अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
कौन बने प्रशांत किशोर के 'अष्टभुजा'? जानिए वो 8 नाम जो लड़ सकते हैं जन सुराज से विधान परिषद चुनावछठ पूजा में घर आना है तो आज ही कर लें तैयारी, 10 सितंबर से शुरू होगी 9 नवंबर के टिकट की बुकिंगशराबबंदी के 10 साल: एक्शन का पूरा हिसाब सामने आया, 18 लाख से ज्यादा गिरफ्तार; ये आंकड़े कर देंगे हैरानउम्मीदों की झोली लिए प्रशांत किशोर के जन सेवा केंद्र पहुंच रही जनता, बांकीपुर सहित पूरे बिहार से आ रहे लोगभारत-नेपाल सीमा पर युवतियों को आत्मनिर्भर बनाएगा एसएसबी, देगा सिलाई और ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षणभारत-नेपाल सीमा पर ट्रैवलर से 4.917 किलो अफीम बरामद: महिला समेत चार अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार, कीमत 60 ल...बिहार की आज की 10 बड़ी खबरें, 9 सितंबर 2026: बिहार में नदियों के जलस्तर में गिरावट, 14 जिलों के 40 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावितबिहार में खत्म होगी शराबबंदी? मंत्री श्रवण कुमार के 'पढ़ी-लिखी लड़कियों' वाले बयान से चर्चाएं तेजBihar MLC Election : अनंत सिंह किसके साथ? नीरज कुमार और अनुज सिंह पर फिर बढ़ा सस्पेंसभारत-नेपाल सीमा पर खाद तस्करी के खिलाफ SSB की कार्रवाई: 52 बोरी यूरिया जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; चार साइकिल ...नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया नया नामकौन बने प्रशांत किशोर के 'अष्टभुजा'? जानिए वो 8 नाम जो लड़ सकते हैं जन सुराज से विधान परिषद चुनावछठ पूजा में घर आना है तो आज ही कर लें तैयारी, 10 सितंबर से शुरू होगी 9 नवंबर के टिकट की बुकिंगशराबबंदी के 10 साल: एक्शन का पूरा हिसाब सामने आया, 18 लाख से ज्यादा गिरफ्तार; ये आंकड़े कर देंगे हैरानउम्मीदों की झोली लिए प्रशांत किशोर के जन सेवा केंद्र पहुंच रही जनता, बांकीपुर सहित पूरे बिहार से आ रहे लोगभारत-नेपाल सीमा पर युवतियों को आत्मनिर्भर बनाएगा एसएसबी, देगा सिलाई और ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षणभारत-नेपाल सीमा पर ट्रैवलर से 4.917 किलो अफीम बरामद: महिला समेत चार अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार, कीमत 60 ल...बिहार की आज की 10 बड़ी खबरें, 9 सितंबर 2026: बिहार में नदियों के जलस्तर में गिरावट, 14 जिलों के 40 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावितबिहार में खत्म होगी शराबबंदी? मंत्री श्रवण कुमार के 'पढ़ी-लिखी लड़कियों' वाले बयान से चर्चाएं तेजBihar MLC Election : अनंत सिंह किसके साथ? नीरज कुमार और अनुज सिंह पर फिर बढ़ा सस्पेंसभारत-नेपाल सीमा पर खाद तस्करी के खिलाफ SSB की कार्रवाई: 52 बोरी यूरिया जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; चार साइकिल ...नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया नया नाम

Article Advertisement

Politics

बिहार चुनाव से पहले मांझी ने बीजेपी को दिया झटका, इस मुद्दे पर गृहमंत्री शाह से जताई नाराजगी

बिहार चुनाव से पहले मांझी ने बीजेपी को दिया झटका, इस मुद्दे पर गृहमंत्री शाह से जताई नाराजगी केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने गृहमंत्री अमित शाह से मिलकर 20 सूत्रीय कार्यक्रम को अनदेखा करने को लेकर नाराजगी जताई है। इस पर शाह ने उनको उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है। बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारिय

बिहार चुनाव से पहले मांझी ने बीजेपी को दिया झटका, इस मुद्दे पर गृहमंत्री शाह से जताई नाराजगी

Article Advertisement

बिहार चुनाव से पहले मांझी ने बीजेपी को दिया झटका, इस मुद्दे पर गृहमंत्री शाह से जताई नाराजगी केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने गृहमंत्री अमित शाह से मिलकर 20 सूत्रीय कार्यक्रम को अनदेखा करने को लेकर नाराजगी जताई है। इस पर शाह ने उनको उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है। बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। सभी सियासी दल रणनीति बनाने में जुटे हैं। एनडीए में भी सीट बंटवारे को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गइ है। केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तान अवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर चर्चा हुई। मीटिंग के दौरान मांझी ने गृहमंत्री से 20 सूत्री कार्यक्रम को अनदेखा करने को लेकर नाराजगी जाहिर की। जिस पर गृहमंत्री ने उनको उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनेगी सरकार गृहमंत्री शाह से बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री मांझी ने कहा कि एनडीए के नेता जून के अंत या जुलाई में सीट बंटवारे को लेकर चर्चा करेंगे। हमारी ओर से अभी कोई मांग सीटों को लेकर नहीं की गई है। हालांकि हमें उम्मीद है कि एनडीए के सभी सहयोगियों को सम्मानजनक सीटें मिलेंगी। वहीं नेतृत्व के बारे में पूछे जाने पर हम पार्टी के प्रमुख ने कहा कि इसमें कोई भ्रम नहीं है। एनडीए आगामी चुनाव सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस बार एनडीए बिहार में 225 सीटें जीतेगा और नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाएगा। मांझी ने शाह से जताई नाराजगी जीतनराम मांझी ने 20 सूत्रीय कार्यक्रम पर चिंता जताते हुए कहा कि पिछली बार लोकसभा चुनाव के दौरान 20 सूत्रीय कार्यक्रम में हमारी अनदेखी की गई। हमने इस पर अपनी नाराजगी भी जताई। एनडीए का साझा प्रोग्राम बनाते समय इस मुद्दे पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। बिहार के बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने भी इस चूक को स्वीकार किया। हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सुझाए गए नामों को जोड़कर इसमें सुधार किया जाएगा। कितनी सीटों की डिमांड करेंगे मांझी? बता दें कि बिहार में जीतनराम मांझी गया से सांसद हैं। इसके अलावा वे केंद्र की मोदी सरकार में सुक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग के कैबिनेट मंत्री हैं। मांझी कई बार चुनाव में अधिक से अधिक सीटें देने की मांग दोहरा चुके हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि वे कितनी सीटों की डिमांड बीजेपी आलाकमान से करते हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read