लंदन: यह ड्राइवर 39 शव आख़िर कहां से लाया?
ब्रिटेन के एसेक्स में एक गाड़ी में मिले 39 शवों की पहचान का काम शुरू कर दिया गया है. पुलिस ने पहले कहा था कि हो सकता है यह ट्रक बुल्गारिया से आया सकता है लेकिन बाद में बताया कि ये बेल्जियम से यूके आया था. ट्रक टेम्स नदी के पास परफ्लीट पहुंचा था. ग्रेज़ के वाटरग्लेड इंडस्ट्रियल पार्क के पास ऐंबुलेंस स्टाफ़ ने गाड़ी में शव बरामद किए. मरने वालों में 38 वयस्क हैं जबकि एक की उम्र 20 साल से कम है. इस सिलसिले में गाड़ी के ड्राइवर 25 साल के मो रॉबिनसन को गिरफ्तार किया गया है. रॉबिनसन उत्तरी आयरलैंड के आर्मगा काउंटी के पौर्टाडाउन से हैं. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. एसेक्स पुलिस की आला आधिकारी पिप्पा मिल्स ने कहा है कि पुलिस गाड़ी को एक सुरक्षित स्थान पर ले गई है. उनका कहना है कि सभी शवों को पूरे सम्मान के साथ गाड़ी से निकाला जाएगा." पुलिस का कहना है कि कंटेनर खींचने वाली इस गाड़ी का पहला हिस्सा उत्तरी आयरलैंड से आया था और परफ्लीट से कंटेनर गाड़ी पर लादा गया था. इसके बाद ये गाड़ी कंटेरनर के साथ यहां से आगे बढ़ गई थी. इसके क़रीब आधे घंटे बाद ही ऐंबुलेंस स्टाफ़ ने गाड़ी के कंटेनर में 39 शव बरामद किए. पुलिस ने गुज़ारिश की है कि अगर किसी के पास इस गाड़ी ये जुड़ी कोई जानकारी हो तो वो पुलिस से संपर्क कर सकते हैं. नेशनल क्राइम एजेंसी ने कहा है कि उन्होंने मृतकों की पहचान में मदद के लिए अपने अधिकारियों को भेजा है जो "इस घटना से संबंधित आयोजित अपराधी गुटों की पहचान और उनकी भूमिका पता लगाने में मदद करेंगे." बुल्गारिया के विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा है कि ये गाड़ी बुल्गारिया में आरलैंड मूल के एक व्यक्ति की कंपनी के नाम से पंजीकृत है. उन्होंने कहा कि हो सकता है कि मृतकों में "बुल्गारिया का कोई न हो". मौक़े पर मौजूद बीबीसी संवाददाता एड थोमस ग्रेज़ में मौजूद बीबीसी संवाददाता एड थोमस ने कहा है कि जब इस गाड़ी को इंडस्ट्रियल पार्क से बाहर ले जाया जा रहा था उस वक़्त सभी पुलिस ने एक मिनट के लिए सम्मान में अपने सिर झुका लिए थे. इस गाड़ी के कंटेनर में 39 लोगों के शव थे. वहां मौजूद कई आला अधिकारी इस घटना से चिंतित दिख रहे थे. उनका कहना था कि उनकी पहली प्रथमिकता सभी मृतकों को सम्मान देना और उनकी पहचान सुनिश्चित कर उनके परिचितों को उनकी मौत की ख़बर देना है. ब्रितानी प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने घटना पर दुख जताया है और कहा है कि ये दिल दहलाने वाली घटना है. बुधवार को संसद में किए गए सवालों के उत्तर में उन्होंने कहा, "मैं इस मामले में जानकारी रख रहा हूं. मैं गृह मंत्रालय और एसेक्स पुलिस के साथ लगातार संपर्क में हूं और हम ये पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि आख़िर हुआ क्या था." इधर कंज़र्वेटिव काउंसिलर जेम्स हेडन ने लोगों से अपील की है कि क्या हुआ इसके बारे में वो कहानियां बनाने से बचें. स्रोत-BBC
Article Advertisement
Crime
लंदन: यह ड्राइवर 39 शव आख़िर कहां से लाया?
लंदन: यह ड्राइवर 39 शव आख़िर कहां से लाया? ब्रिटेन के एसेक्स में एक गाड़ी में मिले 39 शवों की पहचान का काम शुरू कर दिया गया है. पुलिस ने पहले कहा था कि हो सकता है यह ट्रक बुल्गारिया से आया सकता है लेकिन बाद में बताया कि ये बेल्जियम से यूके आया था. ट्रक टेम्स नदी के पास परफ्लीट पहुंचा था. ग्रेज़ के व

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
