BJP नेता के 35 लाख लेकर लुटेरी दुल्हन फरार, बंगाल में की तीसरी शादी; पहले भी कर चुकी कांड… जानें मामला बिहार के किशनगंज में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।
एक शख्स ने विवाह रचाया था।
जिसके बाद दुल्हन लाखों रुपये का चूना लगाकर फरार हो गई।
युवक को बाद में ऐसी सच्चाई पता लगी, जिससे उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई।
मामले के बारे में जानते हैं।
Kishanganj Crime News: बिहार के किशनगंज में जो मामला सामने आया है, उसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
एक नई नवेली दुल्हन शख्स को लगभग 35 लाख रुपये का चूना लगाकर फरार हो गई।
मामला उजागर होने के बाद पुलिस भी हैरान रह गई।
लुटेरी दुल्हन ने भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व महामंत्री राकेश गुप्ता को लाखों का चूना लगा दिया।
यही नहीं, युवती ने बंगाल में दूसरे युवक से शादी भी कर ली।
गुप्ता से पहले भी वह एक और शादी कर चुकी है।
घटना की जानकारी जब युवती के पति राकेश गुप्ता को मिली तो पीड़ित ने अपनी ससुराल पहुंचकर हंगामा किया।
हंगामा देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
जानकारी के मुताबिक शहर के धर्मगंज निवासी राकेश गुप्ता ने बीते दिनों शहर के गंगा बाबू चौक निवासी इशिका से कोर्ट मैरिज की थी।
गुप्ता ने बताया कि उसने मंदिर में भी शादी की थी।
उसके बाद धूमधाम से प्रीतिभोज का आयोजन भी किया गया था।
लेकिन शादी के बाद ससुराल वालों ने पत्नी को रात में उसके घर रुकने नहीं दिया।
गुप्ता ने बताया कि शादी के एवज में ससुराल वालों को उसने जमीन के साथ-साथ लाखों रुपये दिए हैं।
लगभग 35 लाख रुपये ससुराल वाले ले चुके हैं।
अब अचानक से अपनी लड़की को गायब कर दिया।
राकेश ने बताया कि इससे पहले भी बंगाल के कानकी के रहने वाले एक युवक को 9 महीने तक इन लोगों ने ठगने का काम किया है।
पीड़ित राकेश ने कहा कि उसे इंसाफ चाहिए, टाउन थाने में मामला दर्ज करवाया है।
लड़की की मां बोली-सगाई हुई थी लड़की की मां ने बताया कि राकेश गुप्ता से लड़की की शादी नहीं, बल्कि सगाई हुई थी।
6 दिसंबर को वह डॉक्टर से दवा लेने सिलीगुड़ी गई थी और वहां से वापस आने के बाद घर में बेटी नहीं मिली।
मां ने राकेश गुप्ता से रुपये लेने की बात से इनकार कर दिया।
दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर आरोपी दुल्हन की एक तस्वीर दूसरे लड़के के साथ तेजी से वायरल हो रही है।
जिसमें वह परिणय सूत्र में बंधी नजर आ रही है।
हंगामे की सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची और समझा-बुझाकर मामला शांत करवाया।
बिहार पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज किया गया है।
जांच के बाद कुछ कहा जाएगा।
वहीं, इलाके में इस शादी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
Article Advertisement
Seemanchal
BJP नेता के 35 लाख लेकर लुटेरी दुल्हन फरार, बंगाल में की तीसरी शादी; पहले भी कर चुकी कांड… जानें मामला
BJP नेता के 35 लाख लेकर लुटेरी दुल्हन फरार, बंगाल में की तीसरी शादी; पहले भी कर चुकी कांड… जानें मामला बिहार के किशनगंज में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक शख्स ने विवाह रचाया था। जिसके बाद दुल्हन लाखों रुपये का चूना लगाकर फरार हो गई। युवक को बाद में ऐसी सच्चाई पता लगी, जिससे उसके पैरों तल

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
सीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्ट

Seemanchal
पूर्णिया, अररिया और कटिहार में बाढ़ जैसी स्थिति: महानंदा समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में चिंता

Seemanchal
बिहार में बाढ़ के बीच फिर भारी बारिश का अलर्ट: 8 सितंबर को बिगड़ेगा मौसम, सीमांचल के 4 जिलों पर भी नजर

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
