अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
अररिया में नौकरी का मौका: 26 और 28 सितंबर को दो जॉब कैंप, 80 पदों पर भर्तीफरक्का संधि के नवीनीकरण के खिलाफ JDU का अभियान, बिहार के 12 जिलों में चलेगा नीतीश संवादSIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाबNani की The Paradise रिलीज, पहले शो के बाद सामने आया दर्शकों का रिएक्शन; जानिए फिल्म में क्या है खासSIR विवाद पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी ने फिर उठाए सवाल; चुनाव आयोग ने अपने फैसलों पर दिया जवाबबिहार विधानसभा की समिति 25 से यात्रा पर319 करोड़ से 3500 करोड़ तक... जमुई कांड पर शिवानंद ने खोली शराबबंदी से पहले की कहानीपटना-वार्ड पार्षद पति को अपार्टमेंट में घुसकर मारीं 5 गोलियां: CCTV में दिखे 3 अपराधी; 2 ने ताबड़तोड़ फायरि...'मुझे मार दो; इसे अकेले छोड़कर नहीं जाऊंगा', जमुई बैड टच कांड में छात्रा को बचाता रहा छात्र, पिटाई के बाद भी नहीं भागाबिहार में जमुई के बाद समस्तीपुर में भी छात्रा के साथ बदसलूकी, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, FIR दर्जUP-बिहार के मर्दों को हमारे यहां नौकरी नहीं! क्‍या है बेंगलुरु के CEO का विवाद‍ित फैसला?अररिया में नौकरी का मौका: 26 और 28 सितंबर को दो जॉब कैंप, 80 पदों पर भर्तीफरक्का संधि के नवीनीकरण के खिलाफ JDU का अभियान, बिहार के 12 जिलों में चलेगा नीतीश संवादSIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाबNani की The Paradise रिलीज, पहले शो के बाद सामने आया दर्शकों का रिएक्शन; जानिए फिल्म में क्या है खासSIR विवाद पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी ने फिर उठाए सवाल; चुनाव आयोग ने अपने फैसलों पर दिया जवाबबिहार विधानसभा की समिति 25 से यात्रा पर319 करोड़ से 3500 करोड़ तक... जमुई कांड पर शिवानंद ने खोली शराबबंदी से पहले की कहानीपटना-वार्ड पार्षद पति को अपार्टमेंट में घुसकर मारीं 5 गोलियां: CCTV में दिखे 3 अपराधी; 2 ने ताबड़तोड़ फायरि...'मुझे मार दो; इसे अकेले छोड़कर नहीं जाऊंगा', जमुई बैड टच कांड में छात्रा को बचाता रहा छात्र, पिटाई के बाद भी नहीं भागाबिहार में जमुई के बाद समस्तीपुर में भी छात्रा के साथ बदसलूकी, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, FIR दर्जUP-बिहार के मर्दों को हमारे यहां नौकरी नहीं! क्‍या है बेंगलुरु के CEO का विवाद‍ित फैसला?

Article Advertisement

India

बाघ के हमले में 15 साल की बालिका की मौत

सिवनी (मध्य प्रदेश) चार अप्रैल (भाषा) जिले के गोपालगंज के जंगलों में शनिवार की शाम महुआ बीनने गई 15 वर्षीय किशोरी की बाघ के हमले में मौत हो गई। इससे पहले सिवनी जिले के पेंच टाइगर रिजर्व के घाटकोहका बफर क्षेत्र में दो अप्रैल को महुआ बीनने गये एक 62 वर्षीय घासीराम की भी बाघ के हमले में मौत हो गई थी। ज

बाघ के हमले में 15 साल की बालिका की मौत

Article Advertisement

सिवनी (मध्य प्रदेश) चार अप्रैल (भाषा) जिले के गोपालगंज के जंगलों में शनिवार की शाम महुआ बीनने गई 15 वर्षीय किशोरी की बाघ के हमले में मौत हो गई। इससे पहले सिवनी जिले के पेंच टाइगर रिजर्व के घाटकोहका बफर क्षेत्र में दो अप्रैल को महुआ बीनने गये एक 62 वर्षीय घासीराम की भी बाघ के हमले में मौत हो गई थी। जिले में 48 घंटों के दरमियान बाघ के हमले से यह दूसरी मौत हुई है। वन मंडल अधिकारी एसकेएस तिवारी ने रविवार को बताया कि शनिवार दोपहर लहंगी गांव निवासी शिवप्यारी विश्वकर्मा (15) अपने दो छोटे भाईयों के साथ महुआ बीनने गांव से लगे जंगल में गई थी। शाम होने पर उसने दोनों छोटे भाईयों को घर पहुंचा दिया और कहा कि वह कुछ देर से लौटेगी। जब वह घर नहीं लौटी तो तो स्वजनों व ग्रामीणों ने जंगल में खोजबीन शुरू की। तिवारी ने बताया कि देर शाम किशोरी का शव खापा बीट के जंगल में मिला। सूचना मिलने पर अरी पुलिस थाने का दल और वन अमला मौके पर पहुँचा। उन्होंने बताया कि किशोरी के पिता को दस हजार रुपये की तात्कालिक सहायता राशि उपलब्ध करा दी गई है तथा परिजन को चार लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराने के लिये प्रकरण तैयार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे स्वजनों को सौंप दिया गया। तिवारी ने बताया कि घटना के बाद इलाके में वन अमले ने गश्ती बढ़ा दी है। रविवार को सिवनी वन वृत के मुख्य वन संरक्षक आरएस कोरी और वन मंडल अधिकारी ने मौके पर पहुँच कर घटना पर दुख जताया। साथ ही ग्रामीणों को महुआ बीनने के लिए अकेले जंगल जाने से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read