IPL 2025: मेगा ऑक्शन में मोहम्मद शमी के लिए इन टीमों में होगी लड़ाई!
मिल सकती है तगड़ी रकम IPL 2025 Mega Auction: अब से कुछ ही दिन में फैंस को आईपीएल के मेगा ऑक्शन का रोमांच देखने को मिलेगा, जहां तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के लिए आईपीएल टीमों में जंग देखने को मिल सकती है।
IPL 2025 Mega Auction: भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ-साथ आईपीएल में भी जमकर धूम मचाते हैं।
आईपीएल के पिछले कुछ सालों में शमी का प्रदर्शन लगातार अच्छा रहा है, जहां उन्होंने कई विकेट झटके हैं।
शमी भले ही आईपीएल 2024 में नहीं खेल पाए, लेकिन अगर गुजरात टाइटंस उन्हें रिटेन नहीं करती है तो आईपीएल के मेगा ऑक्शन में इस तेज गेंदबाज को बड़ी रकम मिलने की संभावना है।
आइए एक नजर डालते हैं उन तीन टीमों पर, जो मेगा ऑक्शन में उन्हें अपने साथ जोड़ सकती है।
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आईपीएल में मोहम्मद शमी पहले केकेआर कैंप का हिस्सा थे।
हालांकि दाएं हाथ के तेज गेंदबाज को जल्द ही टीम से रिलीज कर दिया गया।
अगर केकेआर अपने प्रमुख तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को रिटेन नहीं करने का फैसला करता है, तो संभावना है कि केकेआर शमी को खरीदने के लिए पूरी ताकत लगा देगा।
ध्यान रहे कि शमी ने अपना अधिकांश घरेलू क्रिकेट ईडन गार्डन्स में ही खेला है, जो केकेआर का घरेलू मैदान है।
यह केकेआर को शमी के लिए बड़ी बोली लगाने के लिए प्रोत्साहित कर सकता है।
पंजाब किंग्स (PBKS) मोहम्मद शमी ने पंजाब किंग्स के साथ एक सफल कार्यकाल पूरा किया है, जहां वो 2019 सीजन में इस टीम के साथ थे।
तब शमी ने पंजाब के लिए सबसे ज्यादा विकेट झटके थे।
उनका अनुभव उन्हें फिर से पंजाब में जगह दिला सकता है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मोहम्मद शमी का मौजूदा ट्रैक रिकॉर्ड उन्हें आरसीबी की गेंदबाजी लाइनअप के लिए एक अच्छा विकल्प बना सकता है।
आईपीएल 2024 में आरसीबी की बॉलिंग यूनिट उनके पतन का मुख्य कारण थी।
अगर आरसीबी शमी को अपने खेमे में लाने में सफल हो जाती है तो यहां मोहम्मद सिराज और शमी की एक विस्फोटक गेंदबाजी जोड़ी बन सकती है।
हालांकि यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि गुजरात आगामी आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले इस तेज गेंदबाज को रिलीज करता है या नहीं।
Article Advertisement
Sports
IPL 2025: मेगा ऑक्शन में मोहम्मद शमी के लिए इन टीमों में होगी लड़ाई! मिल सकती है तगड़ी रकम
IPL 2025: मेगा ऑक्शन में मोहम्मद शमी के लिए इन टीमों में होगी लड़ाई! मिल सकती है तगड़ी रकम IPL 2025 Mega Auction: अब से कुछ ही दिन में फैंस को आईपीएल के मेगा ऑक्शन का रोमांच देखने को मिलेगा, जहां तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के लिए आईपीएल टीमों में जंग देखने को मिल सकती है। IPL 2025 Mega Auction: भारतीय

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मुकाबले से पहले बढ़ी चुनौती, भारतीय टीम की गेंदबाजी पर उठे सवाल

Sports
एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान फाइनल, श्रीलंका को 124 रन से हराकर टीम इंडिया ने पक्की की जगह

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Technology
भारत में AI नेटवर्क बनाने के लिए Tata Communications का बड़ा निवेश, 10 हजार किलोमीटर तक बिछेगी नई फाइबर नेटवर्क लाइन

Technology
AI की सुरक्षा पर बड़ा सवाल: Anthropic ने एक महीने से ज्यादा रोकी नए AI मॉडल की ट्रेनिंग
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15188 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8225 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6764 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6020 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5661 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5251 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15188 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8225 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6764 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6020 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5661 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5251 views
