अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमा क्षेत्र में लावारिस बोरे से 18 लीटर नेपाली शराब बरामदHapur News: ट्रक से रिफाइंड तेल निकालने के मामले में बिहार पुलिस की गढ़ में दबिशबिहार सरकार के पूर्व मंत्री और सीमांचल के कद्दावर नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, दिल्ली में चल रहा था इलाजपूर्णिया: पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस; क्षेत्र में शोक की लहरश्रावस्ती में धूमधाम से हुआ श्रीकृष्ण प्रतिमाओं का विसर्जन: भारत-नेपाल सीमा के गांवों में पुलिस की कड़ी सुर...पानी कम हो रहा, तो कटाव तेज होगा; बाढ़ के बीच बिहार सरकार ने जिलों को भेजा अलर्टखुनुवा में 6.474 किलो चांदी के आभूषण बरामद, नेपाल ले जाते समय 72 वर्षीय बुजुर्ग को SSB जवानों ने दबोचाMLC चुनाव से पहले बिहार में टूटा कांग्रेस- RJD महागठबंधन! असित नाथ तिवारी का खुल्लम- खुल्ला ऐलानMLC चुनाव से पहले RJD में खटपट, तेजस्वी की लिस्ट पर रोहिणी बोलीं- लालूवाद पर गहरा आघातनेपाल सीमा पर एसएसबी ने बुजुर्ग को 6.5 किलो चांदी: भारत से नेपाल जा रहा था, तलाशी लेते ही भागने लगा; कस्टम ...'आप खुद को अकेले नहीं समझें', पप्पू यादव का ये अंदाज बाढ़ पीड़ितों के चेहरे पर बिखेर रहा मुस्कानसीमा क्षेत्र में लावारिस बोरे से 18 लीटर नेपाली शराब बरामदHapur News: ट्रक से रिफाइंड तेल निकालने के मामले में बिहार पुलिस की गढ़ में दबिशबिहार सरकार के पूर्व मंत्री और सीमांचल के कद्दावर नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, दिल्ली में चल रहा था इलाजपूर्णिया: पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस; क्षेत्र में शोक की लहरश्रावस्ती में धूमधाम से हुआ श्रीकृष्ण प्रतिमाओं का विसर्जन: भारत-नेपाल सीमा के गांवों में पुलिस की कड़ी सुर...पानी कम हो रहा, तो कटाव तेज होगा; बाढ़ के बीच बिहार सरकार ने जिलों को भेजा अलर्टखुनुवा में 6.474 किलो चांदी के आभूषण बरामद, नेपाल ले जाते समय 72 वर्षीय बुजुर्ग को SSB जवानों ने दबोचाMLC चुनाव से पहले बिहार में टूटा कांग्रेस- RJD महागठबंधन! असित नाथ तिवारी का खुल्लम- खुल्ला ऐलानMLC चुनाव से पहले RJD में खटपट, तेजस्वी की लिस्ट पर रोहिणी बोलीं- लालूवाद पर गहरा आघातनेपाल सीमा पर एसएसबी ने बुजुर्ग को 6.5 किलो चांदी: भारत से नेपाल जा रहा था, तलाशी लेते ही भागने लगा; कस्टम ...'आप खुद को अकेले नहीं समझें', पप्पू यादव का ये अंदाज बाढ़ पीड़ितों के चेहरे पर बिखेर रहा मुस्कान

Article Advertisement

Seemanchal

डीजल अनुदान के लिए किसानों के बीच अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें : डीएम

डीजल अनुदान के लिए किसानों के बीच अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें : डीएम बैठक में कृषि, आत्मा, उद्यान, गव्य व पशुपालन से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा कटिहार. जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में कृषि विभाग, उद्यान, गव्य एवं पशुपालन विभाग से जुड़े कार्यों व योजनाओं की समीक्षा की गयी. बैठक में जि

डीजल अनुदान के लिए किसानों के बीच अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें : डीएम

Article Advertisement

डीजल अनुदान के लिए किसानों के बीच अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें : डीएम बैठक में कृषि, आत्मा, उद्यान, गव्य व पशुपालन से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा कटिहार. जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में कृषि विभाग, उद्यान, गव्य एवं पशुपालन विभाग से जुड़े कार्यों व योजनाओं की समीक्षा की गयी. बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी राजेंद्र कुमार वर्मा ने कृषि विभाग की योजनाएं यथा बीज वितरण, फसल आच्छादन, वर्षापात, डीजल अनुदान, जैविक खेती आदि की जानकारी दी गयी. समीक्षा के क्रम में डीएम ने वर्तमान में सूखे को देखते हुए किसानों को डीजल अनुदान अधिक से अधिक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. डीजल अनुदान के संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी ने अवगत कराया कि डीजल अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन का पोर्टल खुला है. किसान कृषि विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है. प्रति लीटर डीजल पर 75.00 रुपये का अनुदान है. एक किसान को एक एकड़ के लिए 10 लीटर डीजल अनुमान्य है. एक किसान अधिकतम आठ एकड़ तक के लिए तीन पटवन का आवेदन दे सकते है. डीजल अनुदान का लाभ रैयत एवं बटाईदार दोनों किसानों को दिया जायेगा.   आवेदन के समय किसान को अपने क्षेत्र व राज्य के पेट्रोल पंप का रसीद एवं जमीन का कागजात लगाना होगा. बटाईदार किसान पेट्रोल पंप का रसीद एवं जनप्रतिनिधि वार्ड सदस्य, सरपंच, मुखिया एवं कृषि समन्वयक का घोषणा पत्र संलग्न करेंगे. डीएम ने निर्देश दिया कि डीजल अनुदान को लेकर किसानों के बीच प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक किसानों को लाभ पहुंचाया जाये. उर्वरक की समीक्षा के क्रम में डीएम ने उर्वरकों की कालाबाजारी को रोकने के लिए छापेमारी तेज करने एवं पोस स्टॉक व भौतिक सत्यापन निरंतर करने का निर्देश दिया. उर्वरक में अनियमितता पाये जाने पर एफसीओ एक्ट के अन्तर्गत उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया.   खाद की कालाबाजारी रोकने के लगातार छापेमारी करें कृषि यांत्रिकरण योजना की समीक्षा में कस्टम हायरिंग का निर्देश दिया गया कि जीविका समूह द्वारा स्थापित कस्टम हायरिंग को संचालन कराने के लिए डीपीएम जीविका के साथ समन्वय स्थापित कर एक वर्कशॉप कराएं. यथासंभव यह कार्य कृषि यांत्रिकरण के मेले में कराने का निर्देश दिया गया. आत्मा योजना की समीक्षा के क्रम में परियोजना निदेशक ने आत्मा समूह के द्वारा जूट के विभिन्न।उपयोग हैन्डीक्रॉफ्ट, जूट की चाय व संठी से स्टॉर्च बनाने की जानकारी दी गयी. डीएम इस पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए निर्देश दिया कि जिन समूहों को प्रशिक्षण दिया गया है. उन्हें अब हैन्डीक्रॉफ्ट निरंतर बनाते रहने एवं उनके बाजार की व्यवस्था की जाये. इसके लिए प्वाइंट ऑफ सेल की स्थापना 15 अगस्त तक करने का निर्देश दिया.   उद्यान की योजनाओं की समीक्षा में निर्देश दिया गया कि कटिहार जिला में मखाना, ड्रैगनफ्रूट को अधिक से अधिक प्रोत्साहित कर क्षेत्र विस्तार कराएं. बटन मशरूम के लिए जागरूक एवं इच्छुक किसान का चयन कर पूरे साल मशरूम उत्पादन कराने का सुझाव दिया गया. इसके अलावा गव्य विकास एवं पशुपालन विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए लक्ष्य प्राप्ति करने का निर्देश डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read