अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
तुकाराम मुंढे के एक्शन का इफेक्ट पहुंचा बिहार! क्वालिटी फूड उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य सचिव के सख्त निर्देशBahraich News: सीमा पर 4.917 किलो अफीम के साथ चार गिरफ्तारबढ़ेगी सहरसा की हवाई कनेक्टिविटी, बिहार सरकार ने सौंपी 147 करोड़ की 12 एकड़ जमीन, जारी हुआ टेंडर324 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर की कार्रवाई, चार साइकिल भी जब्तजब शराब के नशे में पकड़े गए बिहार के मुखिया जी, दी ऐसी सफाई, सुनकर पकड़ लेंगे माथातिरहुत स्नातक MLC सीट पर फर्जी वोटरों को लेकर बवाल! जांच की मांग को लेकर RJD का चुनाव आयोग को ज्ञापनकल का मौसम 10 सितंबर: मुजफ्फरपुर, पटना और अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बारिश-आंधी और बिजली गिरने की आशंकाएसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर चाइनीज लहसुन पकड़ा: महराजगंज में 1296 किलो लहसुन बरामद, तस्करी के खिलाफ बड़ी क...छठ पर बिहार लौटने वालों के लिए जरूरी खबर, 10 सितंबर से शुरू होगी 9 नवंबर के टिकट की बुकिंग, ये जरूरी चीजें रखें तैयारबढ़नी में डीआईजी ने भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा पर बैठक: आगामी त्योहारों और कानून-व्यवस्था पर हुई चर्चाप्रोफेसर को 2 लाख, जूनियर डॉक्टर को हर महीने 75000 रुपये मिलेंगे; बिहार सरकार ने बढ़ाया मानदेयतुकाराम मुंढे के एक्शन का इफेक्ट पहुंचा बिहार! क्वालिटी फूड उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य सचिव के सख्त निर्देशBahraich News: सीमा पर 4.917 किलो अफीम के साथ चार गिरफ्तारबढ़ेगी सहरसा की हवाई कनेक्टिविटी, बिहार सरकार ने सौंपी 147 करोड़ की 12 एकड़ जमीन, जारी हुआ टेंडर324 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर की कार्रवाई, चार साइकिल भी जब्तजब शराब के नशे में पकड़े गए बिहार के मुखिया जी, दी ऐसी सफाई, सुनकर पकड़ लेंगे माथातिरहुत स्नातक MLC सीट पर फर्जी वोटरों को लेकर बवाल! जांच की मांग को लेकर RJD का चुनाव आयोग को ज्ञापनकल का मौसम 10 सितंबर: मुजफ्फरपुर, पटना और अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बारिश-आंधी और बिजली गिरने की आशंकाएसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर चाइनीज लहसुन पकड़ा: महराजगंज में 1296 किलो लहसुन बरामद, तस्करी के खिलाफ बड़ी क...छठ पर बिहार लौटने वालों के लिए जरूरी खबर, 10 सितंबर से शुरू होगी 9 नवंबर के टिकट की बुकिंग, ये जरूरी चीजें रखें तैयारबढ़नी में डीआईजी ने भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा पर बैठक: आगामी त्योहारों और कानून-व्यवस्था पर हुई चर्चाप्रोफेसर को 2 लाख, जूनियर डॉक्टर को हर महीने 75000 रुपये मिलेंगे; बिहार सरकार ने बढ़ाया मानदेय

Article Advertisement

Bihar

मंदिर में गए कन्हैया तो युवाओं ने पूरे प्रांगण को गंगाजल से धोया, कहा- 'देशद्रोह का दाग धुला नहीं है अबतक' - KANHAIYA KUMAR

मंदिर में गए कन्हैया तो युवाओं ने पूरे प्रांगण को गंगाजल से धोया, कहा- 'देशद्रोह का दाग धुला नहीं है अबतक' - KANHAIYA KUMAR कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का बिहार में विरोध शुरू हो गया है. वह जिस मंदिर में गए थे, उसको गंगाजल से धोया गया है.   सहरसा: कांग्रेस के युवा नेता कन्हैया कुमार इन दिनों बि

मंदिर में गए कन्हैया तो युवाओं ने पूरे प्रांगण को गंगाजल से धोया, कहा- 'देशद्रोह का दाग धुला नहीं है अबतक' - KANHAIYA KUMAR

Article Advertisement

मंदिर में गए कन्हैया तो युवाओं ने पूरे प्रांगण को गंगाजल से धोया, कहा- 'देशद्रोह का दाग धुला नहीं है अबतक' - KANHAIYA KUMAR कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का बिहार में विरोध शुरू हो गया है. वह जिस मंदिर में गए थे, उसको गंगाजल से धोया गया है.   सहरसा: कांग्रेस के युवा नेता कन्हैया कुमार इन दिनों बिहार में 'पलायन रोको नौकरी दो' यात्रा पर निकले हुए हैं. वह लगातार अलग-अलग जिलों में जाकर पलायन और नौकरी को लेकर नीतीश सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं. उनको लोगों का खूब समर्थन मिल रहा है लेकिन अब उनका विरोध भी शुरू हो गया है. मंगलवार को वह सहरसा में जिस मंदिर में गए थे, उस मंदिर प्रांगन को बुधवार को स्थानीय युवाओं ने गंगाजल से धोया है. यात्रा पर निकले कन्हैया का विरोध शुरू: असल में मंगलवार को सहरसा के वनगांव के भगवती स्थान स्थित दुर्गा मंदिर में कन्हैया कुमार का कार्यक्रम हुआ था. जहां उन्होंने नुक्कड़ सभा को संबोधित किया. उनको सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग आए थे लेकिन उनके जाते ही स्थानीय युवाओं ने विरोध शुरू कर दिया. कन्हैया के जाने के बाद मंदिर को गंगाजल से धोया: बुधवार को स्थानीय युवकों ने न केवल भाषण स्थल को गंगाजल से धोया, बल्कि मंदिर प्रांगण को भी धोया. नगर पंचायत वनगांव के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अमित चौधरी के नेतृत्व में कई स्थानीय युवाओं ने मिलकर मंदिर प्रांगन को धोया. इन युवाओं का कहना है कि कन्हैया कुमार पर पहले देशद्रोह का आरोप लग चुका है. अबतक उनके ऊपर से आरोप हटा भी नहीं है. इसके अलावे वह लगातार देश और धार्मिक मुद्दों को लेकर विवादित बयान देते रहे हैं. "कन्हैया कुमार पर देशद्रोह का आरोप है. उसने देश विरोधी और हिंदू धर्म के विरोध में कई विवादित बयान दिए हैं. ऐसे में हमें वह मंजूर नहीं है. इसलिए जहां-जहां वह आया था, उन जगहों को गंगाजल से साफ कर शुद्ध कर रहे हैं. आगे भी उसका विरोध जारी रखेंगे."- अमित चौधरी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि, नगर पंचायत, वनगांव 16 मार्च से बिहार में कन्हैया की यात्रा: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस राज्य में 'पलायन रोको-नौकरी दो' यात्रा पर निकले हुए हैं. 16 मार्च को पश्चिम चंपारण के भीतिहरवा गांधी आश्रम से इसकी शुरुआत हुई है. इसकी अगुवाई राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले कन्हैया कुमार कर रहे हैं. प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार राम और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह समेत बिहार कांग्रेस के तमाम बड़े चेहरे इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं. एनएसयूआई और आईवीसी के कार्यकर्ताओं की भी मौजूदगी देखी जा रही है.        

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read