बिहार में 9 कांवड़ियों की मौत, 6 पहुंचे अस्पताल; जानें कब और कैसे हुआ हादसा?
भीषण सड़क हादसे में कांवड़ियों की मौत हो गई है और कई कांवड़िये घायल भी हुए हैं।
हादसा बीती रात बिहार के हाजीपुर में हुआ, जिसके बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।
आइए जानते हैं कि हादसा कैसे हुआ?
Bihar Hajipur Kanwariyas Accident (अभिषेक कुमार, हाजीपुर): बिहार के हाजीपुर में बीती रात भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 9 कांवड़ियों की मौत हो गई और 6 कांवड़ियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा हाजीपुर के सुल्तानपुर गांव में हुआ।
जंदाहा रोड पर इंडस्ट्रियल एरिया थाना क्षेत्र के तहत आने वाले बाबा चुहरमल इलाके में कांवड़ियों की DJ वाली गाड़ी ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन वाली तारों से टकरा गई।
इससे गाड़ी में करंट आ गया और कांवड़िये करंट की चपेट में आ गए।
कावंड़ियों को करंट लगते देख मौके पर अफरा तफरी मच गई।
कांवड़ियों बाबा हरिहरनाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने जा रहे थे।
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस थाना टीम और SP मौके पर पहुंचे।
शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
SDM-SDPO भी हादसास्थल पर पहुंचे।
लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए काटा बवाल मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसे की खबर फैलते ही इलाके के लोग जमा हो गए।
उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए घायल कांवड़ियों को अस्पताल पहुंचाया।
साथ ही हादसास्थल पर खूब हंगामा किया।
लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण हादसा हुआ।
कावंड़ियों की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई और हाई टेंशन तारों की चपेट में आ गई है।
बिजली विभाग को यह बताने के लिए फोन किया तो पहले फोन पिक नहीं हुआ।
काफी देर बार जब फोन उठा तो हादसे के बारे में बताने पर भी बिजली नहीं काटी गई।
इस वजह से कोई भी कांवड़ियों की मदद नहीं कर पाया, क्योंकि DJ वाली गाड़ी में करंट दौड़ रहा था।
बिजली कर्मियों ने कहा कि हादसे के बारे में पहले पुलिस वालों को बताइए।
पुलिस कहेगी, तब हम बिजली काटेंगे।
इस रवैये को देखते हुए लोगों में नाराजगी है।
सदर SDPO ओमप्रकाश ने बताया कि हादसा 11 हजार वोल्ट वाली तारों की चपेट में लोहे की गाड़ी के आने से हुआ है।
एक ही गांव के रहने वाले मृतक कांवड़िये मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसे में मारे गए कांवड़िये एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
इनकी पहचान अमोद कुमार पुत्र देवी लाल, रवि कुमार पुत्र धर्मेंद्र पासवान, राजा कुमार पुत्र स्व लाला दास, नवीन कुमार पुत्र स्वर्गीय फुदेना पासवान, अमरेश कुमार पुत्र सनोज भगत, अशोक कुमार पुत्र मंटू पासवान, चंदन कुमार पुत्र चंदेश्वर पासवान, कालू कुमार पुत्र परमेश्वर पासवान, आशी कुमार पुत्र मिंटू पासवान के रूप में हुई है।
घायलों का इलाज हाजीपुर के सदर अस्पताल में चल रहा है।
Article Advertisement
India
बिहार में 9 कांवड़ियों की मौत, 6 पहुंचे अस्पताल; जानें कब और कैसे हुआ हादसा?
बिहार में 9 कांवड़ियों की मौत, 6 पहुंचे अस्पताल; जानें कब और कैसे हुआ हादसा? भीषण सड़क हादसे में कांवड़ियों की मौत हो गई है और कई कांवड़िये घायल भी हुए हैं। हादसा बीती रात बिहार के हाजीपुर में हुआ, जिसके बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। आइए जानते हैं कि हादसा कैसे हुआ? Bihar Hajipur Kanwar

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

India
गुजरात को 35 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, रेल और सड़क नेटवर्क को मिलेगा नया विस्तार

India
भारत की सैन्य शक्ति को बड़ा विस्तार: 1.10 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उपकरणों की खरीद को मंजूरी

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
