अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
SSB की पहल: सीमावर्ती महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षणफरक्का संधि पर बिहार में क्यों मचा बवाल? 30 साल पुराने बांग्लादेश समझौते से क्या है परेशानी, जानें हर सवाल ...Bihar Weather Tomorrow: बिहार में 11 सितंबर को अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश, जानें अपने इलाके का हाल...भारत-नेपाल सीमा पर पिकअप से ₹60 लाख का गांजा बरामद: पुलिस ने 5.17 क्विंटल गांजा जब्त किया, गाड़ी छोड़ तस्कर...कल 11 सितंबर का मौसम: UP-बिहार से बंगाल तक तूफानी मौसम, समंदर में उठा बवंडर, IMD का धुआंधार बारिश का अलर्टबिहार के वैशाली में निर्माणाधीन पुल से गिरा लोहे का भारी ढांचा, सात मजदूर घायलबिहार के लालगंज में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, हादसे में 8 मजदूर घायल; 2 की हालत गंभीरभारत-नेपाल बॉर्डर पर पुल को लेकर विवाद: नेपाल बोला- हमारी जमीन पर लगे बोर्ड पर भारतीय गांव का नाम; भारत सरक...भारत-नेपाल सीमा पर SSB-पुलिस ने 45 किलो गांजा पकड़ा: तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर नेपाल की ओर भागे, पथराहा म...107 गांवों की जमीन, 8200 करोड़ का खर्च, बिहार से नेपाल तक बन रहा है 150KM सुपर फोरलेन रोडFarakka Barrage : 'जब बिहार को पानी चाहिए तब नहीं मिलता', फरक्का संधि पर संजय झा का बड़ा बयानSSB की पहल: सीमावर्ती महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षणफरक्का संधि पर बिहार में क्यों मचा बवाल? 30 साल पुराने बांग्लादेश समझौते से क्या है परेशानी, जानें हर सवाल ...Bihar Weather Tomorrow: बिहार में 11 सितंबर को अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश, जानें अपने इलाके का हाल...भारत-नेपाल सीमा पर पिकअप से ₹60 लाख का गांजा बरामद: पुलिस ने 5.17 क्विंटल गांजा जब्त किया, गाड़ी छोड़ तस्कर...कल 11 सितंबर का मौसम: UP-बिहार से बंगाल तक तूफानी मौसम, समंदर में उठा बवंडर, IMD का धुआंधार बारिश का अलर्टबिहार के वैशाली में निर्माणाधीन पुल से गिरा लोहे का भारी ढांचा, सात मजदूर घायलबिहार के लालगंज में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, हादसे में 8 मजदूर घायल; 2 की हालत गंभीरभारत-नेपाल बॉर्डर पर पुल को लेकर विवाद: नेपाल बोला- हमारी जमीन पर लगे बोर्ड पर भारतीय गांव का नाम; भारत सरक...भारत-नेपाल सीमा पर SSB-पुलिस ने 45 किलो गांजा पकड़ा: तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर नेपाल की ओर भागे, पथराहा म...107 गांवों की जमीन, 8200 करोड़ का खर्च, बिहार से नेपाल तक बन रहा है 150KM सुपर फोरलेन रोडFarakka Barrage : 'जब बिहार को पानी चाहिए तब नहीं मिलता', फरक्का संधि पर संजय झा का बड़ा बयान

Article Advertisement

Crime

बिहार के CM को RJD में आने के लिए लालू का ऑफर, जानें क्या बोले नीतीश?

बिहार के CM को RJD में आने के लिए लालू का ऑफर, जानें क्या बोले नीतीश? Bihar Politics: लालू यादव ने एक बार फिर नीतीश कुमार को महागठबंधन में शामिल होने का न्योता दिया है। उन्होंने कहा वे साथ आएं और काम करें। वहीं इस पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा 2025 में एक बार फिर से नीतीश ही सीएम बनेंगे। कोई कहीं

बिहार के CM को RJD में आने के लिए लालू का ऑफर, जानें क्या बोले नीतीश?

Article Advertisement

बिहार के CM को RJD में आने के लिए लालू का ऑफर, जानें क्या बोले नीतीश? Bihar Politics: लालू यादव ने एक बार फिर नीतीश कुमार को महागठबंधन में शामिल होने का न्योता दिया है। उन्होंने कहा वे साथ आएं और काम करें। वहीं इस पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा 2025 में एक बार फिर से नीतीश ही सीएम बनेंगे। कोई कहीं नहीं जा रहा। Lalu Prasad Yadav offer to Nitish Kumar: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले सियासी बिसात बिछनी शुरू हो गई है। आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने नीतीश कुमार को महागठबंधन में शामिल होने का ऑफर दिया है। उन्होंने कहा नीतीश कुमार के लिए तो हमारे दरवाजे खुले ही हैं। नीतीश को भी खोलकर रखना चाहिए। नीतीश अगर आते हैं तो साथ क्यों नहीं लेंगे। इस पर जेडीयू नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा लालू जी क्या बोलते हैं और क्या नहीं, वो ही जानें। जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री ने कहा हम लोग एनडीए में हैं और एनडीए में ही रहेंगे। लालू जी क्या बोलते हैं और क्या नहीं, वो ही जानें। इससे पहले पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा था नीतीश कुमार के लिए दरवाजे बंद हैं। जब लालू यादव का बयान आया तो इस पर तेजस्वी ने कहा लालू जी ने यह बात मीडिया को शांत करने के लिए कही थी। आप लोग रोज पूछते हैं तो क्या बोलेंगे? इधर कांग्रेस नेता और विधायक शकील अहमद खान ने नीतीश कुमार को गांधीवादी बताया है। उन्होंने कहा जो भी गांधीवादी हैं, वे हमारे साथ आएंगे। नीतीश कुमार गांधी के सिद्धांतों पर चलते हैं। लालू के ऑफर पर सीएम ने जोड़े हाथ इस बीच सीएम नीतीश से गुरुवार को मीडिया ने लालू के ऑफर पर सवाल किया तो उन्होंने हाथ जोड़ लिए। इस दौरान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा आज शपथ का दिन है, पाॅलिटिकल बातें नहीं करनी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नए साल पर सीएम नीतीश कुमार को बधाई दी। उन्होंने कहा सरकार की विदाई तय है। नए साल में नई सरकार बनाएंगे। इनका यह अलविदा वाला साल है और इनका जाना तय है। बीजेपी की प्रतिक्रिया जान लीजिए वहीं लालू यादव के बयान पर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा नीतीश जी लालू जी की नस-नस जानते हैं। कैसे उन्होंने बिहार को लूटा है? लालू डरे हुए हैं कि एनडीए ने उनको लोकसभा चुनाव में हराया था, ये फिर से हरा देंगे। लालू यादव के करीबी और आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने 24 दिसंबर को खगड़िया में सीएम नीतीश कुमार को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा राजनीति में कोई परमानेंट दोस्त और दुश्मन नहीं होता है। अगर नीतीश कुमार सांपद्रायिक शक्तियों को छोड़कर आएंगे तो हम स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा राजनीति में कुछ भी संभव है। हालांकि उनके इस बयान के कुछ दिन बाद ही सीएम ने ऑफर को ठुकरा दिया था।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read