JNU violence: हिंसा के दिन हाथ में डंडे पकड़ी नकाबपोश लड़की कौन है, पुलिस ने किया खुलासा जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में हुई हिंसा मामले की जांच में जुटी दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नकाब पहने चेक शर्ट में हिंसा करने पहुंची छात्रा की पहचान कर ली है।
दिल्ली पुलिस ने रविवार को उस लड़की की पहचान कर ली है, जो 5 जनवरी की शाम गुडों के बीच हाथ में डंडे लिए दिखाई दी थी।
तीन जनवरी से पांच जनवरी की घटना की जांच में शामिल एसआईटी के अधिकारियों ने कहा कि हम सोमवार को लड़की को नोटिस जारी करेंगे और दो अन्य नकाबपोश लड़कों की पहचान के लिए जांच में शामिल होने के लिए कहेंगे।
नकाब में दिखने वाली यह छात्रा दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलराम कॉलेज की है।
विश्वविद्यालय में कैंपस में हुई हिंसा और मारपीट के बाद मिले सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियों में यह लड़की हाथ में डंड लिए दिखाई दी थी।
छात्रा ने चेहरे पर नकाब लगा रखा था।
इसके साथ दो अन्य लड़के भी नकाब में दिखे थे, जिसकी पहचान पुलिस अभी तक नहीं कर पाई है।
यह जानकारी एसआईटी को हेड कर रहे डिप्टी पुलिस कमिश्नर जॉय टिरकी ने दी है।
जेएनयू के छात्र और शिक्षक आरोप लगाते रहे हैं कि यह लड़की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सदस्य है, मगर एसआईटी अधिकारियों ने उसके राजनीतिक संबंध पर कमेंट करने से इनकार कर दिया है।
इसके अलावा, जेएनयू हिंसा की जांच कर रहे दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सात और लोगों की पहचान की है।
इन नए लोगों के साथ ही पुलिस अबतक 55 लोगों की पहचान कर चुकी है, जो जांच की जद मे हैं।
इन्हें जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किया गया है।
जांच में जुटी टीम इससे पहले पक्ष रखने के लिए जेएनयू अध्यक्ष को बुला चुकी है, जिन्होंने पुलिस के सामने अपनी बात और शिकायत रखी थी।
वहीं, एक निजी चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में शामिल छात्र सहित दो अन्य को भी पुलिस ने जांच के लिए बुलाया है।
पुलिस का कहना है कि जो तथ्य हमारे सामने आएंगे, उसे जांच में शामिल किया जाएगा।
हालांकि, एसआईटी के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि अभी जांच प्रारंभिक स्तर पर है, लिहाजा पूछताछ के दायरे में अभी और कई लोग आ सकते हैं।
ग्रुप के 44 लोग पहचाने : जांच में जुटी एसआईटी ने कथित रूप से हिंसा की साजिश के लिए बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप यूनिटी अगेंस्ट लेफ्ट के 60 में से 44 लोगों की पहचान कर ली है।
क्राइम ब्रांच ने इन सभी को नोटिस भेजकर जांच के लिए बुलाया है।
स्टिंग में दिखाई देने वाले जेएनयू के छात्र अक्षत अवस्थी के अलावा छात्र रोहित शाह को भी जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है।
अक्षत अवस्थी के हमले का हिस्सा होने की बात का खुलासा हुआ था।
23 सदस्यों ने मोबाइल बंद किए : पुलिस के अनुसार, शुरुआती नोकझोक के बाद हिंसा के लिए बनाए गए ‘यूनिटी अगेंस्ट लेफ्ट’ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 23 लोगों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए हैं।
वहीं, कुछ घटना के बाद ही ग्रुप छोड़ चुके हैं।
सर्वर तोड़े जाने के कारण नहीं मिली फुटेज पुलिस ने सर्वर रूप में तोड़फोड़ किए जाने के कारण वहां लगे सीसीटीवी काम नहीं करने की बात कही है।
इस कारण पुलिस को मौके से घटना से जुड़ा कोई भी फुटेज हासिल नहीं हो सका है।
वहीं, मुख्य द्वार को छोड़ परिसर में कोई कैमरा नहीं है, इस कारण अन्य जगहों की फुटेज भी उपलब्ध नहीं है।
ऐसे में वायरल तस्वीर व वीडियो के माध्यम से अन्य आरोपियों की पहचान और तलाश जारी है।
वहीं, सर्वर रूम में तोड़फोड़ किए जाने के आरोपों को जेएनयू छात्रसंघ ने खारिज किया है।
जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष ने कहा है कि 4 और 5 जनवरी को उसी सर्वर से कई ई-मेल भेजे गए हैं।
Source-HINDUSTAN
Article Advertisement
Education
JNU violence: हिंसा के दिन हाथ में डंडे पकड़ी नकाबपोश लड़की कौन है, पुलिस ने किया खुलासा
JNU violence: हिंसा के दिन हाथ में डंडे पकड़ी नकाबपोश लड़की कौन है, पुलिस ने किया खुलासा जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में हुई हिंसा मामले की जांच में जुटी दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नकाब पहने चेक शर्ट में हिंसा करने पहुंची छात्रा की पहचान कर ली है। दिल्ली पुलिस ने रविवार को उस लड़की

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

Education
10 दिन की भूख हड़ताल के बाद झुकी बिहार सरकार: TRE-4 अब एक ही चरण में, ‘One Candidate-One Result’ पर भी मुहर

Bihar
बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने पूरी की उम्मीदवारों की सूची, 8 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
