अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
JDU-BJP नेतृत्व में खींचतान! प्रशांत किशोर ने कहा- बिहार की स्थिति जंगलराज से भी भयावह‘बिहार में पुलिस व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई…’, महिला सुरक्षा पर BJP सांसद शंभू शरण पटेल ने सम्राट चौधरी सरकार को घेरा'बूढ़े होने से पहले अमीर बनने की जरूरत', अमेरिका में वर्ल्ड बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नीलकंठ मिश्रा से मिले संजय झानेपाल में बारिश से बिहार पर मंडराया बाढ़ का खतरा, गंडक बराज पर जलस्तर 4 लाख क्यूसेक पार, इन जिलों में अलर्ट...Bihar Crime News: पटना में फिर बेखौफ अपराधियों का तांडव, गैरेज संचालक को मारीं 4 गोलियांबिहार के DGP विनय कुमार ने लिया VRS, अब संभालेंगे मुख्य सूचना आयुक्त की जिम्मेदारी'हमलोग SC/ST हैं, इसलिए हमको संसद में बोलने के लिए ज्यादा समय चाहिए', जीतन राम मांझी ने लिखी ओम बिरला को चिट्ठीबिहार: अप्लाई के साथ ही मिली रिटायरमेंट की मंजूरी, छुट्टी पर गए DGP विनय कुमार बना दिए गए मुख्य सूचना आयुक्तबिहार मौसमः चक्रवात अर्णब पड़ा कमजोर, आज से मिलेगी राहत, इतने दिनों बात फिर बारिश की संभावनाआज का मौसम 27 सितंबर: 85KM की स्पीड से तूफानी हवाएं, IMD का UP, MP और बिहार समेत 19 राज्यों में अलर्टभारत-नेपाल सीमा पर गांजा संग गिरफ्तारJDU-BJP नेतृत्व में खींचतान! प्रशांत किशोर ने कहा- बिहार की स्थिति जंगलराज से भी भयावह‘बिहार में पुलिस व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई…’, महिला सुरक्षा पर BJP सांसद शंभू शरण पटेल ने सम्राट चौधरी सरकार को घेरा'बूढ़े होने से पहले अमीर बनने की जरूरत', अमेरिका में वर्ल्ड बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नीलकंठ मिश्रा से मिले संजय झानेपाल में बारिश से बिहार पर मंडराया बाढ़ का खतरा, गंडक बराज पर जलस्तर 4 लाख क्यूसेक पार, इन जिलों में अलर्ट...Bihar Crime News: पटना में फिर बेखौफ अपराधियों का तांडव, गैरेज संचालक को मारीं 4 गोलियांबिहार के DGP विनय कुमार ने लिया VRS, अब संभालेंगे मुख्य सूचना आयुक्त की जिम्मेदारी'हमलोग SC/ST हैं, इसलिए हमको संसद में बोलने के लिए ज्यादा समय चाहिए', जीतन राम मांझी ने लिखी ओम बिरला को चिट्ठीबिहार: अप्लाई के साथ ही मिली रिटायरमेंट की मंजूरी, छुट्टी पर गए DGP विनय कुमार बना दिए गए मुख्य सूचना आयुक्तबिहार मौसमः चक्रवात अर्णब पड़ा कमजोर, आज से मिलेगी राहत, इतने दिनों बात फिर बारिश की संभावनाआज का मौसम 27 सितंबर: 85KM की स्पीड से तूफानी हवाएं, IMD का UP, MP और बिहार समेत 19 राज्यों में अलर्टभारत-नेपाल सीमा पर गांजा संग गिरफ्तार

Article Advertisement

Bihar

सहरसा के राजद नेता विजेंद्र यादव की सड़क दुर्घटना में मौत, लालू यादव से मिलने गए थे रांची

सहरसा। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने रांची गये पूर्व जिला पार्षद सह राजद नेता बिहरा थाना के बिजलपुर निवासी विजेन्द्र यादव की मौत रांची से लौटने के दौरान हजारीबाग में सड़क दुर्घटना में हो गई। विजेन्द्र यादव अगामी विधानसभा चुनाव में महिषी विधानसभा क्षेत्र से टिकट की अपनी दावेदारी हेतु तीन दि

सहरसा के राजद नेता विजेंद्र यादव की सड़क दुर्घटना में मौत, लालू यादव से मिलने गए थे रांची

Article Advertisement

सहरसा। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने रांची गये पूर्व जिला पार्षद सह राजद नेता बिहरा थाना के बिजलपुर निवासी विजेन्द्र यादव की मौत रांची से लौटने के दौरान हजारीबाग में सड़क दुर्घटना में हो गई। विजेन्द्र यादव अगामी विधानसभा चुनाव में महिषी विधानसभा क्षेत्र से टिकट की अपनी दावेदारी हेतु तीन दिन पूर्व पटना गये थे। जहां से वे रांची लालू प्रसाद यादव से मिलने रांची चले गये। रांची से लौटने के दौरान हजारीबाग के समीप सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गयी। इस घटना में अन्य लोग जख्मी हैं। स्वजन हजारीबाग के लिए रवाना हुए हैं। हालांकि स्वजन का कहना है कि उन्हें जख्मी होने की सूचना मिली है।जिस कारण जा रहे हैं। मौत की पुष्टि नहीं की। वहीं बताया जा रहा है कि विजेन्द्र के साथ सौरबाजार के जोगिन्द्र राम की भी मौत हो गई है। जबकि मकुना के छोटेलाल यादव जख्मी हैं। बरही थाना अध्यक्ष ने बताया कि हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र में यह घटना घटी। इस घटना में घायल पूर्व उपप्रमुख सौरबाजार जोगिन्द्र राम और छोटेलाल यादव को जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। घटना सुबह करीब तीन बजे दुर्घटना हुई थी। मुखिया एवं जिला पार्षद दोनो पद से कि थी जीत हासिल समाज सेवा एवं कुशल व्‍यवहार के कारण वर्ष 2000 मे विजेन्द्र यादव एक साथ जिला पार्षद सदस्य एवं मुखिया पद से जीत हासिल किया था। हालांकि वे मुखिया पद से त्याग पत्र दे जिला पार्षद पद को स्वीकार किया। वहीं वर्ष 2010 मे विजेन्द्र के पत्नी वीणा देवी पार्षद पद पर निर्वाचित हुई थी। विजेन्द्र के आक्समिक निधन पर राजद खेमा समेत सभी दलों ने दुख ब्यक्त किया है। राजद कार्यकर्ताओं सहित आम लोगों में शोक इस घटना से राजद कार्यकर्ताओं में शोक है। राजद के अलावा अन्‍य पार्टी के कार्यकर्ताओं व आम लोगों ने भी विजेंद्र यादव की मौत पर दुख जताया है। लोगों ने कहा कि सभी लोगों के दुख सुख में शामिल होते थे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read