अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
'रॉल्स-रॉयस में घूमने वाली मोहतरमा विधायक हॉलैंड में लुत्फ उठा रहीं', मैथिली ठाकुर के फॉरेन टूर पर धधकी सियासी आगबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 28 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारIPS विनय कुमार के VRS के साथ बिहार में न्यू DGP की रेस, प्रीता वर्मा पर लगेगी मुहर या कोई तीसरा मारेगा बाजी?Bihar Mausam: आज मुजफ्फरपुर समेत 12 जिलों में बारिश, साइक्लोन अर्नब से गंडक-कोसी में उफान, 17 जिलों में बाढ...आज का मौसम 28 सितंबर: समंदर में जागा कुंभकरण तो बंगाल-बिहार से UP तक में भारी तबाही, दिल्‍ली-NCR पर नया खतर...नेहा बोरा का तेवर नई सियासी संभावना का संकेत! बिहार के इस नेता को स्टूडेंट लीडर में दिखी विशेष राजनीतिक प्रतिभाGodda News: झारखंड-बिहार संपर्क मार्ग बदहाल, संग्रामपुर पुल पर राहगीर परेशानभारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व आपसी समन्वय को मजबूत करने पर जोरभारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी पर विराम लगाने का अल्टीमेटमआसमान से जमीन तक दिखा पानी का घूमता हुआ बवंडर! नजारा देख कर थमीं रह गईं समस्तीपुर के लोगों की सांसें, VIDEOचिराग पासवान इस्तीफा के लिए किस मुहूर्त का इंतजार? मगरमच्छ के आंसू की चर्चा कर किसने दिखाया LJPR नेता को आईना'रॉल्स-रॉयस में घूमने वाली मोहतरमा विधायक हॉलैंड में लुत्फ उठा रहीं', मैथिली ठाकुर के फॉरेन टूर पर धधकी सियासी आगबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 28 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारIPS विनय कुमार के VRS के साथ बिहार में न्यू DGP की रेस, प्रीता वर्मा पर लगेगी मुहर या कोई तीसरा मारेगा बाजी?Bihar Mausam: आज मुजफ्फरपुर समेत 12 जिलों में बारिश, साइक्लोन अर्नब से गंडक-कोसी में उफान, 17 जिलों में बाढ...आज का मौसम 28 सितंबर: समंदर में जागा कुंभकरण तो बंगाल-बिहार से UP तक में भारी तबाही, दिल्‍ली-NCR पर नया खतर...नेहा बोरा का तेवर नई सियासी संभावना का संकेत! बिहार के इस नेता को स्टूडेंट लीडर में दिखी विशेष राजनीतिक प्रतिभाGodda News: झारखंड-बिहार संपर्क मार्ग बदहाल, संग्रामपुर पुल पर राहगीर परेशानभारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व आपसी समन्वय को मजबूत करने पर जोरभारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी पर विराम लगाने का अल्टीमेटमआसमान से जमीन तक दिखा पानी का घूमता हुआ बवंडर! नजारा देख कर थमीं रह गईं समस्तीपुर के लोगों की सांसें, VIDEOचिराग पासवान इस्तीफा के लिए किस मुहूर्त का इंतजार? मगरमच्छ के आंसू की चर्चा कर किसने दिखाया LJPR नेता को आईना

Article Advertisement

India

लॉकडाउन खत्म होने से एक दिन पहले मरीजों की संख्या 9 हजार के पार, अब तक 308 लोगों की मौत

लॉकडाउन खत्म होने से एक दिन पहले मरीजों की संख्या 9 हजार के पार, अब तक 308 लोगों की मौत कोरोना वायरस का कहर देश में बढ़ता जा रहा है। लॉकडाउन खत्म होने से एक दिन पहले आए स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कोरोना के 9,152 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा 308 लोगों क

लॉकडाउन खत्म होने से एक दिन पहले मरीजों की संख्या 9 हजार के पार, अब तक 308 लोगों की मौत

Article Advertisement

लॉकडाउन खत्म होने से एक दिन पहले मरीजों की संख्या 9 हजार के पार, अब तक 308 लोगों की मौत कोरोना वायरस का कहर देश में बढ़ता जा रहा है। लॉकडाउन खत्म होने से एक दिन पहले आए स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कोरोना के 9,152 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा 308 लोगों की मौत हुई है। पिछले 12 घंटों में कोरोना वायरस के 705 मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1985 हो गई है। राज्य में अभी तक 217 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा 149 की मौत हुई है। वहीं, दिल्ली में कोरोना के मामले 1154 हो गए हैं। 24 लोगों ने संक्रमण के चलते जान गंवाई है। कोरोना के मरीजों की संख्या तमिलनाडु में भी हजार के पार पहुंच चुकी है। राज्य में 1075 कोरोना पॉजिटिव मामले अभी तक सामने आए हैं। 11 लोगों की मौत हुई है। वहीं, गुजरात में कोरोना वायरस के 516 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 25 लोगों ने जान गंवाई है। इससे पहले रविवार को देश में कोरोना पीड़ितों की तादाद आठ हजार के पार पहुंच गई थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार देर शाम जारी आंकड़ों में बताया गया था कि मरीजों की संख्या 8447 जबकि मृतकों की संख्या 273 तक पहुंच गई। 25 मार्च को लॉकडाउन शुरू होने से पूर्व की संख्या देश में 606 थी तथा 25 मार्च के इसमें 17 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। रोगियों की संख्या को यदि देखा जाए तो इनमें 1300 फीसदी से अधिक का इजाफा हो चुका है। महाराष्ट्र कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित है। लॉकडाउन खत्म होने में एक दिन बाकी कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए देश में लॉकडाउन लागू है। 21 दिनों के लिए लोगों को घरों के बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। हालांकि, जरूरी सेवाओं वाले लोग घर के बाहर निकल सकते हैं। यह लोकडाउन 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है। माना जा रहा है कि देश में लॉकडाउन को बढ़ाया जा सकता है लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। Source :- Hindustan

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read