एनकाउंटर में ढेर तीनों खालिस्तानी आतंकी कौन?
कहां के रहने वाले थे और पुलिस ने कैसे मार गिराए Khalistani Terrorists Killed in Encounter: पंजाब और उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ एनकाउंटर में मारे गए तीनों खालिस्तानी आतंकियों की शिनाख्त हो गई है।
तीनों गुरदासपुर में पुलिस थानों पर ग्रेनेड अटैक करने के आरोपी थे।
तीनों का सुराग मिलने पर घेरकर इनका एनकाउंटर किया गया।
Who Are Khalistani Terrorists Killed in Encounter: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में पूरनपुर इलाके हरदोई ब्रांच नहर के पास पुलिस और खालिस्तानी आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई।
दोनों ओर से हुई फायरिंग में तीनों खालिस्तानी आतंकी घायल हो गए।
तीनों को पुलिस घायल अवस्था में CHC पूरनुपुर ले गई, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही मृत घोषित कर दिया।
उत्तर प्रदेश और पंजाब पुलिस ने मिलकर खालिस्तानी आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया था।
DGP पंजाब गौरव यादव ने एनकाउंटर की पुष्टि की।
तीनों खालिस्तानी आतंकी पंजाब के गुरदासपुर जिले के कलानौर शहर में पुलिस थानों पर दिसंबर महीने में 2 दिन में 2 ग्रेनेड अटैक करने के आरोपी थी।
पंजाब पुलिस काफी समय से तीनों को तलाश रही थी।
सुराग लगने पुलिस ने तीनों को घेरकर ढेर कर दिया।
तीनों खालिस्तानी आतंकियों से हथियार भी बरामद हुए।
इनमें 2 AK राइफल, 2 ग्लॉक पिस्टल तथा जिंदा कारतूस शामिल हैं।
आइए इन तीनों के बारे में जानते हैं कि वे कौन थे?
कहां के रहने वाले थे?
क्या करते थे और इन तीनों ने क्या किया था, जो पुलिस ने मार गिराया?
गुरदासपुर जिला निवासी थे तीनों खालिस्तानी आतंकी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकी गुरदासपुर जिले के ही रहने वाले थे।
एक आतंकी का नाम गुरविंदर सिंह था।
उसकी उम्र 25 साल थी और वह मोहल्ला कलानौर का रहने वाला था।
उसके पिता का नाम गुरुदेव सिंह था।
वह खालिस्तानी कमांडो फोर्स एक एक्टिव मेंबर था।
दूसरे आतंकी का नाम वीरेंद्र सिंह उर्फ रवि था।
उसकी उम्र 23 साल और पिता का नाम रंजीत सिंह उर्फ जीता था।
वह कलानौर शहर के गांव अगवान का निवासी थी।
वह भी खालिस्तानी कमांडो फोर्स का मेंबर था और उनके साथ मिलकर पंजाब पुलिस पर अटैक करने की साजिशें रचता था।
तीसरे आतंकी का नाम जसन प्रीत सिंह उर्फ प्रताप सिंह था।
उसकी उम्र सिर्फ 18 साल थी और वह कलानौर शहर के ही गांव निक्का सूर का रहने वाला था।
जसन भी खालिस्तानी कमांडो फोर्स का एक्टिव मेंबर था।
तीनों मिलकर पंजाब में खालिस्तानी आतंकियों के लिए काम करते थे।
तीनों ने मिलकर गुरदासपुर जिले में 19 और 21 दिसंबर को बख्शीवाल चौकी और बंगा वडाला गांव के पुलिस थाने पर ग्रेनेड अटैक किया था।
कैसे हुआ एनकाउंटर?
DGP पंजाब गौरव यादव ने एनकाउंटर की पुष्टि करते हुए बताया कि पंजाब पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली है।
पंजाब में 28 दिन में 8 ग्रेनेड अटैक हुए।
पुलिस एक अटैक को विफल करने में कामयाब हुई।
गुरदाससपुर में 19 और 21 दिसंबर को हुए ग्रेनेड अटैक की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) और खालिस्तान समर्थक संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) ने ली थी।
पुलिस को हमला करने वाले खालिस्तानी आतंकियों की काफी समय से तलाश थी।
इस बीच मुखबिर से पता चला कि तीनों उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के पूरनपुर इलाके में छिपे हैं।
पंजाब पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मिलकर तीनों की लोकेशन ट्रेस की तो वह हरदोई ब्रांच नहर के पास मिली।
आज सुबह दोनों जिलों की पुलिस टीमों ने इलाके की घेराबंदी की।
पुलिस ने तीनों को ललकारा तो वे फायरिंग करने लगे।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की।
पुलिस के सामने तीनों ज्यादा देर टिक नहीं पाए।
तीनों गोलियां लगने से घायल हो गए थे, जिसने पुलिस अस्पताल ले गई, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Article Advertisement
India
एनकाउंटर में ढेर तीनों खालिस्तानी आतंकी कौन? कहां के रहने वाले थे और पुलिस ने कैसे मार गिराए
एनकाउंटर में ढेर तीनों खालिस्तानी आतंकी कौन? कहां के रहने वाले थे और पुलिस ने कैसे मार गिराए Khalistani Terrorists Killed in Encounter: पंजाब और उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ एनकाउंटर में मारे गए तीनों खालिस्तानी आतंकियों की शिनाख्त हो गई है। तीनों गुरदासपुर में पुलिस थानों पर ग्रेनेड अटैक करने के आरोपी

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

India
गुजरात को 35 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, रेल और सड़क नेटवर्क को मिलेगा नया विस्तार

India
भारत की सैन्य शक्ति को बड़ा विस्तार: 1.10 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उपकरणों की खरीद को मंजूरी

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15120 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5999 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15120 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5999 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
