बिहार के किशनगंज में रहस्यमय तरीके से गायब हुआ पूरा परिवार, बंगाल के गुंडों पर अपहरण का लगा आरोप बिहार के किशनगंज में एक पूरा परिवार अचानक रहस्यमय तरीके से गायब हो गया. बंगाल से आए गुंडों पर परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाया है. जानिए क्या है मामला... बिहार के किशनगंज में एक पूरा परिवार ही रहस्यमय तरीके से लापता है. परिवार के सभी पांच सदस्य संदेहास्पद स्थिति में गायब हुए तो उनके परिजनों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी. पति-पत्नी, उनके दो बेटे और एक बेटी घर से गायब हैं और घर में ताला लटका हुआ है. परिजनों ने पुलिस को दिए आवेदन में अपहरण की आशंका जतायी है. बंगाल से आकर धमकी देने की बात भी सामने आयी है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. परिवार के सभी सदस्य हुए लापता किशनगंज जिले के पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के छत्तरगाछ बाजार का यह सनसनीखेज मामला है. बीते तीन दिसंबर को एक परिवार के सभी पांच सदस्य अचानक लापता हो गए. घर में ताला जड़ा हुआ है और सभी लोग लापता हैं. जिसे बाद लापता गृहस्वामी लक्ष्मण कर्मकार के बड़े भाई भारत कर्मकार ने छत्तरगाछ पुलिस कैंप में आवेदन देकर मदद की गुहार लगायी है. पीड़ित ने किशनगंज एसपी सागर कुमार से भी न्याय की गुहार लगायी और बताया कि बीते पांच दिनों से उसके भाई और उनके परिवार का कोई अता-पता नहीं है. पत्नी और बच्चों के साथ गायब हैं गृहस्वामी आवेदन में भारत कर्मकार ने कहा है कि बीते तीन दिसंबर की दोपहर वह अपने भाई लक्ष्मण कर्मकार उर्फ मास्टर कर्मकार के घर गए थे. इस दौरान उन्होंने पाया कि लक्ष्मण के घर में ताला जड़ा हुआ है. जब उनके मोबाइल नंबर पर कॉल किया तो फोन बंद मिला. उन्होंने बताया कि इस घर में उनका भाई लक्ष्मण अपनी पत्नी कुसुम देवी पुत्र संकित कर्मकार,संजू कर्मकार, बेटी नंदनी कुमारी के साथ रहते थे लेकिन सभी लोग एकसाथ अचानक लापता हो गए हैं. बंगाल के लोग आकर धमकाए, अपहरण की आशंका जतायी गयी भारत कर्मकार ने बताया कि तीन दिसंबर को सभी लापता हुए. जबकि एक दिन पहले ही यानि दो दिसंबर को पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोलापाड़ा गांव से कुछ लोग उनके भाई के घर आ धमके थे और उन्हें धमकी दी थी. पीड़ित ने आशंका जतायी है कि उन लोगों के द्वारा ही पूरे परिवार का अपहरण कर लिया गया है.
Article Advertisement
Seemanchal
बिहार के किशनगंज में रहस्यमय तरीके से गायब हुआ पूरा परिवार, बंगाल के गुंडों पर अपहरण का लगा आरोप
बिहार के किशनगंज में रहस्यमय तरीके से गायब हुआ पूरा परिवार, बंगाल के गुंडों पर अपहरण का लगा आरोप बिहार के किशनगंज में एक पूरा परिवार अचानक रहस्यमय तरीके से गायब हो गया. बंगाल से आए गुंडों पर परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाया है. जानिए क्या है मामला... बिहार के किशनगंज में एक पूरा परिवार ही रहस्यमय तरीक

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
सीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्ट

Seemanchal
पूर्णिया, अररिया और कटिहार में बाढ़ जैसी स्थिति: महानंदा समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में चिंता

Seemanchal
बिहार में बाढ़ के बीच फिर भारी बारिश का अलर्ट: 8 सितंबर को बिगड़ेगा मौसम, सीमांचल के 4 जिलों पर भी नजर

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
