जहरीली शराब ने फिर ली जान!
LJPR के प्रखंड अध्यक्ष और जिला प्रवक्ता की संदिग्ध मौत मधुबनी में एलजेपीआर के दो नेताओं की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है. जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका जताई जा रही है. मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड में लोजपा (रामविलास) के दो स्थानीय नेताओं की संदिग्ध मौत हो गई है. जिनकी पहचान पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष ललितेश्वर पासवान और आईटी सेल के जिला प्रवक्ता डॉ. अमरजीत कुमार यादव के रूप में हुई है. मौत लेकर आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने जहरीली शराब पी थी, जिससे उनकी जान चली गई. अस्पताल ले जानें के दौरान हुई मौत: मृतक की पत्नी ने बताया कि बीते मंगलवार की रात शराब पीकर उनके पति घर आए थे, जिसके बाद उन्होंने कुछ खाना भी नहीं खाया. कुछ देर बाद तबीयत खराब होने के बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां से डॉक्टर ने डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया. हालांकि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. बता दें कि मृतक के दो बेटे और दो बेटियां हैं. "मंगलवार की रात मेरे पति शराब पीकर घर आए थे. जिसके बाद उन्होंने खाना भी नहीं खाया और सो गए. थोड़ी देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी तो अस्पताल ले जाया गया. जहां से डीएमसीएच दरभंगा रेफर किया गया. डीएमसीएच ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई."- मृतक की पत्नी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा: वहीं पुलिस प्रशासन ने अब तक जहरीली शराब की पुष्टि नहीं की है. मामले को लेकर डीएसपी निशिकांत भारती ने बताया कि डॉ. अमरजीत यादव ने शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. हालांकि ललितेश्वर पासवान का बिना पोस्टमार्टम कराये ही उनके परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है. "पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा. फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है. वहीं एक मृतक ललितेश्वर पासवान का बिना पोस्टमार्टम के परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है."- निशिकांत भारती, डीएसपी बिहार में जारी है जहरीली शराब का खेल: वहीं गांव में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि दोनों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है या इसके पीछे कोई कारण है. अब देखना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस क्या खुलासा करती है. बता दें कि शराब पीने से मौत का सिलसिल बिहार के कई जिलों में जारी है. इससे पहले सिवान में जहरीली शराब पीने से मौत का मामला सामने आया था. जिसमें स्थानीय लोगों के मुताबिक तीन लोगों की शराब पीने से जान गई थी. जबकि 2 मृतकों की पुष्टि हुई थी.
Article Advertisement
India
जहरीली शराब ने फिर ली जान! LJPR के प्रखंड अध्यक्ष और जिला प्रवक्ता की संदिग्ध मौत
जहरीली शराब ने फिर ली जान! LJPR के प्रखंड अध्यक्ष और जिला प्रवक्ता की संदिग्ध मौत मधुबनी में एलजेपीआर के दो नेताओं की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है. जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका जताई जा रही है. मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड में लोजपा (रामविलास) के दो स्थानीय नेताओं की संदिग्ध म
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

India
गुजरात को 35 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, रेल और सड़क नेटवर्क को मिलेगा नया विस्तार

India
भारत की सैन्य शक्ति को बड़ा विस्तार: 1.10 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उपकरणों की खरीद को मंजूरी

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
