बारसोई में गांववालों से बहला फुसलाकर 60 लाख का गबन, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन बैंक से लोन दिलाने के नाम पर ठग पति व पत्नी ने सभी ग्रामीणों से लिया आधार कार्ड, फोटो व अंगुली के निशान बारसोई. गांववालों से बहला फुसला कर 60 लाख रुपये गबन मामले को लेकर मंगलवार को बारसोई अनुमंडल कार्यालय परिसर में पीड़ित गांववालों ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व महिला नेत्री जूही महबूबा, एकसल्ला के मुखिया प्रत्याशी जमील अख्तर, राजद के विमल रविदास कर रहे थे. उन्होंने कहा कि बारसोई एवं आबादपुर थाना अंतर्गत ग्राम ढट्ठा व धूमटोला के निवासी प्यारी खातून 25 वर्ष तथा उसके पति सनोवर आलम 30 वर्ष द्वारा बहला फुसलाकर गांव के ही अनपढ़ महिलाओं से बैंक से लोन दिलाने के नाम पर आधार कार्ड, फोटो व अंगूठा का निशान ले लिया. इधर, गांव वाले अक्सर उसे लोन की राशि दिलाने की मांग करते रहें. परंतु अन्य कागजी प्रक्रिया के बात कह कर बीच-बीच में भी कई बार अंगूठा का निशान लेता रहा. आरोपियों ने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द ही तुम लोगों को लोन की राशि मिल जायेगी. इस तरह कई महीने बीत गए और अचानक बंधन बैंक शाखा मल्लिकपुर थाना आजमनगर एवं भारत फाइनेंस शाखा बारसोई के अधिकारियों के द्वारा लोन उगाही के लिए नोटिस दी जाने लगी तथा जल्द से जल्द लोन भुगतान करने को कहा गया. गांव वालों ने कहा कि हमने तो लोन लिया ही नहीं है परंतु उनके द्वारा सारे डॉक्यूमेंट एवं अंगूठे के निशान दिखाये गये. इसके बाद गांव वाले सारा माजरा समझ गए और प्यारी खातून एवं सनोवर आलम द्वारा ठगे जाने को लेकर महिला नेत्री जूही महबूबा एवं एकसल्ला पंचायत के मुखिया प्रत्याशी जमील अख्तर से इसकी शिकायत की. जनप्रतिनिधियों ने इस मामले में जब आरोपी एवं बैंक कर्मी से बात की तो उनलोगों ने सभी ऋणधारक के घरों की कुर्की जब्ती करवाने की धमकी दी. जिसके बाद सब आक्रोशित हो कर प्रदर्शन किया तथा अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन देकर पीड़ितों को न्याय एवं दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. सबों ने उक्त बैंक एवं फाइनेंस कंपनी के मैनेजर की मिलीभगत का भी आरोप लगाया है, पीड़ितों में मुख्य रूप से अर्चना दवी, सीता देवी, रुक्मणि देवी, खुशबू देवी, रोशन आरा, सितारा खातून, सहेबी आदि शामिल रही.
Article Advertisement
Seemanchal
बारसोई में गांववालों से बहला फुसलाकर 60 लाख का गबन, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
बारसोई में गांववालों से बहला फुसलाकर 60 लाख का गबन, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन बैंक से लोन दिलाने के नाम पर ठग पति व पत्नी ने सभी ग्रामीणों से लिया आधार कार्ड, फोटो व अंगुली के निशान बारसोई. गांववालों से बहला फुसला कर 60 लाख रुपये गबन मामले को लेकर मंगलवार को बारसोई अनुमंडल कार्यालय परिसर में

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
सीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्ट

Seemanchal
पूर्णिया, अररिया और कटिहार में बाढ़ जैसी स्थिति: महानंदा समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में चिंता

Seemanchal
बिहार में बाढ़ के बीच फिर भारी बारिश का अलर्ट: 8 सितंबर को बिगड़ेगा मौसम, सीमांचल के 4 जिलों पर भी नजर

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
