अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर पटना में बवाल, बैरिकेड तोड़कर पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी'जरूरी है समय रहते', अपनी ही सरकार पर चिराग पासवान को क्यों हुआ दुख? दो बार दोहराई 'समय रहते' कार्रवाई की ब...Jamshedpur News: सरयू राय से मिले बिहार के मंत्री श्रवण कुमार, Jamshedpur Hindi News24 घंटे में 40 बच्चे गायब! बिहार पुलिस के आंकड़ों ने उड़ाए होश, सबसे ज्यादा लड़कियां लापताभारत-नेपाल सीमा पर फ्लैग मार्च, तस्करी रोकने का कड़ा संदेशजनसुराज को दिल्ली में लॉन्च करने का क्या है प्लान? प्रशांत किशोर बोले- छह महीने चर्चा के बाद..रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: इस रूट की 35 ट्रेनें कैंसिल, वंदे भारत समेत 33 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्टबिहार का नया डीजीपी कौन होगा? प्रीता वर्मा अभी सबसे सीनियर IPS; अब यूपीएससी पैनल पर टिकी नजरेंबिहार में आसमान तक उठा पानी का ‘बवंडर’: तेज हवा-बारिश के बीच दिखा दुर्लभ नजारा, मौसम विभाग ने क्या बताया?'रॉल्स-रॉयस में घूमने वाली मोहतरमा विधायक हॉलैंड में लुत्फ उठा रहीं', मैथिली ठाकुर के फॉरेन टूर पर धधकी सियासी आगबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 28 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारCEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर पटना में बवाल, बैरिकेड तोड़कर पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी'जरूरी है समय रहते', अपनी ही सरकार पर चिराग पासवान को क्यों हुआ दुख? दो बार दोहराई 'समय रहते' कार्रवाई की ब...Jamshedpur News: सरयू राय से मिले बिहार के मंत्री श्रवण कुमार, Jamshedpur Hindi News24 घंटे में 40 बच्चे गायब! बिहार पुलिस के आंकड़ों ने उड़ाए होश, सबसे ज्यादा लड़कियां लापताभारत-नेपाल सीमा पर फ्लैग मार्च, तस्करी रोकने का कड़ा संदेशजनसुराज को दिल्ली में लॉन्च करने का क्या है प्लान? प्रशांत किशोर बोले- छह महीने चर्चा के बाद..रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: इस रूट की 35 ट्रेनें कैंसिल, वंदे भारत समेत 33 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्टबिहार का नया डीजीपी कौन होगा? प्रीता वर्मा अभी सबसे सीनियर IPS; अब यूपीएससी पैनल पर टिकी नजरेंबिहार में आसमान तक उठा पानी का ‘बवंडर’: तेज हवा-बारिश के बीच दिखा दुर्लभ नजारा, मौसम विभाग ने क्या बताया?'रॉल्स-रॉयस में घूमने वाली मोहतरमा विधायक हॉलैंड में लुत्फ उठा रहीं', मैथिली ठाकुर के फॉरेन टूर पर धधकी सियासी आगबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 28 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Article Advertisement

Entertainment

कोरोना : कनिका कपूर की तीसरी बार भी रिपोर्ट आई पॉजिटिव, सेहत में सुधार

कोरोना : कनिका कपूर की तीसरी बार भी रिपोर्ट आई पॉजिटिव, सेहत में सुधार पीजीआई के कोरोना वार्ड में भर्ती प्लेबैक सिंगर कनिका कपूर की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक कनिका का बुखार भी अब नियंत्रित है। पीजीआई के इमरजेंसी मेडिसिन विभाग के प्रमुख और कोरोना वार्ड के प्रभारी डॉ. आरके स

कोरोना : कनिका कपूर की तीसरी बार भी रिपोर्ट आई पॉजिटिव, सेहत में सुधार

Article Advertisement

कोरोना : कनिका कपूर की तीसरी बार भी रिपोर्ट आई पॉजिटिव, सेहत में सुधार पीजीआई के कोरोना वार्ड में भर्ती प्लेबैक सिंगर कनिका कपूर की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक कनिका का बुखार भी अब नियंत्रित है। पीजीआई के इमरजेंसी मेडिसिन विभाग के प्रमुख और कोरोना वार्ड के प्रभारी डॉ. आरके सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को कनिका का तीसरा नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। वह भी पॉजिटिव आया है, जबकि कोरोना वार्ड में गुरुवार को लक्षण के आधार पर भर्ती किया गए संदिग्ध की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। कोरोना वार्ड के बाहर बनाये गये टी वन स्टेज में शुक्रवार को दर्जनभर से अधिक संदिग्ध पहुंचे। जिन्हें डॉक्टरों ने लक्षण पूछने और देखने के बाद जांच की जरूरत न बताते हुए घर भेज दिया। इनमें से छह को 14 दिन तक एकांत में रहने की सलाह दी गई है। डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक होने के बावजूद उसकी दो बार जांच कराई जाएगी जब यह दोनों बार की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही उसे अस्पताल से छुट्टी मिलेगी। कनिका का दूसरी आज कोरोना टेस्ट 24 मार्च को कराया गया था। जांच रिपोर्ट में वायरल लोड ज्यादा होने की पुष्टि हुई थी। पीजीआई के सीएमएस डॉ. अमित अग्रवाल ने उस समय बताया था कि कोरोना वार्ड में भर्ती कनिका का इलाज इमरजेंसी मेडिसिन, पलमोनरी मेडिसिन समेत अन्य कई विभागों के डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है। इस वार्ड को चार जोन में बांटा गया है। समूचे क्षेत्र को आइसोलेटेड किया गया है। ताकि कोरोना का संक्रमण संस्थान के अन्य किसी के डॉक्टर और अन्य स्टाफ को न हो। क्या है मामला : कनिका 11 मार्च को लंदन से लखनऊ आई थीं। कनिका ने गत 13, 14 और 15 मार्च को होली से जुड़ी दो-तीन पार्टियों में शिरकत की थी। वे छोटे आयोजन थे और कुल मिलाकर कर इनमें 250 से 300 लोगों ने शिरकत की थी। कनिका की शिरकत वाली पार्टियों में अनेक राजनेता और अधिकारी भी शामिल हुए, जिनमें उत्तर प्रदेश के कुछ मंत्री भी हैं। दूसरे विभागों में भर्ती पांच मरीजों के नमूने लिए पीजीआई के अलग-अलग विभाग के वार्ड में भर्ती पांच मरीजों में कोरोना जांच के नमूने लिए गए हैं। इन मरीजों में कई दिन से बुखार, सर्दी और खांसी आ रही थी। इन्हीं लक्षणों के आधार पर कोरोना की आशंका के चलते डॉक्टरों के निर्देश पर इन मरीजों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। Source - HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read