सिर्फ 58,999 रुपये में मिलेगा IPhone 15, जानें कहां मिलेगी ये बेहतरीन डील?
फ्लिपकार्ट पर जल्द ही बिग सेविंग डेज सेल शुरू होने जा रही है जिसमें आईफोन 15 सबसे कम प्राइस पर मिलेगा।
यहां तक की प्रो मैक्स मॉडल को भी आप सेल में काफी कम प्राइस पर खरीद सकेंगे।
iPhone खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए फ्लिपकार्ट जल्द ही बेहतरीन डील्स लेकर आ रहा है।
प्लेटफॉर्म 2 मई से शुरू होने वाली अपनी लेटेस्ट फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल में iPhone 15 पर बंपर छूट देगा।
जो लोग iPhone 14 खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, वे भी इसे प्लेटफॉर्म पर सबसे कम कीमत पर खरीद सकेंगे।
iPhone 15 Pro, iPhone 15 Plus, iPhone 14 Plus और अन्य डिवाइस फ्लिपकार्ट पर भारी डिस्काउंट ऑफर के साथ खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।
ई-कॉमर्स साइट ने एक टीजर पेज में इसकी जानकारी दी है।
58,999 रुपये मिलेगा iPhone 15 फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल के दौरान, iPhone 15 की कीमत कम होकर 58,999 रुपये हो जाएगी।
जबकि डिवाइस का एक्चुअल प्राइस 79,900 रुपये है और इसे फ्लिपकार्ट पर 70,999 रुपये की रियायती कीमत पर लिस्ट किया जाएगा।
इस तरह ग्राहकों को 8,901 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा।
SBI के साथ-साथ आईसीआईसीआई बैंक कार्ड पर एक्स्ट्रा 4,000 रुपये की छूट भी मिलेगी, जिससे कीमत 66,999 रुपये हो जाएगी।
हालांकि यह प्राइस अभी तक का सबसे कम प्राइस नहीं है, क्योंकि पहले फ्लिपकार्ट iPhone 15 को बिना किसी बैंक ऑफर के 65,999 रुपये में खरीदने का मौका दे रहा था।
iPhone 14 पर भी छूट साइट 8,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा एक्सचेंज ऑफर भी देगा, जिसके बारे में फ्लिपकार्ट का दावा है कि इससे iPhone 15 की कीमत घटकर 58,999 रुपये हो जाएगी।
हालांकि यह ऑफर केवल तभी काम करेगा जब आप एक्सचेंज ऑफर के जरिए फोन को खरीदेंगे।
जहां तक iPhone 14 की बात है, तो सेल से कुछ दिन पहले ही डिवाइस को शुरुआती ऑफर के साथ फ्लिपकार्ट पर 54,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।
हालांकि यह डील केवल ब्लू मॉडल के लिए उपलब्ध है।
फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल के टीजर पेज के अनुसार, iPhone 14 Plus जैसे अन्य iPhone 62,499 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे, जबकि iPhone 15 Plus की कीमत 69,999 रुपये होगी।
सबसे महंगा आईफोन पर भी डिस्काउंट iPhone 15 Pro Max, जो कि Apple का अब तक का सबसे महंगा आईफोन है वह भी सेल के दौरान 1,37,900 रुपये की कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
इसी तरह, iPhone 15 Pro को आप 1,16,990 रुपये में खरीद सकेंगे।
हालांकि इन iPhones पर ऑफर्स के सभी डिटेल्स अभी हाईड हैं, लेकिन फ्लिपकार्ट जल्द ही इससे पर्दा उठा सकता है।
Article Advertisement
India
सिर्फ 58,999 रुपये में मिलेगा IPhone 15, जानें कहां मिलेगी ये बेहतरीन डील?
सिर्फ 58,999 रुपये में मिलेगा IPhone 15, जानें कहां मिलेगी ये बेहतरीन डील? फ्लिपकार्ट पर जल्द ही बिग सेविंग डेज सेल शुरू होने जा रही है जिसमें आईफोन 15 सबसे कम प्राइस पर मिलेगा। यहां तक की प्रो मैक्स मॉडल को भी आप सेल में काफी कम प्राइस पर खरीद सकेंगे। iPhone खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए फ्लिपकार्

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

India
गुजरात को 35 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, रेल और सड़क नेटवर्क को मिलेगा नया विस्तार

India
भारत की सैन्य शक्ति को बड़ा विस्तार: 1.10 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उपकरणों की खरीद को मंजूरी

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
