नई कृषि कानूनों के विरोध में आज बिहार किसान कामगार संगठन के तत्वाधान में शहीद स्मारक शिव भक्तों पर एक धरना का आयोजन किया गया।
आज के धरना का मुख्य उद्देश्य केंद्र द्वारा पारित तीनों कृषि कानूनों का तत्काल रद्दोअमल था।
आज के धरने में संगठन के प्रदेश संयोजक राइडर राकेश, महासचिव पंकज कुमार सिंह, पूर्व पार्षद अजब लाल चौधरी, कॉन्ग्रेस के जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह, खोड़ी पाकड़ पुल निर्माण संघर्ष समिति के संजय संघर्ष सिंह, छात्र राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष विशाल पटेल, छात्र नेता अरविंद कुमार, संगठन के तरियानी ब्लॉक प्रभारी धनंजय साहनी, जिला प्रवक्ता मुकुंद प्रकाश मिश्र, महंत शंभू शरण दास, तरियानी छपरा पंचायत के उ मुखिया फेकन बैठा, योगेंद्र पासवान, नंदकिशोर राम, संजू देवी, अखिलेश कुमार, बबलू कुमार, रंजना कुमारी, चुनचुन कुमार, यमुना सहनी समेत लगभग 4 दर्जन लोगों ने भाग लिया।
धरना स्थल पर सभा को संबोधित करते हुए संजय संघर्ष सिंह ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ज़ोर दिया और कहा कि सरकार को यह सुनिश्चित करना होगा कि हर हाल में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य प्राप्त हो।
संगठन के तरियानी प्रखंड प्रभारी धनंजय सहनी ने पंजाब के किसानों को नमन किया और उनके साथ होनेकी बात कही।
बिहार राज्य किसान सभा के डॉ. ज़फ़र इक़बाल ने कहा कि मौजूदा कानूनों को केंद्र की वर्तमान और पिछली सरकारों की नीतियों और नीयत के परिप्रेक्ष्य में देखने पर यह साफ होता है कि सरकार हर हाल में खेती से किसानों को दरकिनार कर देना चाहती है।
मौजूदा कानूनों के अंतर्गत जमाखोरी और खेती में ठेकेदारी को खुली छूट दे दी गई है।
इस अवसर पर बिहार किसान कामगार संगठन के संस्थापक संयोजक राइडर राकेश ने कहा कि केंद्र सबसे पहले दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों की मांग को बाइज्जत माने और तीनों कृषि कानूनों को अविलंब खारिज करे।
किसानों को अपनी खेतों में पैदा होने वाले अनाजों की कीमत स्वयं तय करने का अधिकार मिले।
अनाज की कीमत तय होते हर हाल मेन वक़्त किसानों की रिहाइश, उनके बच्चों की शिक्षा, दवाई और भविष्य निधि को ध्यान में रखा जाये।
संगठन के महासचिव व तरियानी के पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह ने कहा कि पंजाब के किसानों ने जो रास्ता दिखाया है, बिहार उसका अनुसरणकरेगा और तीनों कानून जबतक निरस्त नहीं हो जाते, आंदोलन की गति और तेज होगी।
इस अवसर पर महंत शंभु शरण दास, कांग्रेस प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह और किसान नेता शंकरजी ने भी तीनों काले कानूनों को रद्द करने की माँग की।
सभा के बाद राइडर राकेश की अगुवाई में एक छह सदस्यीय ने उपसमाहर्ता को प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
Article Advertisement
Education
नई कृषि कानूनों के विरोध में आज बिहार किसान कामगार संगठन के तत्वाधान में शहीद स्मारक शिव भक्तों पर एक धरना का आयोजन किया गया।
नई कृषि कानूनों के विरोध में आज बिहार किसान कामगार संगठन के तत्वाधान में शहीद स्मारक शिव भक्तों पर एक धरना का आयोजन किया गया। आज के धरना का मुख्य उद्देश्य केंद्र द्वारा पारित तीनों कृषि कानूनों का तत्काल रद्दोअमल था। आज के धरने में संगठन के प्रदेश संयोजक राइडर राकेश, महासचिव पंकज कुमार सिंह, पूर्व प

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

Education
10 दिन की भूख हड़ताल के बाद झुकी बिहार सरकार: TRE-4 अब एक ही चरण में, ‘One Candidate-One Result’ पर भी मुहर

Bihar
बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने पूरी की उम्मीदवारों की सूची, 8 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15144 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15144 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
