घरेलू क्रिकेट के अपने फॉर्म को आईपीएल में दोहराना चाहते हैं पडीक्कल चेन्नई, 12 अप्रैल (भाषा) कोरोना वायरस संक्रमण से उबरकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल आईपीएल के लिये पूरी तरह से तैयार हैं और घरेलू क्रिकेट के अपने शानदार फॉर्म को इस लीग में दोहराना चाहते हैं ।
पडीक्कल 22 मार्च को कोरोना संक्रमण के शिकार हुए थे और पृथकवास में रह रहे थे।
अब वह पूरी तरह उबर चुके हैं और टीम के साथ अभ्यास कर रहे हैं ।
उन्होंने आरसीबी के ट्विटर हैंडल पर लिखा ,‘‘ कोरोना एक झटका था ।
काश यह नहीं होता लेकिन कुछ चीजों पर अपना नियंत्रण नहीं होता ।
मैं वापसी पर खुद को पूरी तरह से फिट रखने के लिये मेहनत कर रहा हूं ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ इस समय मैं पूरी तरह से ठीक हूं और अभ्यास कर पा रहा हूं ।
आईपीएल में आपको हमेशा सौ फीसदी तैयार रहना होता है ।
ऐसा नहीं होने पर आप प्रदर्शन नहीं कर सकते ।’’ आईपीएल के पिछले सत्र में 20 वर्ष के इस बल्लेबाज ने आरसीबी के लिये सर्वाधिक 473 रन बनाये थे ।
अपने पहले ही सत्र में उन्होंने पांच अर्धशतक लगाये थे ।
वहीं सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने छह मैचों में 218 और विजय हजारे ट्रॉफी में सात मैचों में 737 रन बनाये ।
पडीक्कल ने कहा ,‘‘ पिछला आईपीएल मेरे लिये शानदार था ।
यह बेहतरीन अनुभव था ।
मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी प्रदर्शन ठीक रहा और विजय हजारे ट्रॉफी से मैने अपनी लय हासिल की ।
अब आईपीएल के लिये मैं आत्मविश्वास से भरपूर हूं ।’’
Article Advertisement
Sports
घरेलू क्रिकेट के अपने फॉर्म को आईपीएल में दोहराना चाहते हैं पडीक्कल
घरेलू क्रिकेट के अपने फॉर्म को आईपीएल में दोहराना चाहते हैं पडीक्कल चेन्नई, 12 अप्रैल (भाषा) कोरोना वायरस संक्रमण से उबरकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल आईपीएल के लिये पूरी तरह से तैयार हैं और घरेलू क्रिकेट के अपने शानदार फॉर्म को इस लीग में दोहराना चाहते हैं । पडीक्कल 22

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Sports
सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, Asian Games में MMA में भारत को मिला पहला पदक

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Seemanchal
अररिया में नौकरी का मौका: 26 और 28 सितंबर को दो जॉब कैंप, 80 पदों पर भर्ती

Entertainment
Nani की The Paradise रिलीज, पहले शो के बाद सामने आया दर्शकों का रिएक्शन; जानिए फिल्म में क्या है खास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
