अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्टबिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाईकिशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवालDigital Arrest Scam से रहें सावधान: वीडियो कॉल पर पुलिस बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, जानिए कैसे बचेंभारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौतीHaiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्टकच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता हैMaharajganj News: ब्रिक्स सम्मेलन के तहत नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, हो रही सघन जांचफरक्का (गंगा) जल संधि से बिहार की हकमारी, नहीं होफरक्का संधि पर समझौता बर्दाश्त नहींसुपौल : फरक्का जल संधि बिहार के हित में नहीं, पुनर्विचार करे केन्द्रसीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्टबिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाईकिशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवालDigital Arrest Scam से रहें सावधान: वीडियो कॉल पर पुलिस बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, जानिए कैसे बचेंभारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौतीHaiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्टकच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता हैMaharajganj News: ब्रिक्स सम्मेलन के तहत नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, हो रही सघन जांचफरक्का (गंगा) जल संधि से बिहार की हकमारी, नहीं होफरक्का संधि पर समझौता बर्दाश्त नहींसुपौल : फरक्का जल संधि बिहार के हित में नहीं, पुनर्विचार करे केन्द्र

Article Advertisement

Seemanchal

अररिया पुलिस ; ट्रक में ऑक्सीजन मेडिकल मशीन के भीतर छिपाकर लाई जा रही थी शराब, UP का तस्कर गिरफ्तार

ट्रक में ऑक्सीजन मेडिकल मशीन के भीतर छिपाकर लाई जा रही थी शराब, UP का तस्कर गिरफ्तार अररिया पुलिस ने शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है. ट्रक में ऑक्सीजन मेडिकल मशीन के भीतर शराब की तस्करी हो रही थी. अररिया: दिवाली त्योहार में खपाने के लिए एक बार फिर शराब की तस्करी बढ़ गई है. हालांकि पुलिस ने भी

अररिया पुलिस ; ट्रक में ऑक्सीजन मेडिकल मशीन के भीतर छिपाकर लाई जा रही थी शराब, UP का तस्कर गिरफ्तार

Article Advertisement

ट्रक में ऑक्सीजन मेडिकल मशीन के भीतर छिपाकर लाई जा रही थी शराब, UP का तस्कर गिरफ्तार अररिया पुलिस ने शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है. ट्रक में ऑक्सीजन मेडिकल मशीन के भीतर शराब की तस्करी हो रही थी. अररिया: दिवाली त्योहार में खपाने के लिए एक बार फिर शराब की तस्करी बढ़ गई है. हालांकि पुलिस ने भी छापेमारी तेज कर दी है. इसी क्रम में अररिया पुलिस ने ट्रक से भारी मात्रा में शराब जब्त किया है. ये कार्रवाई जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र में की गई है. पुलिस ने मौके से एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी एसपी अमित रंजन ने दी. अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: अररिया एसपी अमित रंजन ने बताया कि रविवार को नरपतगंज थानाध्यक्ष और डीएयू टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि आयशर वाहन (UP 16GT 5012) से अंग्रेजी शराब का बड़ा खेप अररिया होकर गुजरने वाला है. इस सूचना के आधार पर एनएच 57 पर पलासी के करीब वाहन चेकिंग शुरू किया गया. वाहन चेकिंग के क्रम में एक ट्रक को रोका गया. वाहन को चेक किया गया तो उसमें मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट लदा हुआ था. ऑक्सीजन मेडिकल मशीन के भीतर रखी थी शराब: पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जब ऑक्सीजन प्लांट को खोला गया तो उसमें से 750 एमएल का मैक डॉवल अंग्रेजी शराब 4200 बोतल और 375 एमएल का 6672 बोतल और कुल 5652 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई. इस कार्रवाई में वाहन के चालक रवि कुमार और सह चालक दुर्गेश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है. दोनों उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के मालीपुर गांव के रहने वाले हैं. दिवाली में खपाने की थी प्लानिंग: एसपी ने बताया कि बरामद शराब को आगामी दीपावली पर्व के अवसर पर बड़े पैमाने पर खरीद बिक्री और उपयोग की संभावना थी. उन्होंने बताया कि इस संबंध में नरपतगंज थाना में कांड दर्ज की गई है. अररिया एसपी ने खुलासा करते हुए बताया कि मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट से शराब को यूपी से लाई जा रही थी, जिसे त्योहार में बिक्री किया जाना था लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के कारण इतने बड़े खेप को जब्त किया गया है. "शराब तस्करों के विरुद्ध लगातार बड़ी कार्रवाई चल रही है. इसी दौरान नरपतगंज थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में शराब जब्त की गई है. ट्रक में ऑक्सीजन मेडिकल मशीन के भीतर अंग्रेजी शराब छिपा कर लाई जा रही थी. ट्रक चालक और तस्कर को गिरफ्तार किया गया है."- अमित रंजन, पुलिस अधीक्षक, अररिया

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read