चाकू से गोद कर युवक की हत्या थाना क्षेत्र के श्रीनगर गढ़ी एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या करने के बाद शव को नहर किनारे फेंक दिया।
गुरुवार की सुबह टहलने के दौरान शव को देखने के बाद स्थानीय लोगों को पुलिस को घटना की सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
मृतक की पहचान सुपौल जिले के बलियास पट्टी परसरमा निवासी रंजीत मिस्त्री (40) के रूप में की गयी है।
ग्रामीण ने नहर किनारे शव देखने के बाद अहले सुबह ही पुलिस को इसकी सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया।
मृतक के शरीर पर छह- सात जगह चाकू से हमला करने का निशान पाया गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक रंजीत के पिता राजेंद्र मिस्त्री थाने पहुंचे।
राजेंद्र मिस्त्री ने घैलाढ़ थाना में आवेदन देकर श्यामसुंदर मिस्त्री के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
राजेंद्र मिस्त्री ने आवेदन में कहा है कि श्याम सुंदर मिस्त्री रिश्ते में उनका दामाद लगता है।
बुधवार की शाम को श्यामसुंदर मिस्त्री ने रंजीत को पंचगछिया काली मेला देखने के लिए चलने को कहा था।
उसके कहने पर रंजीत शाम को श्याम सुंदर मिस्त्री के साथ पंचगछिया मेला देखने आया।
आरोप है कि मेला देखने के बाद श्यामसुंदर मिस्त्री ने देर रात घटना को अंजाम दिया।
घटना स्थल पर एक पैसन प्रोबीआर 19 एच 0223 बाइक भी लगी मिली।
बताया गया कि मृतक रंजीत मिस्त्री झाड़फूक का भी काम करता था।
बताया गया कि मृतक का चचेरा बहनोई श्यामसुंदर मिस्त्री का घर भतरंधा था।
यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हत्या किस बात को लेकर की गयी है।
थानाध्यक्ष प्रमोद प्रसाद ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मृतक के पिता के आवेदन पर केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।
अपराधी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
एसडीपीओ वशी अहमद ने बताया कि मामले में केस दर्ज किया है।
शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।
स्रोत-हिन्दुस्तान
Article Advertisement
Bihar
चाकू से गोद कर युवक की हत्या
चाकू से गोद कर युवक की हत्या थाना क्षेत्र के श्रीनगर गढ़ी एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या करने के बाद शव को नहर किनारे फेंक दिया। गुरुवार की सुबह टहलने के दौरान शव को देखने के बाद स्थानीय लोगों को पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लि

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला मोर्चा, जन सुराज प्रत्याशी के नामांकन में पहुंचे; अब JDU क्या करेगी?

Bihar
बिहार CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दीपक कुमार को हटाकर मिली नई जिम्मेदारी; जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar
चिराग पासवान की नाराजगी के पीछे क्या है? बिहार NDA में कानून-व्यवस्था से लेकर पार्टी की मांगों तक उठे सवाल

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
