अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
अररिया में नौकरी का मौका: 26 और 28 सितंबर को दो जॉब कैंप, 80 पदों पर भर्तीफरक्का संधि के नवीनीकरण के खिलाफ JDU का अभियान, बिहार के 12 जिलों में चलेगा नीतीश संवादSIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाबNani की The Paradise रिलीज, पहले शो के बाद सामने आया दर्शकों का रिएक्शन; जानिए फिल्म में क्या है खासSIR विवाद पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी ने फिर उठाए सवाल; चुनाव आयोग ने अपने फैसलों पर दिया जवाबबिहार विधानसभा की समिति 25 से यात्रा पर319 करोड़ से 3500 करोड़ तक... जमुई कांड पर शिवानंद ने खोली शराबबंदी से पहले की कहानीपटना-वार्ड पार्षद पति को अपार्टमेंट में घुसकर मारीं 5 गोलियां: CCTV में दिखे 3 अपराधी; 2 ने ताबड़तोड़ फायरि...'मुझे मार दो; इसे अकेले छोड़कर नहीं जाऊंगा', जमुई बैड टच कांड में छात्रा को बचाता रहा छात्र, पिटाई के बाद भी नहीं भागाबिहार में जमुई के बाद समस्तीपुर में भी छात्रा के साथ बदसलूकी, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, FIR दर्जUP-बिहार के मर्दों को हमारे यहां नौकरी नहीं! क्‍या है बेंगलुरु के CEO का विवाद‍ित फैसला?अररिया में नौकरी का मौका: 26 और 28 सितंबर को दो जॉब कैंप, 80 पदों पर भर्तीफरक्का संधि के नवीनीकरण के खिलाफ JDU का अभियान, बिहार के 12 जिलों में चलेगा नीतीश संवादSIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाबNani की The Paradise रिलीज, पहले शो के बाद सामने आया दर्शकों का रिएक्शन; जानिए फिल्म में क्या है खासSIR विवाद पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी ने फिर उठाए सवाल; चुनाव आयोग ने अपने फैसलों पर दिया जवाबबिहार विधानसभा की समिति 25 से यात्रा पर319 करोड़ से 3500 करोड़ तक... जमुई कांड पर शिवानंद ने खोली शराबबंदी से पहले की कहानीपटना-वार्ड पार्षद पति को अपार्टमेंट में घुसकर मारीं 5 गोलियां: CCTV में दिखे 3 अपराधी; 2 ने ताबड़तोड़ फायरि...'मुझे मार दो; इसे अकेले छोड़कर नहीं जाऊंगा', जमुई बैड टच कांड में छात्रा को बचाता रहा छात्र, पिटाई के बाद भी नहीं भागाबिहार में जमुई के बाद समस्तीपुर में भी छात्रा के साथ बदसलूकी, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, FIR दर्जUP-बिहार के मर्दों को हमारे यहां नौकरी नहीं! क्‍या है बेंगलुरु के CEO का विवाद‍ित फैसला?

Article Advertisement

Crime

किसान ने की आत्महत्या, पटवारी गिरफ्तार

बिलासपुर, दो अप्रैल (भाषा) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 58 वर्ष के एक किसान ने शुक्रवार को कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किसान ने अपने सुसाइड नोट में गांव के पटवारी पर रिश्वत लेकर भी ऋण पुस्तिका नहीं बनाने का आरोप लगाया है। यह जानकारी पुलिस ने दी। बिलासपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शु

किसान ने की आत्महत्या, पटवारी गिरफ्तार

Article Advertisement

बिलासपुर, दो अप्रैल (भाषा) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 58 वर्ष के एक किसान ने शुक्रवार को कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किसान ने अपने सुसाइड नोट में गांव के पटवारी पर रिश्वत लेकर भी ऋण पुस्तिका नहीं बनाने का आरोप लगाया है। यह जानकारी पुलिस ने दी। बिलासपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजा कापा गांव के किसान छोटू राम कैवर्त (58 वर्ष) का शव आज सुबह करीब पांच बजे पेड़ से लटका मिला और उसने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छोटू राम आज सुबह अपने घर से निकला और कुछ दूरी पर नाला के करीब एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि जब छोटू राम देर तक घर नहीं लौटा तब उसके परिजनों ने उसकी खोज शुरू की। उन्होंने बताया कि बाद में उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव बरामद किया तथा करीब ही सब्जी रखने के बक्से से एक पत्र बरामद किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छोटू राम ने पत्र में लिखा है, ‘‘पटवारी ने पर्ची नहीं दी जबकि मैंने उसे पांच हजार रुपये दिए थे। इसलिए आत्महत्या कर रहा हूं।’’ अधिकारियों ने बताया कि किसान ने अपने सुसाइड नोट में अपने बेटे रज्जू को मां का ख्याल रखने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी है कि छोटू राम कैवर्त जमीन बेचने के लिए ऋण पुस्तिका का नकल बनवाना चाहता था जिसके लिए वह पिछले करीब तीन माह से गांव के पटवारी उत्तम प्रधान से मिल रहा था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि छोटू राम ने इस काम के लिए पटवारी को पांच हजार रुपये रिश्वत दी थी लेकिन काम नहीं हो पाया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि ऋण पुस्तिका के अभाव में वह जमीन नहीं बेच पाया और तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। जिले के अधिकारियों ने बताया कि किसान आत्महत्या मामले में कलेक्टर सारांश मित्तर के निर्देश पर पटवारी उत्तम प्रधान को निलंबित कर दिया गया है तथा उसके खिलाफ मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read