अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Maharajganj News: सोनौली बॉर्डर पर 10 किलोमीटर लंबा जाम, 1500 मालवाहक फंसेतुकाराम मुंढे के एक्शन का इफेक्ट पहुंचा बिहार! क्वालिटी फूड उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य सचिव के सख्त निर्देशBahraich News: सीमा पर 4.917 किलो अफीम के साथ चार गिरफ्तारबढ़ेगी सहरसा की हवाई कनेक्टिविटी, बिहार सरकार ने सौंपी 147 करोड़ की 12 एकड़ जमीन, जारी हुआ टेंडर324 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर की कार्रवाई, चार साइकिल भी जब्तजब शराब के नशे में पकड़े गए बिहार के मुखिया जी, दी ऐसी सफाई, सुनकर पकड़ लेंगे माथातिरहुत स्नातक MLC सीट पर फर्जी वोटरों को लेकर बवाल! जांच की मांग को लेकर RJD का चुनाव आयोग को ज्ञापनकल का मौसम 10 सितंबर: मुजफ्फरपुर, पटना और अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बारिश-आंधी और बिजली गिरने की आशंकाएसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर चाइनीज लहसुन पकड़ा: महराजगंज में 1296 किलो लहसुन बरामद, तस्करी के खिलाफ बड़ी क...छठ पर बिहार लौटने वालों के लिए जरूरी खबर, 10 सितंबर से शुरू होगी 9 नवंबर के टिकट की बुकिंग, ये जरूरी चीजें रखें तैयारबढ़नी में डीआईजी ने भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा पर बैठक: आगामी त्योहारों और कानून-व्यवस्था पर हुई चर्चाMaharajganj News: सोनौली बॉर्डर पर 10 किलोमीटर लंबा जाम, 1500 मालवाहक फंसेतुकाराम मुंढे के एक्शन का इफेक्ट पहुंचा बिहार! क्वालिटी फूड उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य सचिव के सख्त निर्देशBahraich News: सीमा पर 4.917 किलो अफीम के साथ चार गिरफ्तारबढ़ेगी सहरसा की हवाई कनेक्टिविटी, बिहार सरकार ने सौंपी 147 करोड़ की 12 एकड़ जमीन, जारी हुआ टेंडर324 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर की कार्रवाई, चार साइकिल भी जब्तजब शराब के नशे में पकड़े गए बिहार के मुखिया जी, दी ऐसी सफाई, सुनकर पकड़ लेंगे माथातिरहुत स्नातक MLC सीट पर फर्जी वोटरों को लेकर बवाल! जांच की मांग को लेकर RJD का चुनाव आयोग को ज्ञापनकल का मौसम 10 सितंबर: मुजफ्फरपुर, पटना और अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बारिश-आंधी और बिजली गिरने की आशंकाएसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर चाइनीज लहसुन पकड़ा: महराजगंज में 1296 किलो लहसुन बरामद, तस्करी के खिलाफ बड़ी क...छठ पर बिहार लौटने वालों के लिए जरूरी खबर, 10 सितंबर से शुरू होगी 9 नवंबर के टिकट की बुकिंग, ये जरूरी चीजें रखें तैयारबढ़नी में डीआईजी ने भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा पर बैठक: आगामी त्योहारों और कानून-व्यवस्था पर हुई चर्चा

Article Advertisement

Bihar

बिहार में घूसखोर कानूनगो गिरफ्तार, जमीन का रकवा सही करने के लिए मांग रहा था रिश्वत - KANUNGO ARRESTED IN SUPAUL

बिहार में घूसखोर कानूनगो गिरफ्तार, जमीन का रकवा सही करने के लिए मांग रहा था रिश्वत - KANUNGO ARRESTED IN SUPAUL बिहार में रिश्वत लेते हुए कानूनगो को निगरानी ने रंगे हाथ पकड़ा है. वो जमीन का रकवा सही करने के लिए रिश्वत मांग रहा था. सुपौल: बिहार के सुपौल के जदिया थाना क्षेत्र के गुड़िया पंचायत में पटन

बिहार में घूसखोर कानूनगो गिरफ्तार, जमीन का रकवा सही करने के लिए मांग रहा था रिश्वत - KANUNGO ARRESTED IN SUPAUL

Article Advertisement

बिहार में घूसखोर कानूनगो गिरफ्तार, जमीन का रकवा सही करने के लिए मांग रहा था रिश्वत - KANUNGO ARRESTED IN SUPAUL बिहार में रिश्वत लेते हुए कानूनगो को निगरानी ने रंगे हाथ पकड़ा है. वो जमीन का रकवा सही करने के लिए रिश्वत मांग रहा था. सुपौल: बिहार के सुपौल के जदिया थाना क्षेत्र के गुड़िया पंचायत में पटना से आई निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की है. इस दौरान एक कानूनगो को 5 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. कानूनगो विकास कुमार गिरफ्तार: जानकारी देते हुए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक सुजीत कुमार सागर ने बताया कि परिवादी अनुपम कुमार ने रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी. वहीं बुधवार को गुड़िया पंचायत सरकारी भवन में सर्वे कार्य में लगे एक कानूनगो विकास कुमार को निगरानी थाना में दर्ज कांड के आधार पर 5 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. "परिवादी अनुपम कुमार की शिकायत पर कार्रवाई की गई है. बुधवार को गुड़िया पंचायत सरकारी भवन में सर्वे कार्य में लगे एक कानूनगो विकास कुमार को निगरानी थाना कांड संख्या 12/2025 दिनांक 19 मार्च 25 के आलोक में 5 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया गया." -सुजीत कुमार सागर, पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना जमीन वेरिफिकेशन के लिए मांगी रिश्वत: मामले को लेकर परिवादी अनुपम कुमार ने बताया कि जमीन सर्वे का काम चल रहा है. दो-तीन साल पहले जब उनके प्लॉट पर वेरिफिकेशन के लिए अमीन गए थे, तभी से परेशानी हो रही है. हाल के दिनों में सर्वेयर ने घूस नहीं देने के कारण उनके पिता के द्वारा खरीदी गई जमीन का रकवा कम करके भेज दिया. उसी को ठीक कराने के लिए वो कानूनगो विकास कुमार के पास गए थे. कानूनगो विकास कुमार ने दस हजार रुपये घूस मांगा था. "जब कानूनगो विकास कुमार वेरिफिकेशन के लिए गए तो उन्होंने भी मेरे द्वारा बताए गए सभी बातों को धरातल पर सत्य पाया. इसके बावजूद भी उनके द्वारा घूस मांगी गई. काफी मनाने के बाद 5 हजार रुपये घूस देने की बात पर वो काम करने के लिए तैयार हुए थे. जिसकी शिकायत हमने निगरानी से की थी."- अनुपम कुमार, परिवादी घूसखोर कानूनगो को पटना ले गई निगरानी की टीम: निगरानी ने कानूनगो विकास कुमार को त्रिवेणीगंज बस स्टैंड स्थित एक निजी आवासीय होटल में रखा था. जहां निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम द्वारा जरूरी कागजी कार्रवाई की गई. जिसके बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ पटना ले गई. निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक सुजीत कुमार सागर ने बताया कि इस कार्रवाई में पुलिस उपाधीक्षक समीर चंद्र झा के साथ निगरानी की पांच सदस्यीय टीम शामिल थी.  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read