडीए पर जमकर हमला बोलते दाएं से तीसरे पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा, बांए से उनके बगल में पूर्व मंत्री नागमणि एवं दाएं से बगल में त्रिभुवन ठाकुर/अररिया फारबिसगंज : यूडीए एक राजनीतिक दल नहीं फ्रंट है, जिसमें 16 राजनीतिक दल एक आंदोलन के लिए शामिल है।
बिहार के सभी 243 विधानसभा सीटों पर यूडीए अपनी प्रत्याशी खड़े करेगी।
उक्त बातें शुक्रवार को फारबिसगंज पहुंचे भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने कही।
उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि, यूडीए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रतन मंडल, नोशाद खान मौजूद थे।
पूर्व वित्त मंत्री ने एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में बीजेपी के पास कोई नया चेहरा नहीं है।
मजबूरी में नीतीश का चेहरा दिखती है बीजेपी।
बीजेपी में नेतृत्व की कमी है जिस कारण मुख्यमंत्री का चेहरा सामने नही ला पाते है।बीजेपी अपने फायदे के लिए ही चेहरे का चुनाव करती है।
उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में यूडीए सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा।
उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य मुद्दा बेहतर बिहार बनाना है।
अपराध मुक्त बिहार के साथ अपने सहयोगी साथी के साथ 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी।
भ्रष्टाचार को रोकने, शोषण मुक्त बिहार बनाने व युवाओं को रोजगार देने की दशा में यह काम करेगा।
पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार को पुराने 15 साल की बात याद है।
लेकिन अपने 15 साल की बातें याद नहीं है।
इस पर क्यों नहीं बोल रहे हैं एनडीए नेता।
वर्तमान की सरकार बिहार में सही काम नहीं कर पाई है।
बिहार का सत्य नाम से 111 मुद्दों की विफलताओं की सूची जारी किया गया है।
जिसमें शासन, गरीबी, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा आधारित संरचना, कृषि, कानून व्यवस्था, सामाजिक सद्भाव, उद्योग व भ्रष्टाचार को यूडीए ने बताया है।
उन्होंने कहा कि 40 लाख बिहारी मजदूर दूसरे प्रदेश में रोजगार के लिए पलायन कर गए ऐसी तमाम समस्याएं से बिहार के लोग जूझ रहे हैं।
इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता सत्येंद्र शर्मा, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष मनोज कुमार, जिलाध्यक्ष भागलपुर मुकेश कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष साहिब पाल सिंह, नौशाद जी, राजीव कुमार, प्रदेश महासचिव देवेश ठाकुर, युवा अध्यक्ष चंदन कुमार साह, जिला उपाध्यक्ष संजय नारायण पांडे, जिला महासचिव गौरव सिंह, नगर अध्यक्ष अभिषेक सिंह, युवा उपाध्यक्ष मनीष कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
Article Advertisement
Education
बिहार के सभी 243 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़ा करेगा यूडीए - पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा
बिहार के सभी 243 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़ा करेगा यूडीए - पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा। - भाजपा में नहीं है कोई मुख्यमंत्री का चेहरा नीतीश कुमार को ढो रही है एनडीए। - फारबिसगंज पहुंचे पूर्व वित्त मंत्री सहित अन्य नेताओं ने एनडीए पर बोला जमकर हमला। - कहा सुशांत सिंह पर पूरे बिह

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

Education
10 दिन की भूख हड़ताल के बाद झुकी बिहार सरकार: TRE-4 अब एक ही चरण में, ‘One Candidate-One Result’ पर भी मुहर

Bihar
बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने पूरी की उम्मीदवारों की सूची, 8 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15144 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5238 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15144 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5238 views
