डी.ए .वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल भावारमल में दो दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता का हुआ आगाज़ डी.ए .वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल भावारमल में दो दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता का हुआ आगाज़ दिनांक २३-०१-२०२० , दिन गुरूवार को भावारमल स्थित डी.ए .वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज़ हुआ | कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ के सशस्त्र पुलिस बल की बारहवीं बटालियन के मुख्यालय के कमांडिंग ऑफिसर श्री डी.आर. आचला एवं विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रभाष चन्द्र झा ने सर्वप्रथम नेताजी शुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया | खेल प्रतियोगिताएं की शुरुआत अतिथियों द्वारा गोला फेक कर की गयी | अतिथियों द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत होने के उपरांत बच्चों ने भी अपने खेल कौशल का लोहा मनवाया | बच्चों की प्रतियोगिता की शुरुआत 100 मीटर की फर्राटा दौड़ से हुई जिसे ग्यारहवीं कक्षा के रतिकेश सिंह ने ११.५७ सेकंड में पूरा किया | दूसरे एवं तीसरे स्थान पर क्रमशः कक्षा ग्यारहवीं के सचिन टोपो एवं कक्षा ग्यारहवीं के ही नितिन कश्यप रहे | प्रतियोगिता के पहले दिन आयोजित हुई कुछ खेल गतिविधियाँ रही छात्राओं के 4X200 मीटर रिले दौड़ , फ्रॉग जम्प , सैक रेस , स्पून एंड मार्बल , नीडल एंड थ्रेड रेस , पिक योर बैग , कलेक्टिंग द बॉल इत्यादी | कार्यक्रम के अंतिम भाग में बच्चों के प्रोत्साहन एवं मार्गदर्शन हेतु कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बलरामपुर के जिला कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने विद्यार्थियों को ऊर्जावान एवं सक्रीय रहने के गुर बताये | साथ में उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन के कुछ उदाहरण भी दिए | कलेक्टर महोदय ने विद्यालय का निरिक्षण किया एवं शिक्षा की गुणवत्ता में और सुधार लाने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों को दिया | साथ ही साथ उन्होंने विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रभाष चन्द्र के नेतृत्व की सराहना की | उन्होंने यह भी कहा की गत पांच महीनो से विद्यालय में बहुत सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिला है जिसका श्रेय प्राचार्य के कुशल नेतृत्व एवं शिक्षकों को जाता है | उन्होंने विद्यार्थियों को एवं शिक्षकों को स्वामी हंसराज एवं महात्मा एन .डी. ग्रोवर के जीवन से प्रेरणा लेने को कहा | अपने उद्बोदन में उन्होंने बच्चों को कहा की मैदान में हजारों की भीड़ हो सकती है किन्तु विक्ट्री स्टैंड पर चढ़ने का अवसर कुछ को ही मिलता है और वो कुछ वैसे लोग होते हैं जो अपनी असफलताओं से सीख लेकर आगे बढ़ते रहते हैं | हमारे जीवन में विद्यालयीन शिक्षा का इसलिए भी महत्वा बढ़ जाता है की किताबी ज्ञान तो हम कभी भी और कहीं भी ले सकते हैं लेकिन जीवन का वास्तविक ज्ञान हमें अपने विद्यालय जीवन में ही होता है | कार्यक्रम के दूसरे गणमान्य अतिथि श्री डी. आर. आचला जी ने विद्यार्थियों से कहा की जीवन में अनुशाषण अत्यंत आवश्यक है और खेल हमें न सिर्फ शारीरिक मजबूती देता है अपितु हमारे मानसिक बल को भी बढाता है | श्री आचला ने यह भी कहा की विद्यार्थी जीवन में हासिल होने वाली सुविधाएं बहुमूल्य है इसलिए हमें इसकी कद्र करनी चाहिए | सहायक जिला परियोजना पदाधिकारी (रा.मा.शि.मि .) श्री विनोद गुप्ता जी ने भी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के प्रयासों की प्रशंषा की | साथ ही उन्होंने अपने निरंतर सहयोग एवं मार्गदर्शन का भरोसा भी दिया | कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रभाष चन्द्र झा ने खेल-कूद का विद्यार्थी जीवन में महत्वा पर प्रकाश डाला श्री झा ने बताया की खेल हमें पाच महत्वपूर्ण चीजें सिखाता है : नियम , समय-पालन , सामंजस्य , एकाग्रता एवं आपसी सौहार्द | उन्होंने उपस्थित समस्त विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से शिक्षा एवं सह-सैक्षानिक कार्यो में निरंतर सुधार करते रहने के अपने संकल्प को दोहराया | उन्होंने विद्यालय के उत्थान में जिला –प्रशाषण एवं राष्ट्रिय माध्यमिक शिक्षा मिशन का आभार व्यक्त किया | पहले दिन के कार्यक्रम की समाप्ति पर बच्चों में दुसरे दिन के प्रति उत्साह देखा जा सकता था | सभी विद्यार्थी अपने अपने सदन को विजय बनाने के लिए दृढ़ संकल्प दिखे|
Article Advertisement
Sports
डी.ए .वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल भावारमल में दो दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता का हुआ आगाज़
डी.ए .वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल भावारमल में दो दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता का हुआ आगाज़ डी.ए .वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल भावारमल में दो दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता का हुआ आगाज़ दिनांक २३-०१-२०२० , दिन गुरूवार को भावारमल स्थित डी.ए .वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आ

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Sports
सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, Asian Games में MMA में भारत को मिला पहला पदक

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Bihar
बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने पूरी की उम्मीदवारों की सूची, 8 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
