अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्टबिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाईकिशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवालDigital Arrest Scam से रहें सावधान: वीडियो कॉल पर पुलिस बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, जानिए कैसे बचेंभारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौतीHaiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्टकच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता हैबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 12 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारसीमांचल एक्सप्रेस में स्लीपर कोच की इमरजेंसी खिड़की से गिरा 9 महीने का मासूम, पुलिस ने शुरू की तलाशSitamarhi News: 8 गोलियां और मौके पर मौत, मॉर्निंग वॉक पर गए जिला परिषद सदस्य के पति की हत्यासीबीआई ने बिहार पुलिस से अपने हाथ में ले ली नीट-यूजी में कथित पेपर लीक घोटाले की जांचसीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्टबिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाईकिशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवालDigital Arrest Scam से रहें सावधान: वीडियो कॉल पर पुलिस बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, जानिए कैसे बचेंभारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौतीHaiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्टकच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता हैबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 12 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारसीमांचल एक्सप्रेस में स्लीपर कोच की इमरजेंसी खिड़की से गिरा 9 महीने का मासूम, पुलिस ने शुरू की तलाशSitamarhi News: 8 गोलियां और मौके पर मौत, मॉर्निंग वॉक पर गए जिला परिषद सदस्य के पति की हत्यासीबीआई ने बिहार पुलिस से अपने हाथ में ले ली नीट-यूजी में कथित पेपर लीक घोटाले की जांच

Article Advertisement

Seemanchal

बाढ़ प्रभावितों को पर्याप्त राहत पहुंचाने में राज्य सरकार विफल : तारिक सांसद ने पर्याप्त राहत देने व किसानों की ऋण माफी को लेकर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

बाढ़ प्रभावितों को पर्याप्त राहत पहुंचाने में राज्य सरकार विफल : तारिक सांसद ने पर्याप्त राहत देने व किसानों की ऋण माफी को लेकर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र कटिहार. पूर्व केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद तारिक अनवर ने बिहार में बाढ़ की विभीषिका व राहत कार्य में निष्क्रियता को लेकर डबल इंजन की सरकार को जगा

बाढ़ प्रभावितों को पर्याप्त राहत पहुंचाने में राज्य सरकार विफल : तारिक सांसद ने पर्याप्त राहत देने व किसानों की ऋण माफी को लेकर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Article Advertisement

बाढ़ प्रभावितों को पर्याप्त राहत पहुंचाने में राज्य सरकार विफल : तारिक सांसद ने पर्याप्त राहत देने व किसानों की ऋण माफी को लेकर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र कटिहार. पूर्व केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद तारिक अनवर ने बिहार में बाढ़ की विभीषिका व राहत कार्य में निष्क्रियता को लेकर डबल इंजन की सरकार को जगाने के लिए मुख्यमंत्री नीतिश कुमार को पत्र लिखा है. यह जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला ने बताया कि सांसद ने मुख्यमंत्री को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि हाल ही में बिहार में आयी बाढ़ और इसके कारण हुए विनाशकारी प्रभाव चिंतनीय है.   साथ ही राज्य और केंद्र सरकार इस संकट को सही ढंग से संभालने में विफल है. समय से पूर्व चेतावनियों के बावजूद सरकार तटबंध टूटने से रोकने में असमर्थ रही है. कई रिपोर्टों के अनुसार राज्य में नेपाल में 26 से 28 सितंबर तक हुई भारी वर्षा के कारण गंभीर बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है. जिसके परिणामस्वरूप 28 सितंबर को बीरपुर और वाल्मीकि नगर बैराज से कोसी, गंडक और बागमती नदियों में छह लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया. इस बाढ़ से अठारह जिलों को भारी नुकसान हुआ है. सांसद ने कहा है कि नदी घाटियों में उचित सफाई और कटाई न होने के कारण चार जिलों में आठ तटबंध टूट गये है. बाढ़ से 87 प्रखंडों के 505 गांवों में 17.14 लाख से अधिक लोग प्रभावित हो रहे है.   फिर भी केवल पांच राहत शिविर स्थापित किये गये हैं, जिनमें केवल 1050 लोगों को ही आश्रय मिला है. राज्य सरकार की राहत प्रयास अपर्याप्त रहे है. साथ ही खरीफ फसलें विशेष रूप से धान पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है और बिहार के खेती समुदाय का लगभग 25 प्रतिशत हिस्सा बनने वाले बटाईदार किसान सरकारी राहत प्राप्त करने के लिए संघर्ष कर रहे है. मछली पालन क्षेत्र, जो राज्य के किसानों की आय का 42 प्रतिशत योगदान देता है. वह भी गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है. मखाना और सब्जी की फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है. ऐसे समय में यहां के किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत तत्काल सहायता की आवश्यकता है.   ताकि वे अपनी फसल के नुकसान से उबर सके. सांसद श्री अनवर ने आग्रह किया कि एक ऋण माफी योजना पर विचार करें व अगले बुआई सीजन में और बाधाएं आने से रोकने के लिए केसीसी ऋण वितरण में तेजी लाएं. सांसद श्री अनवर ने जोर देते हुए मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा है कि यह अत्यंत आवश्यक है कि इन तात्कालिक मुद्दों को हल करने और बिहार के बाढ़ प्रभावित लोगों व किसानों को उचित राहत और सहायता प्रदान करने के लिए त्वरित कार्रवाई की जाय.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read