कोहली का लंबे समय तक खेलना टेस्ट क्रिकेट के लिए अच्छा: वार्न मेलबर्न, आठ सितंबर (भाषा) महान स्पिनर शेन वार्न ने विराट कोहली की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा है कि उन्होंने मौजूदा टीम में आत्मविश्वास भर दिया है और उम्मीद जताई कि भारतीय कप्तान लंबे समय तक खेलता रहेगा क्योंकि यह टेस्ट क्रिकेट के लिए अच्छा है।
भारत ने ओवल में चौथे टेस्ट में इंग्लैंड को 157 रन से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 2-1 की अजेय बढ़त बना ली है।
वार्न ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा, ‘‘वे उसकी ओर देखते हैं।
उसे सभी खिलाड़ियों का सम्मान हासिल है।
वे उसका समर्थन करते हैं और वे उसके लिए खेलते हैं।
कप्तान के लिए यह महत्वपूर्ण है कि टीम उसके लिए खेले।
मुझे लगता है कि विराट जिस तरह स्वयं को पेश करता है उसके लिए हम सभी को उसे ‘शुक्रिया विराट’ कहना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उसने जिस तरह टीम की अगुआई की, उसने उनमें आत्मविश्वास भरा, आत्मविश्वास खेल का इतना महत्वपूर्ण हिस्सा है।
अगर आपके अंदर आत्मविश्वास नहीं है तो आप सफल नहीं हो पाओगे, फिर आप चाहे कितनी भी अच्छी टीम क्यों ना हो।’’ वार्न ने कहा, ‘‘कोहली ने अपनी टीम में आत्मविश्वास भरा और यह देखना शानदार रहा।
जब तक हमारे पास विराट है टेस्ट क्रिकेट कामयाब रहेगा।
निवेदन है कि लंबे समय तक खेलते रहो।’’ कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं।
भारत ने उनके नेतृत्व में 65 मैचों में से 38 में जीत दर्ज की है।
Article Advertisement
Sports
कोहली का लंबे समय तक खेलना टेस्ट क्रिकेट के लिए अच्छा: वार्न
कोहली का लंबे समय तक खेलना टेस्ट क्रिकेट के लिए अच्छा: वार्न मेलबर्न, आठ सितंबर (भाषा) महान स्पिनर शेन वार्न ने विराट कोहली की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा है कि उन्होंने मौजूदा टीम में आत्मविश्वास भर दिया है और उम्मीद जताई कि भारतीय कप्तान लंबे समय तक खेलता रहेगा क्योंकि यह टेस्ट क्रिकेट के लिए अच

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Sports
सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, Asian Games में MMA में भारत को मिला पहला पदक

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Bihar
जमुई मामले में बड़ा अपडेट: राष्ट्रीय महिला आयोग ने DGP से मांगी रिपोर्ट, वीडियो वायरल करने वालों पर भी कार्रवाई के निर्देश

Seemanchal
किशनगंज में स्कूल-कॉलेज के आसपास मनचलों पर पुलिस की नजर, छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15142 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8210 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15142 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8210 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
