किशनगंज में बड़े भाई ने छोटे को मौत के घाट उतारा, पुरानी खुन्नस में उबल रहा था दोनों का खून बिहार के किशनगंज में आपसी विवाद में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया. धारदार हथियार से वार करके मार डाला. किशनगंज के दिघलबैंक थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहामारी देवी प्रसाद टोला वार्ड संख्या 2 में दो सगे भाइयों के बीच में आपसी विवाद को लेकर मारपीट हो गयी. जिसमें बरत लाल सिंह के बड़े बेटे नंदी प्रसाद सिंह ने अपने छोटे भाई आनंदी प्रसाद सिंह के सर पर दबिया के मोटे वाले हिस्से से वार कर दिया. इस हमले में छोटे भाई की मौके पर ही मौत हो गई. हत्या की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में चीख पुकार मच गया. लोगों की भारी भीड़ जमा होने लगी.परिजन जख्मी आनंदी प्रसाद को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टप्पू ले गये.जहां डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही दिघलबैंक थानाध्यक्ष सुमेश कुमार सिंह,कोडोबाड़ी थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया. वहीं हत्यारोपित नंदी प्रसाद सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया. बड़े भाई ने छोटे को मौत के घाट उतारा घटना स्थल से हत्या में प्रयोग किए जाने वाले हथियार को जप्त किया गया. वहीं घटना स्थल को बैरिकेडिंग करते हुए फॉरेंसिक जांच के लिए सुरक्षित कर दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि दोनों सगे भाइयों के बीच में जमीन को लेकर आपसी विवाद चल रहा था. घटना भी उसी विवादित जमीन पर हुआ है. जहां छोटे भाई आनंदी प्रसाद की हत्या की गई है. एसडीपीओ ने घटना के बारे में बताया एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि दोनों भाइयों में बड़े नंदी प्रसाद सिंह उसी जमीन पर बैठकर दबिया से बांस का बत्ती बना रहा था. उसी समय आनंदी प्रसाद एक मवेशी को लेकर उस जमीन पर बांधने के लिए आया. दोनों भाइयों के बीच में पुरानी खुन्नस थी. मवेशी बंधने को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ और बड़े भाई ने छोटे के सर के पीछे दबिया से लगातार दो बार प्रहार कर दिया. जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर हो गई. हत्यारोपित गिरफ्तार वहीं इस घटना में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्यारोपित नंदी प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है. एसडीपीओ ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिक की दर्ज कर आरोपी को शख्त से शख्स सजा दी जाएगी.
Article Advertisement
Seemanchal
किशनगंज में बड़े भाई ने छोटे को मौत के घाट उतारा, पुरानी खुन्नस में उबल रहा था दोनों का खून
किशनगंज में बड़े भाई ने छोटे को मौत के घाट उतारा, पुरानी खुन्नस में उबल रहा था दोनों का खून बिहार के किशनगंज में आपसी विवाद में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया. धारदार हथियार से वार करके मार डाला. किशनगंज के दिघलबैंक थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहामारी देवी प्रसाद टोला वार्ड संख्या 2 में

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
सीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्ट

Seemanchal
पूर्णिया, अररिया और कटिहार में बाढ़ जैसी स्थिति: महानंदा समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में चिंता

Seemanchal
बिहार में बाढ़ के बीच फिर भारी बारिश का अलर्ट: 8 सितंबर को बिगड़ेगा मौसम, सीमांचल के 4 जिलों पर भी नजर

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
