अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत-नेपाल सीमा पर कपड़ों की तस्करी पकड़ी: महराजगंज में 2 बोरी में 31 सूट और 39 साड़ियां जब्त, कस्टम को सौंपाराहुल गांधी ने बुलाई इंडिया ब्लॉक की मीटिंग, बिहार में NDA नेताओं ने शुरू की ताबड़तोड़ बैटिंगWATCH VIDEO : अररिया: डीआईजी ने की समीक्षा, सीमा पर सख्ती का निर्देशसीमा पर SSB-नेपाल APF की बैठक: तस्करी रोकेगी संयुक्त गश्तJDU-BJP नेतृत्व में खींचतान! प्रशांत किशोर ने कहा- बिहार की स्थिति जंगलराज से भी भयावहफुल एनकाउंटर से मिलता सबक, छलकती आंखों से बोलीं जमुई पीड़िता की मां- हैवानियत के बाद घर लौटी बेटी...‘बिहार में पुलिस व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई…’, महिला सुरक्षा पर BJP सांसद शंभू शरण पटेल ने सम्राट चौधरी सरकार को घेरा'बूढ़े होने से पहले अमीर बनने की जरूरत', अमेरिका में वर्ल्ड बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नीलकंठ मिश्रा से मिले संजय झानेपाल में बारिश से बिहार पर मंडराया बाढ़ का खतरा, गंडक बराज पर जलस्तर 4 लाख क्यूसेक पार, इन जिलों में अलर्ट...Bihar Crime News: पटना में फिर बेखौफ अपराधियों का तांडव, गैरेज संचालक को मारीं 4 गोलियांबिहार के DGP विनय कुमार ने लिया VRS, अब संभालेंगे मुख्य सूचना आयुक्त की जिम्मेदारीभारत-नेपाल सीमा पर कपड़ों की तस्करी पकड़ी: महराजगंज में 2 बोरी में 31 सूट और 39 साड़ियां जब्त, कस्टम को सौंपाराहुल गांधी ने बुलाई इंडिया ब्लॉक की मीटिंग, बिहार में NDA नेताओं ने शुरू की ताबड़तोड़ बैटिंगWATCH VIDEO : अररिया: डीआईजी ने की समीक्षा, सीमा पर सख्ती का निर्देशसीमा पर SSB-नेपाल APF की बैठक: तस्करी रोकेगी संयुक्त गश्तJDU-BJP नेतृत्व में खींचतान! प्रशांत किशोर ने कहा- बिहार की स्थिति जंगलराज से भी भयावहफुल एनकाउंटर से मिलता सबक, छलकती आंखों से बोलीं जमुई पीड़िता की मां- हैवानियत के बाद घर लौटी बेटी...‘बिहार में पुलिस व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई…’, महिला सुरक्षा पर BJP सांसद शंभू शरण पटेल ने सम्राट चौधरी सरकार को घेरा'बूढ़े होने से पहले अमीर बनने की जरूरत', अमेरिका में वर्ल्ड बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नीलकंठ मिश्रा से मिले संजय झानेपाल में बारिश से बिहार पर मंडराया बाढ़ का खतरा, गंडक बराज पर जलस्तर 4 लाख क्यूसेक पार, इन जिलों में अलर्ट...Bihar Crime News: पटना में फिर बेखौफ अपराधियों का तांडव, गैरेज संचालक को मारीं 4 गोलियांबिहार के DGP विनय कुमार ने लिया VRS, अब संभालेंगे मुख्य सूचना आयुक्त की जिम्मेदारी

Article Advertisement

Bihar

कोसी रेल महासेतु पर 121 किमी की रफ्तार से दौड़ी डबल इंजन की ट्रेन, स्पीड ट्रायल हुआ सफल।

बड़ी रेलखंड सुपौल-सरायगढ़ एवं सरायगढ़-भपटियाही का रेलवे के हाजीपुर जोन के मुख्य प्रशासनिक पदाधिकारी ब्रजेश कुमार, मुख्य अभियंता निर्माण पटना एके रॉय, डिप्टी चीफ इंजीनियर समस्तीपुर डीएस श्रीवास्तव एवं एक्स एन अभिराम सिंह ने स्पीड ट्रायल किया। इसके लिए सभी पदाधिकारी सहरसा से ट्रिपल इंजन एवं तीन डब्बे के

कोसी रेल महासेतु पर 121 किमी की रफ्तार से दौड़ी डबल इंजन की ट्रेन, स्पीड ट्रायल हुआ सफल।

Article Advertisement

बड़ी रेलखंड सुपौल-सरायगढ़ एवं सरायगढ़-भपटियाही का रेलवे के हाजीपुर जोन के मुख्य प्रशासनिक पदाधिकारी ब्रजेश कुमार, मुख्य अभियंता निर्माण पटना एके रॉय, डिप्टी चीफ इंजीनियर समस्तीपुर डीएस श्रीवास्तव एवं एक्स एन अभिराम सिंह ने स्पीड ट्रायल किया। इसके लिए सभी पदाधिकारी सहरसा से ट्रिपल इंजन एवं तीन डब्बे के ट्रेन से सुबह 11:30 बजे सरायगढ़ स्टेशन पहुंचे। जहां से सभी पदाधिकारी ट्रॉली से सरायगढ़ से 13 किलोमीटर नवनिर्मित बड़ी रेलखंड का निरीक्षण करते हुए कोसी रेल महासेतु के दूसरी तरफ आसनपुर कुपहा पहुंचे। जहां से दोबारा वापस सरायगढ़ आए।इसके बाद डबल इंजन एवं दो डब्बा के साथ ट्रेन पर सवार होकर सरायगढ़-आसनपुर कुपहा के बीच स्पीड ट्रायल किया। इसके बाद एक बार फिर से सभी पदाधिकारी ट्रेन से सरायगढ़ स्टेशन लौटे। जहां रेलवे पदाधिकारियों ने कहा कि सरायगढ़ से आसनपुर कुपहा तक नवनिर्मित बड़ी रेल लाइन पर स्पीड ट्रायल करवाया गया है। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण ब्रजेश कुमार ने बताया कि सरायगढ़ जंक्शन से आसनपुर कुपहा तक पहली बार स्पीड ट्रायल कराया गया है। सरायगढ़ जंक्शन से दो इंजन सहित एक डब्बे से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आसनपुर कुपहा तक ट्रेन चलाई गई। पुनः वापस आसनपुर कुपहा से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सरायगढ़ जंक्शन पहुंची। इधर, सीपीआरओ ने बताया कि स्पीड ट्रायल अधिकतम 121 किमी तक किया गया। यह बड़ी बात है। इससे अधिकारियों को संतुष्टि भी मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं वीडियो कांफ्रेंसिंग से ट्रेन परिचालन का उद‌्घाटन : इधर, रेलवे अधिकारिक सूत्रों के अनुसार आगामी 09 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रेल महासेतु पर ट्रेन परिचालन की शुरुआत की जा सकती है। सूत्र बताते हैं कि 6 अगस्त को सीअारएस निरीक्षण की संभावना है। सरायगढ़-आसनपुर नवनिर्मित बड़ी रेल खंड पर स्पीड ट्रायल के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जहां सुरक्षा में सदर एसडीपीओ विद्यासागर, किशनपुर थानाध्यक्ष सुमन कुमार, भपटियाही थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरूष पुलिस जवान सरायगढ़-आसनपुर कुपहा रेलखंड के बीच निगरानी के लिए मुस्तैद दिखे। राजेश कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर। रिपार्ट - विनय ठाकुर

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read