ट्रेन लेट होने पर पार्क की सैर कर पाएंगे यात्री ट्रेन विलंब होने पर यात्री पार्क की सैर कर समय बिताएंगे।
पार्क में मौजूद फूलों की सौंधी खुशबू की महक सहरसा स्टेशन के प्लेटफॉर्मों तक आएगी।
स्टेशन एरिया में हरियाली के अलावा इसकी खूबसूरती को चार चांद लगेगा।
समस्तीपुर मंडल के डीआरएम अशोक माहेश्वरी के निर्देश पर प्लेटफार्म दो और तीन के बीच पार्क बनाया जाएगा।
पार्क में रंग बिरंगे फूल के पौधे लगाए जाएंगे।
डीआरएम से मिले निर्देश के बाद सहायक मंडल अभियंता पार्क निर्माण की दिशा में तैयारी शुरू कर दिए हैं।
बता दें कि डीआरएम ने बीते बुधवार को निरीक्षण के दौरान प्लेटफार्म नंबर दो और तीन के बीच पार्सल ऑफिस से आगे पुराने रूम (कमरे) को तोड़कर हटाने का निर्देश दिया था।
एडीईएन से कहा था कि रूम को खाली कराकर यहां सुंदर सा पार्क बनवाएं।
यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफार्म दो पर बने चारदीवारी को तोड़ते हुए प्लेटफार्म तीन से दो पर आवाजाही की सुविधा बनाएं।
रूम को तोड़ने से पहले खाली करने के लिए भेजे जाएंगे नोटिस : रूम (कमरे) को तोड़ने से पहले खाली करने के लिए नोटिस भेजा जाएगा।
नोटिस भेजने के लिए कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
लोहे को गाड़ा जाएगा : बंगाली बाजार से प्लेटफार्म दो तरफ आने वाले रास्ते में वाहनों को लगा देने से जाम की स्थिति बन जाती है।
इसके लिए लोहे गाड़कर फेंसिंग किया जाएगा।
ऐसा डीआरएम के निर्देश पर किया जाएगा।
स्टेशन पर एसी वेटिंग रूम की सुविधा मिलेगी: डीआरएम के निर्देश पर सहरसा स्टेशन पर एसी वेटिंग रूम की सुविधा मिलेगी।
स्टेशन पर एसी वेंटिंग रूम कौन सी जगह पर उपयुक्त होगी इसके लिए जगह तलाश की जाने लगी है।
प्लेटफार्म दो पर स्थित पुरुष वेंटिंग रूम को भी एसी लगाकर एसी वेंटिंग रूम में परिवर्तित करने पर भी विचार किया जा रहा है।
यह विचार किया जा रहा है कि बिना एसी वाला पुरुष वेंटिंग रूम दूसरी जगह बना दिया जाय।
बता दें कि अभी एक भी एसी वेंटिंग रूम की सुविधा सहरसा स्टेशन पर नहीं है।
स्रोत-हिन्दुस्तान
Article Advertisement
Bihar
ट्रेन लेट होने पर पार्क की सैर कर पाएंगे यात्री
ट्रेन लेट होने पर पार्क की सैर कर पाएंगे यात्री ट्रेन विलंब होने पर यात्री पार्क की सैर कर समय बिताएंगे। पार्क में मौजूद फूलों की सौंधी खुशबू की महक सहरसा स्टेशन के प्लेटफॉर्मों तक आएगी। स्टेशन एरिया में हरियाली के अलावा इसकी खूबसूरती को चार चांद लगेगा। समस्तीपुर मंडल के डीआरएम अशोक माहेश्वरी के निर

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला मोर्चा, जन सुराज प्रत्याशी के नामांकन में पहुंचे; अब JDU क्या करेगी?

Bihar
बिहार CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दीपक कुमार को हटाकर मिली नई जिम्मेदारी; जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar
चिराग पासवान की नाराजगी के पीछे क्या है? बिहार NDA में कानून-व्यवस्था से लेकर पार्टी की मांगों तक उठे सवाल

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
