पाकिस्तान के सिंध प्रांत की सरकार ने अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की हत्या के मामले सिंध हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।
सिंध हाईकोर्ट ने मामले में सबूत के अभाव का हवाला देकर तीन आारोपियों को निचली अदालत से मिली उम्र कैद की सजाओं से बरी करने का फैसला सुनाया था, जबकि मुख्य आरोपी अहमद उमर शेख की मौत की सजा को सात साल कैद में बदल दिया था।
चूंकि शेख 18 साल से जेल में बंद था, इसलिए उसकी सात साल की सजा को इसी में समायोजित करने का फैसला सुनाया गया था।
इस आधार पर उसकी भी तत्काल रिहाई मुमकिन हो गई थी, लेकिन यह चारों रिहा होते, उससे पहले ही सिंध सरकार ने इन्हें शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया।
इस तरह इनकी रिहाई नहीं हो सकी थी।
सिंध हाईकोर्ट के फैसले पर अमेरिका समेत दुनिया भर में आपत्ति जताई गई थी और पाकिस्तान ने साफ कर दिया था कि इस फैसले के खिलाफ अपील होगी।
सिंध सरकार की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में दायर अपील में सिंध हाईकोर्ट के फैसले को रद्द करने की मांग की गई है।
याचिका में आग्रह किया गया है कि पर्ल की हत्या के जुर्म में आतंकवाद रोधी अदालत द्वारा जिन तीन आरोपियों को उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी, उनकी इस सजा को बहाल किया जाए।
इसी तरह मुख्य आरोपी शेख को आंतकवादरोधी अदालत द्वारा सुनाई गई मौत की सजा को भी बहाल किया जाए।
सिंध के महाभियोजक फयाज शाह ने इस आधार पर शीर्ष न्यायालय में अपील दायर की कि ''अंतिम बार देखने संबंधी साक्ष्य, वेष बदलना और पहचान परेड" आरोपियों के खिलाफ साबित हुई।
इसके अलावा अपील में कहा गया है कि पत्रकार की हत्या करते हुए दिखाने वाले वीडियो की एक सरकारी अधिकारी ने पुष्टि की थी और इसे कभी चुनौती नहीं दी गई।
अपील में कहा गया है कि आरोपी अभियोजन द्वारा पेश किए गए सबूतों के खिलाफ कोई शक पैदा करने वाली सामग्री पेश करने में नाकाम रहे।
इसके अलावा रिमांड के दौरान सह-आरोपियों ने निचली अदालत के न्यायाधीश के समक्ष अपना दोष स्वीकार कर लिया था।
अपील में कहा गया है कि अत: यह साबित होता है कि सभी आरोपियों ने एक-दूसरे की मिलीभगत से अपराध को अंजाम दिया और वे पर्ल की हत्या समेत सभी अपराधों के लिए जिम्मेदार हैं।
'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' के दक्षिण एशिया ब्यूरो के प्रमुख 38 वर्षीय पर्ल का उस समय अपहरण किया गया और उनका सिर कलम कर दिया गया था, जब वह देश की शक्तिशाली खुफिया एजेंसी आईएसआई और अल-कायदा के बीच कथित संबंधों की पड़ताल करने वाली एक खबर के सिलसिले में 2002 में पाकिस्तान आए थे।
Source :- Hindustan
Article Advertisement
Crime
पाकिस्तान: पत्रकार डेनियल पर्ल की हत्या के आरोपियों को बरी करने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में चुनौती
पाकिस्तान के सिंध प्रांत की सरकार ने अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की हत्या के मामले सिंध हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। सिंध हाईकोर्ट ने मामले में सबूत के अभाव का हवाला देकर तीन आारोपियों को निचली अदालत से मिली उम्र कैद की सजाओं से बरी करने का फैसला सुनाया था, जबकि मु

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Bihar
बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने पूरी की उम्मीदवारों की सूची, 8 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
