अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 31 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार के बाद अब यूपी में सियासी जमीन तलाशेंगे निशांत कुमार, बीजेपी के साथ चुनाव लड़ने की तैयारीSiwan News सीवान में बिहार राज्य पंचायत रोजगार सेवक संघ का प्रमंडलीय सम्मेलन आयोजित, पटना में 2-3 नवंबर को होगा धरना-प्रदर्शनइंडो-नेपाल बॉर्डर के स्टेशनों पर सुरक्षा राम भरोसे, मधुबनी में 2 साल बाद भी GRP को नहीं हुआ हैंडओवरभारतीय सब्जियों की नेपाल में 'नो एंट्री', मधुबनी में नाराज किसानों ने सील किया बॉर्डर1952 में बना स्कूल, आज भी दो कमरों में पढ़ रहे बच्चे, कभी पेड़ के नीचे तो कभी जर्जर बिल्डिंग में लगत...कल का मौसम: बिहार में आंधी-तूफान और भारी बारिश अलर्टएमएलसी चुनाव परिणाम के बाद नीरज कुमार के बदले तेवर, अब ललन सिंह की तारीफ में कही बड़ी बा, पॉलिटिकल ट्विस्ट ...भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा पर बैठक: 158वीं अग्रणी आसूचना बैठक में एजेंसियों के बीच समन्वय, सूचनाओं पर जोरPATNA NEWS: बिहार प्रभारी बने हरीश द्विवेदी, पीएम के अंत्योदय विजन की बात कहीGorakhpur News: वर्दी पहनाकर छह महीने तक बिहार में कराई फॉरेस्ट गार्ड की नौकरी, बाद में पता चला सब फर्जी हैबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 31 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार के बाद अब यूपी में सियासी जमीन तलाशेंगे निशांत कुमार, बीजेपी के साथ चुनाव लड़ने की तैयारीSiwan News सीवान में बिहार राज्य पंचायत रोजगार सेवक संघ का प्रमंडलीय सम्मेलन आयोजित, पटना में 2-3 नवंबर को होगा धरना-प्रदर्शनइंडो-नेपाल बॉर्डर के स्टेशनों पर सुरक्षा राम भरोसे, मधुबनी में 2 साल बाद भी GRP को नहीं हुआ हैंडओवरभारतीय सब्जियों की नेपाल में 'नो एंट्री', मधुबनी में नाराज किसानों ने सील किया बॉर्डर1952 में बना स्कूल, आज भी दो कमरों में पढ़ रहे बच्चे, कभी पेड़ के नीचे तो कभी जर्जर बिल्डिंग में लगत...कल का मौसम: बिहार में आंधी-तूफान और भारी बारिश अलर्टएमएलसी चुनाव परिणाम के बाद नीरज कुमार के बदले तेवर, अब ललन सिंह की तारीफ में कही बड़ी बा, पॉलिटिकल ट्विस्ट ...भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा पर बैठक: 158वीं अग्रणी आसूचना बैठक में एजेंसियों के बीच समन्वय, सूचनाओं पर जोरPATNA NEWS: बिहार प्रभारी बने हरीश द्विवेदी, पीएम के अंत्योदय विजन की बात कहीGorakhpur News: वर्दी पहनाकर छह महीने तक बिहार में कराई फॉरेस्ट गार्ड की नौकरी, बाद में पता चला सब फर्जी है

Article Advertisement

Sports

आईपीएल में गेंदबाजी के लिए तैयार कैमरन ग्रीन, बोले– नीलामी में बल्लेबाज के तौर पर रजिस्ट्रेशन गलती से हुआ

एडीलेड: ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को लेकर बड़ा बयान दिया है। ग्रीन ने रविवार को स्पष्ट किया कि वह आईपीएल में गेंदबाजी के लिए पूरी तरह उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने यह भी साफ किया कि आगामी आईपीएल मिनी ऑक्शन में उनका नाम बल्लेबाज के तौर पर दर्ज होना एक गलती थी, ज

आईपीएल में गेंदबाजी के लिए तैयार कैमरन ग्रीन, बोले– नीलामी में बल्लेबाज के तौर पर रजिस्ट्रेशन गलती से हुआ

Article Advertisement

एडीलेड: ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को लेकर बड़ा बयान दिया है। ग्रीन ने रविवार को स्पष्ट किया कि वह आईपीएल में गेंदबाजी के लिए पूरी तरह उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने यह भी साफ किया कि आगामी आईपीएल मिनी ऑक्शन में उनका नाम बल्लेबाज के तौर पर दर्ज होना एक गलती थी, जो उनके मैनेजर की “गड़बड़ी” के कारण हो गई। कैमरन ग्रीन ने कहा कि उनकी फिटनेस अब पूरी तरह ठीक है और वह ऑलराउंडर की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। 26 वर्षीय ग्रीन पीठ की सर्जरी के चलते 2025 सत्र में कुछ समय तक बाहर रहे थे। सर्जरी से उबरने के बाद उन्होंने जून में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी, जहां वे शुरुआत में एक विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में खेले। हालांकि, मेडिकल टीम से अनुमति मिलने के बाद उन्हें गेंदबाजी की इजाजत मिल गई है। फिलहाल वह ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच चल रही एशेज श्रृंखला में गेंदबाजी भी कर रहे हैं, जिससे उनकी फिटनेस पर किसी तरह का संदेह नहीं रह गया है। आईपीएल टीमों के लिए यह बयान काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि कैमरन ग्रीन एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। नीलामी से पहले उनके इस स्पष्टीकरण के बाद फ्रेंचाइजियों की रणनीति पर असर पड़ सकता है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read