अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
शोक से समृद्धि की ओर! कोसी के दोनों तटबंधों पर बनेगा 354 KM फोरलेन, एक्सप्रेसवे से सीधी कनेक्टिविटी'लुच्चा-लफंगा'... बिहार में लड़कियों से छेड़छाड़ पर आक्रोश के बीच जातीय बयानबाजी, मंत्री की यादव समाज पर वि...Bihar News: बिहार में नहीं थम रहा छेड़खानी का सिलसिला, जमुई के बाद किशनगंज का वीडियो वायरलबिहार के मौसम वैज्ञानिक पॉलिटिशियन! मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर किसने दिया ज्ञान?Prashant Kishor News: बिहार के बाद दिल्ली में जन सुराज की एंट्री, 2027 MCD चुनाव से शुरू होगा सियासी सफरबिहार में सीमांचल-कोसी की सियासत पर भाजपा की नजर, मैदान में उतरे अनंत नारायण; ओवैसी फैक्‍टर पर भी नजर‘थू-थू’ के बाद एक्शन! बिहार पुलिस मुख्यालय का आदेश, जंगली और पहाड़ी पिकनिक स्पॉट पर पैदल गश्ती टीम तैनात हो...प्रशांत किशोर का चौंकाने वाला दावा, बोले- 2021 से ही निष्पक्षता पर शक, बीजेपी ECI की मदद से जीत रही चुनावबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 26 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारसावधान बिहार! आपके जिले में आ रहे सबसे सख्त IPS अफसर, आधी रात में लेंगे थानों की क्लास26 सितंबर की सुबह 2 लाख 67 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज, गंडक में हाहाकार के डर से बिहार में हाई अलर्...शोक से समृद्धि की ओर! कोसी के दोनों तटबंधों पर बनेगा 354 KM फोरलेन, एक्सप्रेसवे से सीधी कनेक्टिविटी'लुच्चा-लफंगा'... बिहार में लड़कियों से छेड़छाड़ पर आक्रोश के बीच जातीय बयानबाजी, मंत्री की यादव समाज पर वि...Bihar News: बिहार में नहीं थम रहा छेड़खानी का सिलसिला, जमुई के बाद किशनगंज का वीडियो वायरलबिहार के मौसम वैज्ञानिक पॉलिटिशियन! मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर किसने दिया ज्ञान?Prashant Kishor News: बिहार के बाद दिल्ली में जन सुराज की एंट्री, 2027 MCD चुनाव से शुरू होगा सियासी सफरबिहार में सीमांचल-कोसी की सियासत पर भाजपा की नजर, मैदान में उतरे अनंत नारायण; ओवैसी फैक्‍टर पर भी नजर‘थू-थू’ के बाद एक्शन! बिहार पुलिस मुख्यालय का आदेश, जंगली और पहाड़ी पिकनिक स्पॉट पर पैदल गश्ती टीम तैनात हो...प्रशांत किशोर का चौंकाने वाला दावा, बोले- 2021 से ही निष्पक्षता पर शक, बीजेपी ECI की मदद से जीत रही चुनावबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 26 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारसावधान बिहार! आपके जिले में आ रहे सबसे सख्त IPS अफसर, आधी रात में लेंगे थानों की क्लास26 सितंबर की सुबह 2 लाख 67 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज, गंडक में हाहाकार के डर से बिहार में हाई अलर्...

Article Advertisement

Seemanchal

पाकिस्तान और अफगानिस्तान से है. ये पांचों कई दिनों से कटिहार शहर के चौधरी मुहल्ला में एक किराये के मकान में रह रहे थे

स्पेशल ब्रांच की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार को कटिहार शहर के चौधरी मोहल्ला से पांच लोगों को हिरासत में लिया है. ये सभी विदेशी नागरिक हैं, जिनका संबंध पाकिस्तान और अफगानिस्तान से है. ये पांचों कई दिनों से कटिहार शहर के चौधरी मुहल्ला में एक किराये के मकान में रह रहे थे. इन सभी के पास से पाकिस्तान व अफग

पाकिस्तान और अफगानिस्तान से है. ये पांचों कई दिनों से कटिहार शहर के चौधरी मुहल्ला में एक किराये के मकान में रह रहे थे

Article Advertisement

स्पेशल ब्रांच की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार को कटिहार शहर के चौधरी मोहल्ला से पांच लोगों को हिरासत में लिया है. ये सभी विदेशी नागरिक हैं, जिनका संबंध पाकिस्तान और अफगानिस्तान से है. ये पांचों कई दिनों से कटिहार शहर के चौधरी मुहल्ला में एक किराये के मकान में रह रहे थे. इन सभी के पास से पाकिस्तान व अफगानिस्तान से जुड़े कई दस्तावेज भी बरामद हुए हैं. बिहार में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के पांच नागरिक पकड़ाने से जुड़ी इन पांचों नागरिक में से एक की ही निशानदेही पर अन्य चारों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. फिलहाल इस मामले में पुलिस अभी कुछ कहने से बच रही है. इनके बारे में स्थानीय लोग भी कुछ नहीं बोल रहे हैं. पुलिस चौधरी मुहल्ला से इन पांचों को हिरासत में लेने के बाद शाम में नगर थाना पहुंची, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है. मामले में एसपी विकास कुमार थाना पहुंचकर हिरासत में लिये पांचों नागरिकों से पूछताछ कर रहे हैं. पांचों विदेशी नागरिक कटिहार शहर में ब्याज पर पैसा लगाने का काम कर रहे थे. जबकि अपने मेन धंधे को छुपाने के लिए यहां पर काजू, किशमिश, मेवा आदि बेच रहे थे. गिरफ्तार पांचों में शामिल एक की ही सूचना पर अन्य चार की गिरफ्तारी हुई है. सूचना देने वाले का कहना है कि इन चारों से उसे जान का खतरा था. अपनी जान बचाने के लिए उसने उनकी सूचना दी है. सूचना प्राप्त होते ही पुलिस ने चौधरी मुहल्ला में छापेमारी करते हुए वहां से पांचों को हिरासत में ले लिया. इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि पकड़े गये विदेशी नागरिकों का पाकिस्तान, अफगानिस्तान के भारत विरोधी संगठन से संबंध हो सकता है.   सूत्र बताते हैं कि पकड़े गये पाकिस्तान व अफगानिस्तान के पांचों नागरिक महीनों से अपनी पहचान छुपाकर कटिहार के चौधरी मुहल्ले में किराये के मकान में रह रहे थे. शहर में ब्याज पर पैसा लगाने के साथ काजू, किशमिश, मेवा आदि बेचने का काम कर रहे थे. पुलिस यह पता लगा रही है कि ये सभी नागरिक वीजा लेकर यहां आये थे या गलत तरीके से यहां दाखिल हुए और पहचान छुपाकर रह रहे थे. source www.prabhatkhabar.com

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read