अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत-नेपाल सीमा पर SSB-APF ने संभाला मोर्चा: संयुक्त गश्त कर संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई सतर्कता, हर गतिविधि...चॉकलेट लेकर नेपाल जा रही महिला को गेट पर रोका: बेहोशी की हालत में सड़क पर मिली; नेपाली सशस्त्र पुलिस ने आरो...Kushinagar News: पैमाइश से सुलझा विवाद, यूपी और बिहार को जोड़ने वाली है प्रमुख सड़क पर पचरूखिया घाट पुल का निर्माण शुरूनेपाल में आपदा के बीच भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी सतर्कता, SSB और नेपाल पुलिस की बड़ी बैठक'कुछ लोग हमें मार रहे हैं', बिहार में चलती ट्रेन में STF बन की लूटपाट, युवक को नीचे फेंका, मौतIMD Weather Today: समंदर में फिर उठा बवंडर, बंगाल-बिहार में 60 KMPH वाला तूफान, दिल्‍ली-यूपी भी नहीं बचेंगे...रांची में RSS दफ्तर पर हमले का पटना से कनेक्शन, NIA ने दरवाजा तोड़ कर 2 फ्लैटों को खंगाला; क्या-क्या मिलाबिहार मौसम: पटना समेत 19 जिलों में बारिश का अलर्ट, ठनका से 3 की मौत, 14 सितंबर से बदलेगा वेदरमोदी कैबिनेट के 10783 करोड़ के रेल प्रोजेक्ट से बिहार को क्या फायदा? सीएम सम्राट चौधरी ने बताया पूरा 'गणित'Bihar Flood: खाना देखते ही मंत्रीजी का पारा हाई, पहले रसोइया फिर CO साहब की लगा डाली क्लासबिहार में शराबबंदी से 20 हजार करोड़ का नुकसान हो रहा, सम्राट चौधरी बोले- यह फैसला महिलाओं के सम्मान से जुड़ाभारत-नेपाल सीमा पर SSB-APF ने संभाला मोर्चा: संयुक्त गश्त कर संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई सतर्कता, हर गतिविधि...चॉकलेट लेकर नेपाल जा रही महिला को गेट पर रोका: बेहोशी की हालत में सड़क पर मिली; नेपाली सशस्त्र पुलिस ने आरो...Kushinagar News: पैमाइश से सुलझा विवाद, यूपी और बिहार को जोड़ने वाली है प्रमुख सड़क पर पचरूखिया घाट पुल का निर्माण शुरूनेपाल में आपदा के बीच भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी सतर्कता, SSB और नेपाल पुलिस की बड़ी बैठक'कुछ लोग हमें मार रहे हैं', बिहार में चलती ट्रेन में STF बन की लूटपाट, युवक को नीचे फेंका, मौतIMD Weather Today: समंदर में फिर उठा बवंडर, बंगाल-बिहार में 60 KMPH वाला तूफान, दिल्‍ली-यूपी भी नहीं बचेंगे...रांची में RSS दफ्तर पर हमले का पटना से कनेक्शन, NIA ने दरवाजा तोड़ कर 2 फ्लैटों को खंगाला; क्या-क्या मिलाबिहार मौसम: पटना समेत 19 जिलों में बारिश का अलर्ट, ठनका से 3 की मौत, 14 सितंबर से बदलेगा वेदरमोदी कैबिनेट के 10783 करोड़ के रेल प्रोजेक्ट से बिहार को क्या फायदा? सीएम सम्राट चौधरी ने बताया पूरा 'गणित'Bihar Flood: खाना देखते ही मंत्रीजी का पारा हाई, पहले रसोइया फिर CO साहब की लगा डाली क्लासबिहार में शराबबंदी से 20 हजार करोड़ का नुकसान हो रहा, सम्राट चौधरी बोले- यह फैसला महिलाओं के सम्मान से जुड़ा

Article Advertisement

Politics

'हमारे रहते BJP कैसे सरकार बना लेगी?' लालू का दावा- बिहार पर नहीं पड़ेगा दिल्ली चुनाव का असर - LALU YADAV

'हमारे रहते BJP कैसे सरकार बना लेगी?' लालू का दावा- बिहार पर नहीं पड़ेगा दिल्ली चुनाव का असर - LALU YADAV लालू यादव ने दावा किया है कि दिल्ली चुनाव नतीजे का बिहार पर असर नहीं होगा. उन्होंने कहा कि बीजेपी को जनता पहचान चुकी है. पटना: दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी की न

'हमारे रहते BJP कैसे सरकार बना लेगी?' लालू का दावा- बिहार पर नहीं पड़ेगा दिल्ली चुनाव का असर - LALU YADAV

Article Advertisement

'हमारे रहते BJP कैसे सरकार बना लेगी?' लालू का दावा- बिहार पर नहीं पड़ेगा दिल्ली चुनाव का असर - LALU YADAV लालू यादव ने दावा किया है कि दिल्ली चुनाव नतीजे का बिहार पर असर नहीं होगा. उन्होंने कहा कि बीजेपी को जनता पहचान चुकी है. पटना: दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी की नजर बिहार चुनाव पर है. बीजेपी समेत एनडीए के तमाम नेताओं का दावा है कि बिहार में भी हम पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे. हालांकि मुख्य विपक्षी पार्टी आरजेडी के अध्यक्ष लालू यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि हमलोगों के रहते ऐसा नहीं हो पाएगा. उन्होंने कहा कि दिल्ली का असर बिहार चुनाव पर नहीं होगा. दिल्ली चुनाव का बिहार पर असर पड़ेगा?: पत्रकारों ने जब पटना में आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव ने पूछा कि भारतीय जनता पार्टी बोल रही है कि दिल्ली चुनाव का बिहार विधानसभा चुनाव पर भी असर पड़ेगा, आपको क्या लगता है? इस सवाल पर लालू ने अपने अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि बिहार में दिल्ली चुनाव नतीजे का बिहार पर कोई असर नहीं पड़ेगा. 'हमारे रहते बीजेपी कैसे सरकार बना लेगी': वहीं, जब पत्रकारों ने पूछा कि बीजेपी बोल रही है कि दिल्ली के बाद बिहार में भी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी, तब आरजेडी चीफ लालू यादव ने कहा कि कैसे बना लेगी. उन्होंने कहा कि हमलोगों के रहते हुए बीजेपी बिहार में कैसे सरकार बना लेगी? भाजपा को जनता पहचान चुकी है, इसलिए वैसा नहीं होने वाला है. "दिल्ली चुनाव नतीजे का बिहार में कोई असर नहीं पड़ेगा. बिहार में कैसे सरकार बना लेगी. हमलोगों के रहते हुए कैसे बीजेपी यहां सरकार बना लेगी. भाजपा को लोग जान गए हैं."- लालू प्रसाद यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय जनता दल जेडीयू का लालू पर पलटवार: वहीं, लालू यादव के बयान पर नीतीश कुमार की पार्टी के प्रवक्ता नीरज कुमार ने पलटवार करते हुए कहा कि इतिहास गवाह है कि 2010 में आरजेडी की कितनी दुर्गति हुई थी. उन्होंने कहा कि एनडीए ने 2025 में 225 का लक्ष्य रखा है और 2025 से 2030 फिर से नीतीश, यह बिहार की जनता की मनोदशा है. "लालू प्रसाद यादव जी आपके पुत्र ने राजनीति में आपको अयोग्य घोषित कर दिया है. अब उम्र के चौथे पड़ाव पर हैं, आप महुआ बाग का मकान बनाईये, कहां राजनीति में पड़े हैं. इतिहास गवाह है 2010 में आपकी पार्टी की कैसी दुर्गति हुई थी. एक बार फिर 2025 में आरजेडी का वही हाल होगा और एनडीए 225 सीट जीतकर नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में सरकार बनाएगा."- नीरज कुमार, मुख्य प्रवक्ता, जनता दल यूनाइटेड दिल्ली में बीजेपी की शानदार जीत: हालिया दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत हुई है. बीजेपी 26 साल बाद सरकार बनाने जा रही है. 70 सदस्यीय विधानसभा में पार्टी को 48 सीटों पर जीत मिली है, जबकि आम आदमी पार्टी महज 22 सीटों पर सिमट गई. वहीं लगातार तीसरे चुनाव में भी कांग्रेस का खाता नहीं खुला. बिहार की दो पार्टी जेडीयू ने बुराड़ी और एलजेपीआर ने देवली सीट पर चुनाव लड़ा था लेकिन दोनों को करारी हार का सामना करना पड़ा. राहुल गांधी के साथ लालू यादव 225 सीट जीतने का एनडीए का लक्ष्य: एनडीए ने बिहार चुनाव 2025 में 225 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है. सत्ता पक्ष का दावा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए 2010 विधानसभा चुनाव के परिणाम को दोहराएगा. एनडीए में बीजेपी, जेडीयू, हम और एलजेपीआर के अलावे आरएलएम है, जबकि महागठबंधन में आरजेडी, कांग्रेस, सीपीआई माले, सीपीआई और सीपीआईएम के अलावे मुकेश सहनी की वीआईपी भी है. वहीं पशुपति कुमार पारस की आरएलजेपी भी इसका हिस्सा बन सकती है.  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read