अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार में शराबबंदी से 20 हजार करोड़ का नुकसान हो रहा, सम्राट चौधरी बोले- यह फैसला महिलाओं के सम्मान से जुड़ाबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 10 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारMaharajganj News: सोनौली बॉर्डर पर 10 किलोमीटर लंबा जाम, 1500 मालवाहक फंसेतुकाराम मुंढे के एक्शन का इफेक्ट पहुंचा बिहार! क्वालिटी फूड उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य सचिव के सख्त निर्देशBahraich News: सीमा पर 4.917 किलो अफीम के साथ चार गिरफ्तारबढ़ेगी सहरसा की हवाई कनेक्टिविटी, बिहार सरकार ने सौंपी 147 करोड़ की 12 एकड़ जमीन, जारी हुआ टेंडरमोदी कैबिनेट के फैसले से बिहार को क्या फायदा? खास है 10783 करोड़ का रेल प्रोजेक्ट, जानिए कैसे?324 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर की कार्रवाई, चार साइकिल भी जब्तजब शराब के नशे में पकड़े गए बिहार के मुखिया जी, दी ऐसी सफाई, सुनकर पकड़ लेंगे माथातिरहुत स्नातक MLC सीट पर फर्जी वोटरों को लेकर बवाल! जांच की मांग को लेकर RJD का चुनाव आयोग को ज्ञापनकल का मौसम 10 सितंबर: मुजफ्फरपुर, पटना और अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बारिश-आंधी और बिजली गिरने की आशंकाबिहार में शराबबंदी से 20 हजार करोड़ का नुकसान हो रहा, सम्राट चौधरी बोले- यह फैसला महिलाओं के सम्मान से जुड़ाबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 10 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारMaharajganj News: सोनौली बॉर्डर पर 10 किलोमीटर लंबा जाम, 1500 मालवाहक फंसेतुकाराम मुंढे के एक्शन का इफेक्ट पहुंचा बिहार! क्वालिटी फूड उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य सचिव के सख्त निर्देशBahraich News: सीमा पर 4.917 किलो अफीम के साथ चार गिरफ्तारबढ़ेगी सहरसा की हवाई कनेक्टिविटी, बिहार सरकार ने सौंपी 147 करोड़ की 12 एकड़ जमीन, जारी हुआ टेंडरमोदी कैबिनेट के फैसले से बिहार को क्या फायदा? खास है 10783 करोड़ का रेल प्रोजेक्ट, जानिए कैसे?324 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर की कार्रवाई, चार साइकिल भी जब्तजब शराब के नशे में पकड़े गए बिहार के मुखिया जी, दी ऐसी सफाई, सुनकर पकड़ लेंगे माथातिरहुत स्नातक MLC सीट पर फर्जी वोटरों को लेकर बवाल! जांच की मांग को लेकर RJD का चुनाव आयोग को ज्ञापनकल का मौसम 10 सितंबर: मुजफ्फरपुर, पटना और अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बारिश-आंधी और बिजली गिरने की आशंका

Article Advertisement

Education

‘आजाद कश्मीर, फ्री फिलिस्तीन…’ कोलकाता की इस यूनिवर्सिटी में दिखे देश विरोधी नारे

‘आजाद कश्मीर, फ्री फिलिस्तीन…’ कोलकाता की इस यूनिवर्सिटी में दिखे देश विरोधी नारे पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जादवपुर विश्वविद्यालय की दीवारों में देश विरोधी नारे देखने को मिले हैं। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। Kolkata Jadavpur Uni

‘आजाद कश्मीर, फ्री फिलिस्तीन…’ कोलकाता की इस यूनिवर्सिटी में दिखे देश विरोधी नारे

Article Advertisement

‘आजाद कश्मीर, फ्री फिलिस्तीन…’ कोलकाता की इस यूनिवर्सिटी में दिखे देश विरोधी नारे पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जादवपुर विश्वविद्यालय की दीवारों में देश विरोधी नारे देखने को मिले हैं। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। Kolkata Jadavpur University Latest Update: साल 2016 में दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में कई देश विरोधी नारे लगने का विवाद सामने आया थे। इस घटना को 9 साल बीत चुके हैं। मगर बीते दिन कोलकाता के एक विश्वविद्यालय से ऐसा ही मामला सामने आया है। जादवपुर यूनिवर्सिटी के दीवारों और एक नहीं बल्कि अनगिनत देश विरोधी नारे लिखे गए। इसमें फ्री फिलिस्तीन और आजाद कश्मीर जैसे देश विरोधी स्लोगन भी देखने को मिले। इस घटना के बाद न सिर्फ कोलकाता बल्कि पूरे देश में कोहराम मच गया है। दीवारों पर बनाई पेंटिंग जादवपुर विश्वविद्यालय के कैंप में आजाद कश्मीर और फ्री फिलिस्तीन जैसे नारे देखने को मिले। यह नारे यूनिवर्सिटी के गेट नंबर 3 के पास लिखे थे। नारों के साथ दीवारों पर कई पेंटिंग्स भी मौजूद थीं। हाथों में फूल और कांटे से बंधे हाथ जैसे चित्रों के आसपास देश विरोधी नारे लिखे देखकर पूरी यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगीं। लोग आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। तृणमूल छात्र परिषद की मांग जादवपुर यूनिवर्सिटी के तृणमूल छात्र परिषद ने भी इस घटना पर हैरानी जताते हुए सख्त कदम उठाने की मांग की है। तृणमूल छात्र परिषद के अध्यक्ष किशाले रॉय का कहना है कि हम पुलिस प्रशासन का पूरा समर्थन करते हैं। इसके खिलाफ सख्त कदम उठाएं, जिससे जादवपुर को राष्ट्रविरोधी गतिविधियों का केंद्र बनने से रोका जा सके। पुलिस CCTV कैमरे के जरिए आरोपियों की तलाश कर रही है।   पुलिस ने दर्ज की FIR मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस ने वामपंथी छात्र संगठन प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन के समर्थकों के खिलाफ FIR दर्ज की है। भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 61 (आपराधिक साजिश) और 152 (भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस कैंपस के सभी CCTV कैमरे खंगाल रही है, जिससे दीवार पर नारे लिखने वालों की शिनाख्त हो सके। क्या हो सकता है मामला? बता दें कि जादवपुर विश्वविद्यालय के छात्र लंबे समय से चुनावों की मांग कर रहे हैं। छात्र संघ चुनाव न होने की स्थिति में कई विरोध प्रदर्शन किए जा चुके हैं। इससे पहले 1 मार्च 2025 को पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु जादवपुर विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान कई लोगों ने उन्हें रोक लिया और उनकी गाड़ी को भी निशाना बनाया गया था।    

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read