छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने तीन इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए नक्सलियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम है।
बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि सुरक्षा बलों ने आज बासागुड़ा और जांगला थाना क्षेत्र से एक-एक नक्सली को तथा शुक्रवार को भैरमगढ़ थाना क्षेत्र से एक नक्सली को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि बासागुड़ा थाने से जिला बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था।
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने तिमापुर नाला के करीब से नक्सली माड़वी हुंगा (45) को गिरफ्तार कर लिया।
हुंगा क्षेत्र में जनताना सरकार का अध्यक्ष है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सली हुंगा के खिलाफ हत्या, पुलिस दल पर हमला समेत अन्य अपराधों में शामिल होने का आरोप है।
उन्होंने बताया कि इस इसी तरह सुरक्षा बलों ने जांगला थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोतरापाल गांव से नक्सली राम वेको (32) को गिरफ्तार किया है।
अधिकारियों ने बताया कि नक्सली वेको के खिलाफ ग्रामीण की हत्या में शामिल होने का आरोप है।
उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत पोदुम गांव से इनामी नक्सली दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष बोदा राम माड़वी (35) को गिरफ्तार किया।
नक्सली माड़वी के खिलाफ बारूदी सुरंग विस्फोट करने तथा आरक्षक की हत्या में शामिल होने का आरोप है।
sourcePTI
Article Advertisement
Crime
बीजापुर में तीन इनामी नक्सली गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने तीन इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नक्सलियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम है। बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि सुरक्षा बलों ने आज बासागुड़ा और जांगला थाना क्षेत्र से एक-एक नक्सली को तथा शुक्रवार को भैरमगढ

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Seemanchal
अररिया में नौकरी का मौका: 26 और 28 सितंबर को दो जॉब कैंप, 80 पदों पर भर्ती

Entertainment
Nani की The Paradise रिलीज, पहले शो के बाद सामने आया दर्शकों का रिएक्शन; जानिए फिल्म में क्या है खास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
