Khan Sir Marriage News : पटना के मशहूर शिक्षक और यूट्यूब स्टार खान सर (Faisal Khan) ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है।
यह खुलासा उन्होंने खुद अपने क्लासरूम में छात्रों के सामने किया।
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में खान सर मुस्कुराते हुए कहते हैं, "तुम लोगों को एक बात बताया नहीं है, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ही मैंने शादी कर ली।" इसके साथ ही उन्होंने 6 जून को सभी छात्रों को भोज पर आमंत्रित भी किया है।
कौन हैं खान सर की दुल्हन?
खान सर की शादी की खबर से उनके फैंस हैरान रह गए।
वायरल कार्ड के अनुसार, उनकी दुल्हन का नाम "ए.एस. खान" है, लेकिन उनके बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
बताया जा रहा है कि शादी बेहद निजी समारोह में हुई और 2 जून को पटना में एक रिसेप्शन पार्टी रखी गई है, जिसका डिजिटल इनविटेशन भी भेजा गया है।
क्लास में किया शादी का खुलासा वायरल वीडियो में, खान सर अपने छात्रों को बताते हैं कि देशहित को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने शादी के दिन किसी को बुलाया नहीं था।
भारत-पाक तनाव के चलते उन्होंने तय किया कि यह शादी बेहद निजी रखी जाएगी।
अब वे अपने "वजूद" यानी छात्रों को सबसे पहले यह खबर बता रहे हैं।
कौन हैं खान सर?
खान सर, जिन्हें देशभर में उनके अलग अंदाज़ में पढ़ाने के लिए जाना जाता है, GS रिसर्च सेंटर (पटना) चलाते हैं और यूट्यूब के ज़रिए लाखों छात्रों को पढ़ाते हैं।
सस्ती फीस, सरल भाषा और व्यावहारिक उदाहरणों की वजह से वे छात्रों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं।
उनकी शादी की खबर से सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है।
हर कोई उनके और उनकी पत्नी के सुखमय जीवन की कामना कर रहा है।
अब सभी को 6 जून का इंतज़ार है – जब खान सर अपने छात्रों को शादी का भोज देंगे।
Article Advertisement
Education
चुपके से शादी कर गए खान सर, क्लास में किया खुलासा – जानिए कौन हैं उनकी दुल्हन?
Khan Sir Marriage News : पटना के मशहूर शिक्षक और यूट्यूब स्टार खान सर (Faisal Khan) ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। यह खुलासा उन्होंने खुद अपने क्लासरूम में छात्रों के सामने किया। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में खान सर मुस्कुराते हुए कहते हैं, "तुम लोगों को एक बात बताया नहीं है, ऑपरेशन सिंदूर क

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

Education
10 दिन की भूख हड़ताल के बाद झुकी बिहार सरकार: TRE-4 अब एक ही चरण में, ‘One Candidate-One Result’ पर भी मुहर

Education
UGC-NET 2026 का रिजल्ट जारी, लेकिन हजारों छात्रों का इंतजार अभी बाकी: English, Commerce और Sociology की दोबारा होगी परीक्षा

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

Technology
6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15114 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8203 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15114 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8203 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
